• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 6, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

25 नवंबर से सिरसा जिला में शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा (Sankalp Yatra)

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
November 16, 2023
in हरियाणा
0
Sankalp Yatra

सिरसा, 16 नवंबर।(सतीश बंसल इंसां )अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती ने कहा कि लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और जागरूक करने के लिए सिरसा जिला में 25 नवंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा (Sankalp Yatra) शुरू की जाएगी। इस यात्रा से जिला के हर गांव के साथ-साथ शहरों के प्रत्येक वार्ड को जोड़ा जाएगा।

अतिरिक्त उपायुक्त बुधवार को स्थानीय लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य ध्येय विकसित भारत का निर्माण करना है जिसमें हर नागरिक को सरकार की योजनाओं के साथ जोड़ना और उन्हें लाभ पहुंचाकर सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि विकसित संकल्प भारत यात्रा से गांव व शहर के हर व्यक्ति को शामिल कर इसे महोत्सव का रूप देना है।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

उन्होंने कहा कि यात्रा को गांव व वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सेवाएं सुलभ करवाकर, स्वयं सहायता समूहों, नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों की जनभागीदारी से सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि से मनभावक एवं मनोरंजन से भरपूर बनाया जाए ताकि लोगों में उत्साह एवं जोश बना रहे। इसके साथ ही हर गांव एवं वार्ड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की फोटो व वीडियो अपलोड करना अनिवार्य है।(Sankalp Yatra)

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिला में ऐसे कार्यक्रम को महोत्सव का रूप देकर बहुत ही शानदार बनाया जाए ताकि इनमें लोगों की गहन रूचि हो। इसके साथ ही सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चलाए गए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को हरियाणा के लोगों ने भरपूर सहयोग देकर सफल बनाया जिसके कारण हरियाणा को तीसरा स्थान हासिल हुआ और केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को सम्मानित किया गया। (Sankalp Yatra)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का शुभारंभ आज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है। इस यात्रा के लिए सिरसा जिला में 4 ग्रामीण क्षेत्रों के लिए व एक शहरी क्षेत्र के लिए मोबाईल वैन उपलब्ध करवाई जाएगी। एक वैन दिन में दो गांवों और तीन वार्डो को कवर करेगी। जिला में मोबाईल वेन के माध्यम से चलाई जाने वाली संकल्प यात्रा के दौरान प्रोपर्टी आई डी शिविर, प्राण वायु देवता स्कीम के तहत पेड़ों की पूजा करने और हर पेड़ पर क्लीपिंग लगाने, मेरी कहानी मेरी जुबानी जैसी सफल कहानियां जैसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर मेले जैसा उत्सव बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में इस यात्रा के सफल आयोजन के लिए डीएमसी नोडल अधिकारी रहेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्र में सीईओ जिला परिषद यात्रा के नोडल अधिकारी होंगे। संबंधित अधिकारी जिला के गांवों एवं वार्डो का रूट चार्ट तैयार कर लें तथा समर्पित वॉलिंटियर की सूची भी बना लें ताकि इस यात्रा का आसानी से संचालन किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, पीएम स्वनिधि स्टार्टअप इंडिया, पीएम मुद्रा लोन, स्वच्छ भारत अभियान, खेलो इंडिया, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र जैसी योजनाओं पर मुख्य फोकस रहेगा। (Sankalp Yatra)

ये भी पड़े-Rotary Club सिरसा सीनियर का स्थापना समारोह करवाया

Tags: Sankalp YatraSirsa DistrictVikas Bharat Sankalp Yatra
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

रिलायंस

रिलायंस की एजीएम आज, 5G लॉन्च से जियो के IPO तक, क्या ऐलान कर सकते हैं मुकेश अंबानी

4 years ago
Today’s Horoscope 16th November

Today’s Horoscope 16th November 2023 |आज का राशि फल दिनांक 16 नवंबर २०२३

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Experion Developers

Experion Developers Surpasses Rs. 4,000 Crore in FY2025-26

May 6, 2026
Cambridge

India Teacher Named Regional Winner of the 2026 Cambridge Dedicated Teacher Awards

May 6, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)