• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, July 15, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

UVM ने कैपिटल ऑफ पंजाब डेवेलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट में संशोधन के लिए प्रशासन द्वारा जारी पब्लिक नोटिस को किया खारिज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 23, 2022
in चंडीगढ़, पंजाब
1
UVM

UVM

प्रशासन को एक्ट में संशोधन का नहीं अधिकार—— कैलाश जैन
गृह मंत्रालय तक पहुंचाया मामला

चंडीगढ़ 13 अप्रैल । शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी संगठन उद्योग व्यपार मण्डल चंडीगढ़ (UVM) ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा कैपिटल ऑफ पंजाब डेवेलपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट 1952 में संशोधन करके बिल्डिंग वायलेशन की पेनल्टी को ₹500 से बढ़ा कर दो लाख रुपये तथा तत्पश्चात 20 रुपये प्रतिदिन से बढ़ा कर 8000 रुपये प्रतिदिन किए जाने की प्रपोजल हेतु जारी किए गए पब्लिक नोटिस को सिरे से खारिज कर दिया है तथा कहा है कि प्रशासन को ऐसा कोई संशोधन करने का अधिकार नहीं है ।
इस सम्बंध में UVM की एक बैठक कैलाश चन्द जैन की अध्यक्षता में हुई जिसमे कैलाश जैन के अलावा सचिव नरेश जैन, चौधरी विजय पाल सांगवान, सुरेंदर सचदेवा, अमृतपाल सिंह पाली, राकेश मोहन शास्त्री,राकेश कुमार नीटा सहित बड़ी संख्या में दुकानदारों ने हिस्सा लिया।
बैठक में प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिस को सिरे से खारिज किया गया और यूवीएम की तरफ से इस नोटिस के खिलाफ करने का फैसला किया।

यह पढ़ें – क्या आप एक फिल्म कलाकार बनना चाहते है ? Want to join Film Industry ?

बैठक के बाद UVM के अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन ने बताया कि उनकी तरफ से इस नोटिस के खिलाफ अपने ऑब्जेक्शन एतराज प्रशासन के पास फाइल कर दिए गए हैं तथा पत्र की प्रति केंद्रीय गृहमंत्री से लेकर मंत्रालय के सभी अधिकारियों तक पहुंचा दी है। चंडीगढ़ के प्रशासक से भी मामले में दखल देने की अपील की गई है।
कैलाश जैन ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जो पब्लिक नोटिस जारी किया गया है वह गैरकानूनी और असंवैधानिक है । प्रशासन को इस एक्ट में ऐसा कोई संशोधन करने का अधिकार नहीं है । इस एक्ट में संशोधन केवल संसद द्वारा ही किया जा सकता है प्रशासन द्वारा नहीं ।
कैलाश जैन का कहना है कि है कि प्रशासन द्वारा बिल्डिंग वायलेशंस और मिस यूज की पेनल्टी बिल्डिंग बायलॉज या चंडीगढ़ ईस्टेट रूल्स के अंतर्गत ली जाती है । चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ इस्टेट रूल्स 2007 के तहत बिल्डिंग वायलेशंस और मिसयूज़ की पेनल्टी काफी अधिक तय की थी जिसको हाई कोर्ट में चैलेंज किया गया था तथा हाईकोर्ट के आदेशानुसार ही व्यापारियों को राहत देने के बारे में एक कमेटी का गठन किया गया था जिसमे पैनल्टी कम करने का फैसला किया जाना था लेकिन प्रशासन ने व्यापारियों को राहत देने की दिशा में काम करने की बजाय एक्ट में ही संशोधन का नोटिस जारी कर दिया तथा एक्ट में अधिसूचित पैनल्टी को 400 गुना बढ़ाने की प्रपोजल बना कर पब्लिक नोटिस जारी कर दिया जो सरासर गलत है तथा असंवैधानिक है। किसी भी पेनल्टी में चालीस हजार प्रतिशत की बढ़ोतरी कहीं भी किसी भी तरह से भी तर्कसंगत नहीं हो सकती तथा किसी भी हालत में स्वीकार्य नही हो सकती।
कैलाश जैन ने मांग की है कि प्रशासन इस नोटिस को तुरंत वापस ले ।

यह पढ़ें: गज़ब ! सुनील गावस्कर ने अंग्रेजों से पूछ लिया कब भारत वापस आएगा कोहीनूर ??

उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रशासन एक्ट में अधिसूचित पेनल्टी को बढवाना चाहता है तो वह तर्कसंगत बढ़ोतरी ( अधिकतम 100% तक हो सकती है) का प्रपोजल बनाकर केंद्र सरकार को भेजे। उस प्रपोजल के आधार पर प्रस्ताव संसद में संशोधन के लिए पेश किया जाएगा फिर फैसला संसद में होगा। इस प्रकार गैरकानूनी दबाव बनाकर शहर की जनता को परेशान न किया जाए । अगर प्रशासन ने इस नोटिस को वापस नहीं लिया तो लोगों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ेगा।

Tags: breaking newsbreaking news in hindicurrent newsdaily newsgoogle newshindi newshindi samacharlatest news in hindilive newsnational newsnews headlinesnews latestnews todaynews updateonline hindi newstoday news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Tunisha

Actress Tunisha Sharma की मौत से पहले बॉयफ्रेंड शीजान मोहम्मद खान से हुई थी उनकी बहस, मुंबई पुलिस द्वारा की गयी CCTV फुटेज बरामद|

4 years ago
Brand Ambassador

अरुण गोविल बने ठाकर केमिकल्स के ब्रांड एंबेसडर, 1980 के दशक में रामायण में श्रीराम का निभा चुके है किरदार|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

European Giants Knocked Out, Uruguay Fail to Get Out of Group Stage: FIFA World Cup 2026 Underachievers

European Giants Knocked Out, Uruguay Fail to Get Out of Group Stage: FIFA World Cup 2026 Underachievers

July 14, 2026
Philips Avent Launches Sterilizer and Dryer Premium in India to Simplify Everyday Baby Bottle Hygiene

Philips Avent Launches Sterilizer and Dryer Premium in India to Simplify Everyday Baby Bottle Hygiene

July 14, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)