ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, September 17, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

टीम इंडिया में हुई विराट कोहली के चहीते खिलाड़ी की एंट्री, मिली वॉशिंगटन सुंदर की जगह मेडन कॉल

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 17, 2022
in खेल
0
सुंदर

नई दिल्ली। ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह जिंबाब्वे के विरुद्ध तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। यह पहला अवसर है जब 27 वर्षीय शाहबाज को भारतीय टीम में जगह मिली। घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन की इनाम चयनकर्ताओं ने उनको जिम्बाब्वे दौरे पर मौका देकर दिया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अनुसार, ‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने जिंबाब्वे के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए सुंदर की जगह अहमद को टीम में शामिल किया।’ उन्हें इस साल आइपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने का पुरस्कार मिला। बंगाल के बायें हाथ के इस स्पिनर ने आइपीएल में 16 मैचों में 219 रन बनाए और चार विकेट लिए। विराट कोहली के पसंदीदा खिलाड़ियों में एक शाहबाज को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में काफी मौके मिले।

शाहबाज का शानदार प्रदर्शन

हालिया रणजी सीजन में शाहबाज ने बंगाल की तरफ से खेलते हुए बेहद कमाल का प्रदर्शन किया था। अपनी टीम की तरफ से वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे जबकि विकेट लेने के मामले में भी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर रहे थे। 5 मैच की 10 पारियों में 1 शतक के दम पर 482 रन बनाए थे। यह शतकीय पारी उन्होंने सेमीफाइनल में खेली थी। हालांकि टीम को इसके बाद भी हार मिली थी। गेंदबाजी करते हुए इस सीजन में उन्होंने 20 विकेट चटकाए थे।

शाहबाज का क्रिकेट करियर

शाहबाज स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडोक्स गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। 29 फर्स्ट क्लास पारियों में 1041 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक है। उनके नाम फर्स्ट क्लास मैचों में 57 विकेट भी हैं। वहीं 26 लिस्ट ए मैच 662 रन बनाने के साथ शाहबाज ने 24 विकेट हासिल किए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 29 मैच में 13 विकेट लेने के साथ 279 रन बनाए हैं।

Tags: bouncercricketInd vs ZimIndia vs ZimbabweShahbaz AhmedShahbaz Ahmed careerShahbaz Ahmed IPL TeamSports and Recreation
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Equatorial Guinea

अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में पिछले 80 दिनों से फंसे है 16 भारतीय नाविक मदद की लगा रहे गुहार |

4 years ago
Samantha Ruth Prabhu

क्या करके और किस तरह के खान-पान से Samantha Ruth Prabhu रहती हैं इतनी फिट? जानें सीक्रेट

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

September 16, 2026
National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In