ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने योग नगरी में गंगा तट पर किया योगा, मिला ये सम्मान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 21, 2022
in उत्तराखंड, राज्य
0
योग

ऋषिकेश : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य सरकार के आयुष व आयुष शिक्षा विभाग की ओर से परमार्थ निकेतन गंगा घाट पर योग अभ्यास किया गया। सैकड़ों की संख्या में योग साधकों ने गंगा घाट पर योगाभ्यास किया। योगाभ्यास में बड़ी संख्या में विदेशी लोग भी शामिल हुए। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के मार्गदर्शक आयोजित कार्यक्रम में सभी के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सपारिवार शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज पूरी दुनिया में योग जन जन का कार्यक्रम बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग शरीर को निरोगी बनाने की विद्या है। यह जीवन को एक दिशा देने का काम करती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। इससे हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आएंगे। एक स्वस्थ जीवन पद्धति के लिए भारतीय ऋषि मुनियों की अमूल्य देन योग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में कभी भी किसी के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं किया है। भारत ने हमेशा सत्य और निष्ठा के पथ पर चलकर विश्व में अपना अलग स्थान बनाया है। कोरोना महामारी के दौर में भारत में न सिर्फ कोविड वैक्सीन का निर्माण किया, बल्कि मानवता का परिचय देते हुए विश्व के कई देशों को वैक्सीन देने का काम किया। हमारी संस्कृति और संस्कार ही वसुधैव कुटुंबकम की भावना को सिखाती है।

उन्होंने कहा कि यह धरती आयुष योग और संकल्पों की धरती है। हम योग, संस्कृति, धर्म और अध्यात्म को अपनी प्राथमिकता में रखते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उत्तराखंड में आने वाले सभी यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर व्यवस्था देने के लिए हम मन, वचन और कर्म से दृढ़ संकल्पित हैं। हमारा लक्ष्य है कि जब हम 2025 में रजत जयंती वर्ष मना रहे हों, तब हम हर दृष्टि से सक्षम बने। हमने सभी विभागों को इसके लिए रोडमैप बनाने को कहा है। 9 नवंबर 2025 तक जब या प्रदेश अपना स्थापना दिवस मना रहा होगा, तब हम एक लक्ष्य के साथ खड़े नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि 21वी सदी का दूसरा दशक उत्तराखंड का होगा।

इस दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज योग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में एक पहचान दिलाई है। योग वह दृष्टि है, जो पूरे विश्व को साथ लेकर चलने का संदेश देते है। योग के माध्यम से हम नफरत की दीवारों को तोड़कर समाज में दरारों को भरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अब हमको ग्रीन योग का भी संकल्प लेना होगा। यह संकल्प हमारे पर्यावरण को संतुलित करने का काम करेगा।

इस अवसर पर परमार्थ निकेतन की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गंगा सम्मान से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सुनील जोशी, विधायक यमकेश्वर रेणु बिष्ट, पौड़ी राजकुमार पोरी, उत्तरकाशी दुर्गेश्वर लाल, महापौर अनीता ममगाई, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण, पद्मश्री बसंती बिष्ट, मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी आदि मौजूद रहे।

जिला गंगा सुरक्षा समिति के तत्वावधान में त्रिवेणी घाट गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय वीरभद्र के छात्रों सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी व स्वजल परियोजना के प्रबंधक सुशील मोहन डोभाल ने किया। उन्‍होंने कहा कि योग उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ी वह प्राचीन विधा है जो समूचे विश्व में भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है। प्रशिक्षु आइएफएस व ऋषिकेश के रेंज अधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध वयाल ने कहा कि व्यस्ततम जीवन में अपने लिए भी समय निकालना जरूरी है। जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद प्रसाद जुगलान विप्र कहा कि योग हमारे जीवन को जीने की पुरातन कला है। इस अवसर पर नगर आयुक्त गिरीश चंद्र गुणवंत, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त बद्री दत्त भट्ट, खंड विकास अधिकारी डोईवाला जगत सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग अभिनव नौटियाल, जल संस्थान गंगा सिंह के सहायक अभियंता हरीश बंसल, सलाहकार स्वजल परियोजना डा. हर्ष पंत, मंजू जोशी,डा. नीलम पंत आदि मौजूद रहे।

Tags: dehradun-city-common-man-issuesInternational Yoga dayInternational Yoga Day 2022newsstateYoga day
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Actress Athiya Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी का आज 30वां जन्मदिन हैं, सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी को अपनी ज़िंदगी मानते हुए बेटी को ख़ास अंदाज़ में किया बर्थडे विश.

4 years ago
पिटबुल

पिटबुल के हमले में महिला की मौत के बाद लखनऊ नगर निगम की एडवाइजरी

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In