ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, September 26, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

मणिपुर में फिर देखने को मिली हिंसा, उग्रवादियों के साथ हिंसक मुठभेड़ में BSF का एक जवान शहीद, 2 घायल|

पिछले एक महीने से जातीय विवाद के चलते मणिपुर में आए दिन हिंसा देखने को मिल रही हैं. इस हिंसा के कारण अब तक 98 लोगो की जान जा चुकी हैं|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 6, 2023
in राज्य
0
Violence

पिछले एक महीने से जातीय विवाद के चलते मणिपुर में आए दिन हिंसा (Violence) देखने को मिल रही हैं. इस हिंसा के कारण अब तक 98 लोगो की जान जा चुकी हैं. वही अब, सेना के अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के सेरो में सुरक्षाकर्मियों और उग्रवादियों के एक समूह के बीच 5-6 जून की दरमियानी रात एक बार फिर गोलीबारी की खबर सामने आई है। इसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान की मौत हो गई, जबकि असम राइफल्स के दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

एक जवान की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने एक बयान में कहा, “BSF के एक जवान की गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौत हो गई, जबकि असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं।” अधिकारियों ने बताया कि घायल असम राइफल्स के जवानों को विमान से मंत्रिपुखरी ले जाया गया है।

साथ ही, उन्होंने कहा “असम राइफल्स, बीएसएफ और (Violence) पुलिस द्वारा मणिपुर में सुगनू/सेरौ के क्षेत्रों में व्यापक सर्चिंग अभियान चलाए गए। सुरक्षाकर्मियों और विद्रोहियों के समूह के बीच 5-6 जून की रात को रुक-रुक कर पूरी रात गोलीबारी हुई, सुरक्षा बलों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की।”

ये भी पड़े – Happy Birthday Neha Kakkar : 4 साल की उम्र से शुरू की गई गायकी नेहा कक्कड़ की आज भी हैं जारी गाना, जाने ‘सेल्फी क्वीन’ की कुछ ख़ास बाते|

तेजी से चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

असम राइफल्स, CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और पुलिस के साथ भारतीय सेना ने मणिपुर में हाल के संकट के बाद व्यापक रूप से अभियान शुरू कर दिया है और सर्च ऑपरेशन भी तेजी से चल रहा है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

सेना के अधिकारियों ने कहा कि सेना, असम राइफल्स, पुलिस और सीआरपीएफ ने शनिवार को पूरे मणिपुर में पहाड़ी और घाटी क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन शुरू किया। (Violence) मानव रहित हवाई वाहनों और क्वाडकॉप्टरों की निगरानी के जरिए अब तक 40 हथियार (ज्यादातर स्वचालित), मोर्टार, गोला-बारूद और अन्य जंगी सामान बरामद किए गए हैं।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

10 जून तक राज्य में इंटरनेट बंद

मणिपुर सरकार ने राज्य में इंटरनेट को 10 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। आयुक्त (गृह) एच ज्ञान प्रकाश द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि ब्रॉडबैंड सहित मोबाइल डेटा सेवाओं का निलंबन 10 जून की दोपहर तीन बजे तक बढ़ा दिया गया है। राज्य में तीन मई से इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया गया था।

अमित शाह ने दी थी चेतावनी

मणिपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों के बाद सुरक्षाबलों ने एक बार फिर सभी लोगों से मणिपुर में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जल्द से जल्द हथियार रखने की अपील की है। (Violence) सुरक्षाबलों ने यह भी चेतावनी दी कि इन हथियारों को सरेंडर करने में विफल रहने पर ऐसे सभी लोग कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होंगे। मणिपुर में 3 मई को ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन (ATSU) द्वारा मैतेई को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने की मांग के विरोध में आयोजित एक रैली के दौरान हिंसा हुई थी. हालांकि, अभी भी मणिपुर में हिंसा कम नहीं हुई हैं|

Tags: Manipur ClashManipur EncounterManipur News By NavTimes न्यूज़Manipur UpdateManipur ViolenceViolence
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

drug addict

हकला कहकर चिढ़ाने पर नशेड़ी नाबालिक ने किया 6 वर्षीय मासूम बच्चे का क़त्ल, पहले भी कर चुका था लोगों पर हमला|

3 years ago
Electricity Rates

Delhi : दिल्ली में बढ़ी बिजली दरें, AAP मंत्री ने केंद्र पर लगाया ‘कुप्रबंधन’ का आरोप, उपभोक्ताओं पर कोई असर नहीं होने का किया वादा|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

Funded Trader Markets Passes USD 7.4 Million in Trader Rewards With Every Payout in a Public Ledger

September 25, 2026
Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

Planning to Buy a Luxury Home This Festive Season? Watch Out for These NCR Micro-Markets

September 25, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In