ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

ऊर्जा, उद्योग और रोजगार की नई राजधानी बनेगा विदर्भ: जीत Adani

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 6, 2026
in राष्ट्रिय
0
Adani

विदर्भ अब केवल संभावनाओं का क्षेत्र नहीं रहा बल्कि यह भारत के लॉन्ग टर्म डेवलपमेंट की नई धुरी बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। Adani ग्रुप के निदेशक जीत अदाणी ने एडवांटेज विदर्भ 2026 में अपने संबोधन के दौरान कहा कि, “मजबूत नेतृत्व, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योग–सरकार की साझेदारी के दम पर विदर्भ अपनी ऐतिहासिक विरासत को आर्थिक और औद्योगिक शक्ति में बदल रहा है।”

जीत अदाणी ने कहा कि, “विदर्भ का नाम ही उसकी पहचान और सामर्थ्य को दर्शाता है। यह क्षेत्र प्राचीन काल से ज्ञान, संस्कृति और साहस का केंद्र रहा है। नागपुर, जो कभी मध्य प्रांतों की राजधानी था, आज देश के भौगोलिक केंद्र पर स्थित होकर लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा, विमानन और तकनीक का उभरता हुआ हब बन चुका है।” उन्होंने यह भी कहा कि, “विदर्भ का यह परिवर्तन अचानक नहीं हुआ, बल्कि यह वर्षों की नीतिगत सोच और नेतृत्व का परिणाम है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और संतुलित क्षेत्रीय विकास पर उनके फोकस ने विदर्भ को निवेश के लिए आकर्षक बनाया है। उन्होंने कहा,“आज विदर्भ को सिर्फ उसकी क्षमता से नहीं बल्कि उसकी प्रगति से पहचाना जा रहा है।”

Adani ग्रुप की भूमिका पर बात करते हुए जीत अदाणी ने स्पष्ट किया कि ग्रुप की मौजूदगी विदर्भ में लेन–देन आधारित नहीं बल्कि लॉन्ग टर्म और पीढ़ियों तक चलने वाली प्रतिबद्धता है। तिरोड़ा में 3,300 मेगावाट की सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट और बुटीबोरी की 600 मेगावाट प्रोजेक्ट के रिवाइवल के जरिए महाराष्ट्र की एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूती दी गई है। 25 सालों के समझौते के तहत सेलर और थर्मल एनर्जी के मेल से 6,600 मेगावाट की भरोसेमंद बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो उद्योग, शहरों और डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन रही है।

विदर्भ के औद्योगिक भविष्य की दिशा तय करने वाली परियोजनाओं में उन्होंने लिंगा, कलमेश्वर में प्रस्तावित ₹70,000 करोड़ के इंटीग्रेटेड कोल गैसीफिकेशन और डाउनस्ट्रीम डेरिवेटिव्स कॉम्प्लेक्स को सबसे अहम बताया। इस परियोजना से 30,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे और नागपुर स्वच्छ ऊर्जा और एडवांस केमिकल उद्योगों के ग्लोबल मैप पर उभरेगा। जीत अदाणी ने कहा कि यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने गोंडखैरी की अंडरग्राउंड माइनिंग परियोजना को जिम्मेदार और पर्यावरण–अनुकूल खनन का उदाहरण बताया, जहां न्यूनतम भूमि उपयोग, शून्य विस्थापन और जल संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है।

वहीं, बोरखेड़ी में 75 एकड़ का आईसीडी और महाराष्ट्र भर में बॉर्डर चेक पोस्ट का अधिग्रहण, विदर्भ को एक मजबूत लॉजिस्टिक्स गेट-वे बना रहा है। मिहान में विमान एमआरओ सुविधा के विस्तार के साथ नागपुर तेजी से अंतरराष्ट्रीय विमान रखरखाव केंद्र के रूप में उभर रहा है। सामाजिक विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि “Adani फाउंडेशन विदर्भ में स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ ऊर्जा और खेल के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही है। विकास तभी सार्थक है, जब वह समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।”

Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Pickle Partner- Foodco , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: : Jeet AdaniAdaniindustry and employmentnew capital of energyVidarbha
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

drug addict

हकला कहकर चिढ़ाने पर नशेड़ी नाबालिक ने किया 6 वर्षीय मासूम बच्चे का क़त्ल, पहले भी कर चुका था लोगों पर हमला|

3 years ago
Electricity Rates

Delhi : दिल्ली में बढ़ी बिजली दरें, AAP मंत्री ने केंद्र पर लगाया ‘कुप्रबंधन’ का आरोप, उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं होने का किया वादा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

September 25, 2026
Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

September 25, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In