ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जन आंदोलन में सभी लोग आगे आकर अहम जिम्मेदारी निभाएं — पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण (Vikrant Bhushan)

पुलिस अधीक्षक के प्रयासों से चोपटा थाना क्षेत्र के 6 गांवों को नशा मुक्त घोषित किया गया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 13, 2024
in हरियाणा
0
Vikrant Bhushan

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सामाजिक आंदोलन में युवा शक्ति अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं तथा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद से जुड़कर अपनी कड़ी मेहनत के बलबूते पर अपने मां-बाप के सपनों को साकार करें। नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है , इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए तथा नशे को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर सामूहिक प्रयास करना होगा तभी हम पूरी तरह से नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना कर पाएंगे ।उक्त विचार जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण (Vikrant Bhushan) ने आज चोपटा थाना क्षेत्र के गांव गुड़िया खेड़ा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं तथा आमजन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने गुडिया खेडा,अरनियांवाली अली मोहम्मद, बरूवाली-2,चौबुर्जा तथा बरासरी की पंचायतो को नशा मुक्त होने पर सम्मानित भी किया ।उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जिला पुलिस जहां नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, वहीं युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देकर खेलों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गांव में खेल प्रतियोगिताएं करने का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि पुलिस जवानों की हैंडबॉल, कबड्डी वॉलीबॉल तथा क्रिकेट की टीम बनाई गई है जो गांव दर गांव जाकर सुबह और शाम दोनों समय गांव के युवकों के साथ मैच खेल कर उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है।

ये भी पड़े– प्रधानमंत्री ने किया बिमला सिंवर को नमो: ड्रोन दीदी (Drone Didi) के अवार्ड से सम्मानित

उन्होंने बताया कि पुलिस के अभियान से प्रभावित होकर गांव के युवा खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान से प्रभावित होकर अनेक युवा नशा छोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं और अब तक जिला पुलिस ने करीब 160 युवाओ को नागरिक अस्पताल में रजिस्ट्रेशन करवा कर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उनका इलाज करवाया जा रहा है, ताकि उन्हें समाज की मुख्य धारा में फिर से शामिल किया जा सके। इस अवसर पर गांव के स्कूल में बालीवाल,रस्सा-कसी,कबड्डी तथा बैडमिंटन खेल के मैच का आयोजन किया गया । (Vikrant Bhushan)

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि चौपटा थाना क्षेत्र के 6 गांवो गुड़िया खेड़ा, बरासरी,बरूवाली-2, अरनियांवाली, मोडिया खेड़ा, अली मोहम्मद तथा चौबुर्जा का सर्वे कर वहां के नशे से पीड़ित युवाओं को नागरिक अस्पताल सिरसा से दवाई दिलाई गई है । उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उक्त युवाओं का इलाज करवा कर सभी 6 गांवो को नशा मुक्त घोषित किया गया है ।पुलिस अधीक्षक विक्रांत ने इस अवसर पर कहा कि नशा अपराधों की जड़ है, और अक्सर देखने में आया है कि अपने नशे की पूर्ति के लिए ही लोग आपराधिक वारदातों को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव, गली तथा मोहल्ला की पूरी जिम्मेवारी लेगा तथा ना तो वह स्वयं नशा करेगा और ना ही अपने आसपास नशा बिकने देगा तभी हम इस अभियान में पूरी तरह से सार्थक साबित होंगे। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण (Vikrant Bhushan) ने कहा कि नशा का कारोबार करने वालों का पूरी तरह से सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए तथा कोई भी लोग उनकी पैरवी ना करें । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे समाजिक आंदोलन में समाज के सभी लोग आगे आकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें ताकि पूरी तरह नशा मुक्ति एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सके।

उन्होंने इस अवसर पर ग्रामीणों से आह्वान किया कि नशा का कारोबार करने वाले लोगों की सूचना पुलिस प्रशासन को दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इस अवसर पर डीएसपी सुभाष चंद्र, एस एच ओ चौपटा सब इंस्पेक्टर सत्यवान, सुरक्षा शाखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार,जिला पार्षद सुभद्रा, गांव की सरपंच म॔जु बाला, बरासरी गांव के सरपंच अमर सिंह , गुड़िया खेड़ा गांव के पूर्व सरपंच मनीराम सहित अनेक युवा तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: DrugsHaryanaSuperintendent of PoliceVikrant Bhushan
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

तेजस

मलेशिया की हवाई शक्ति को बढ़ाएगा तेजस, चीन और दक्षिण कोरिया के विमानों को दरकिनार कर भारत के फाइटर जेट पर भरोसा जताया

4 years ago
आई वेंचर्स

अमल पारेख ने 8 आई वेंचर्स की भागीदारी के साथ कोशियो में 1.8 मिलियन डॉलर का निवेश किया, जिससे कुल 3 मिलियन डॉलर का सीड राउंड पूरा हुआ।

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

October 19, 2026
From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

October 19, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In