ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं — पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण।* (Vikrant Bhushan)

*पुलिस अधीक्षक ने युवाओं से नशा छोड़ने तथा शिक्षा व खेलों से नाता जोड़ने का आह्वान किया ।*

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 11, 2023
in हरियाणा
0
Vikrant Bhushan

Vikrant Bhushan – युवा अपनी ऊर्जा खेलों में लगाएं तथा बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने मां-बाप तथा इलाके का नाम रोशन करें । नशे के खिलाफ चलाए जा रही मुहिम  में  आमजन आगे आकर अग्रणी भूमिका निभाए तथा और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि नशा को समाज से पूरी तरह से नष्ट किया जा सके। अपने लक्ष्य का निर्धारण कर कड़ी मेहनत के बलबूते पर अपनी मंजिल प्राप्त कर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें।

उक्त विचार जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने  जिला के गांव  धिंगतानीया में आयोजित खेल प्रतियोगिता तथा जागरूकता कार्यक्रम के तहत व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित युवाओं से आवाह्न किया कि वे  नीरज चोपड़ा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानकर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अब जिला पुलिस सभी गांवो में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ेगी तथा समूचे जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन करवाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है।

 ये भी पड़े– भावी खिलाडिय़ों ने गोशाला में चलाया सफाई अभियान (Cleaning Campaign)

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ( Vikrant Bhushan) ने कहा कि जिला भर में युवाओं को खेलों से  जोड़ने के लिए जिला स्तर पर वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी  बास्केटबॉल इत्यादि की टीमों का गठन किया गया है और पुलिस जवान लगातार गांव दर गांव जाकर युवाओं के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेकर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दे रहे हैं, जो काफी सार्थक साबित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए हुए हैं और ओर इसी मुहिम के तहत युवाओं तथा आम लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए लगातार सेमिनार व गोष्ठियों तथा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस जिला सिरसा की ओर से सभी गांवो में ग्राम पंचायतो के सहयोग से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है, ताकि युवा पथ भ्रष्ट होकर नशे की और अग्रसर  ना हो सके।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ( Vikrant Bhushan)  ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है, और इस चुनौती से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर अग्रणी भूमिका निभानी होगी। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने इस अवसर पर कहा कि नशा तस्करों का सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए तथा समाज का कोई भी व्यक्ति उनकी पैरवी न करें । पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर युवाओं तथा ग्रामीणों को संबोधित करता हुए कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग ले।

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है  इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना  निःसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा अपने बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद की गतिविधियों में निरंतर  आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें । पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि अगर कोई युवा गलत संगत का शिकार होकर नशे की दलदल में फस गया है  तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें, ताकि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उक्त युवा का इलाज करवा कर उसे फिर से समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

इस अवसर पर गांव धिंगतानीया में करीब पांच गांवो के युवाओं तथा ग्रामीणों ने खेल प्रतियोगिता तथा जागरूकता अभियान में भाग लिया। युवाओं तथा ग्रामीण को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ( Vikrant Bhushan) ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सभी गांवो में  युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही  है ।

आज  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण की मौजूदगी में पुलिस जवानों तथा ग्रामीणों के बीच क्रिकेट, रस्सा- कस्सी तथा मैराथन दौड़ का आयोजन करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से कहा कि नशा के खिलाफ चलाई जा रही  मुहिम में सराहनीय करने वाले युवाओं तथा ग्रामीणों को सम्मानित भी किया जाएगा ।  इस अवसर पर शहर थाना,  सिरसा प्रभारी  इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, गांव धिंगतानीया के सरपंच राकेश कुमार, गांव लुदेसर के सरपंच भाल सिंह, ढुकड़ा के सरपंच राजेंद्र कुमार, गांव की गौशाला प्रधान शंकर लाल सहित अनेक गांवों  के युवा  तथा  ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags: Drug AddictionHaryanaLeading RoleSocial MovementVikrant Bhushan
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bail

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जमानत पर सुनवाई 17 अक्टूबर को, 22 साल पुराना है केस

4 years ago
चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ramaiah Memorial Hospital

Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

September 11, 2026
PayU

Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

September 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In