ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, October 12, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

जिला परिषद व पंचायत समिति का 30 अक्टूबर व पंच-सरपंच पद के लिए 2 नवंबर को होगा मतदान- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 11, 2022
in चंडीगढ़, हरियाणा
0
Zilla Parishad

जिला परिषद व पंचायत समिति का 30 अक्टूबर व पंच-सरपंच पद के लिए 2 नवंबर को होगा मतदान- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ( Zilla Parishad)

– उपायुक्त ने अधिकारियों को चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के दिये निर्देश

– पंचायती राज चुनावों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की ग्रामीणों से की अपील

पंचकूला, 11 अक्तूबर- जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने बताया कि जिला मे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए शैडयूल जारी किया गया है, जिसके अनुसार जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 30 अक्टूबर तथा पंच-सरपंच पद के लिए 2 नवंबर को मतदान होगा।
उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने आज लघु सचिवालय के सभागार में रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता की तथा चुनावी प्रक्रिया के बारे में उचित दिशा-निर्देश दिये।

ये भी पड़े – Health Department: स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पंचकूला द्वारा सेक्टर 15 स्थित रेडक्रॉस ओल्ड एज होम में वृद्ध व्यक्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस और विश्व प्रशामक देखभाल दिवस मनाया गया

उपायुक्त ने अधिकारियों को चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के निर्देश दिये ताकि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास और सुदृढ हो सके। उन्होंने कहा पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की घोषणा होने के साथ ही जिला के ग्रामीण क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान ईवीएम से होगा जबकि पंच पद का मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। उन्होंने जिला में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे पंचायती राज चुनावों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और अपने मत का उचित प्रयोग करें। उन्होंने यह भी अपील की कि मतदाता जाति, धर्म आदि से ऊपर ऊठकर मतदान करें।

ये है पंचायत चुनाव का कार्यक्रम ( Zilla Parishad)
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री महावीर कौशिक ने पंचायती राज चुनाव के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जिला मे पंचायत चुनाव को लेकर 14 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं नामांकन दाखिल करने के लिए 19 अक्टूबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 20 अक्टूबर को होगी और 21 अक्टूबर को उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं। 21 अक्टूबर को ही दोपहर 3 बजे के बाद उम्मीदवारों उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 अक्टूबर रविवार को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के लिए तथा 2 नवंबर को सरपंच और पंच पद के लिए मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 2 नवंबर को करवाया जाएगा। इसी तरह किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान (रि-पोल) होता है तो वह 4 नवंबर को होगा। सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन चुनाव के बाद घोषित कर दिए जाएंगे जबकि जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे।

चुनाव लड़ने के लिए यह होगी शैक्षणिक योग्यता ( Zilla Parishad)
पंचायती राज संस्थाओं के उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार रहेगी। पंच पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 8वीं व अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार के लिए 5वीं कक्षा पास होना जरूरी है। सरपंच पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए (जिसमें अनुसूचित जाति की महिला भी शामिल है) 8वीं पास होना जरूरी है। पंचायत समिति सदस्य के लिए अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 8वीं पास होना जरूरी है। जिला परिषद सदस्य के लिए अनारक्षित उम्मीदवार के लिए 10वीं, अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार व किसी भी श्रेणी की महिला उम्मीदवार के लिए 8वीं पास होना जरूरी है।

उम्मीदवार को यह जमा करानी होगी जमानत राशि
पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पंच पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवार को 250 रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 125 रुपये जमानत राशि जमा करवानी होगी। सरपंच पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवार को 500 रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 250 रुपये जमानत राशि जमा करवानी होगी। पंचायत समिति सदस्य के अनारक्षित उम्मीदवार को 750 रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 375 रुपये जमानत राशि जमा करवानी होगी। इसी प्रकार जिला परिषद सदस्य के अनारक्षित उम्मीदवार को एक हजार रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 500 रुपये जमानत राशि जमा करवानी होगी।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

यह होगी चुनाव खर्च की सीमा ( Zilla Parishad)
वहीं चुनाव में पंच पद का उम्मीदवार अधिकतम 50 हजार रुपये, सरपंच पद का उम्मीदवार अधिकतम 2 लाख रुपये, पंचायत समिति सदस्य का उम्मीदवार अधिकतम 3 लाख 60 हजार रुपये तथा जिला परिषद सदस्य का उम्मीदवार अधिकतम 6 लाख रुपये चुनाव खर्च कर सकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक, एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका रूचि सिंह बेदी, नगराधीश गौरव चैहान, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, जिला विकास विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी पिंजौर मार्टिना महाजन, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी बरवाला विशाल पराशर, नायब तहसीलदार मोरनी पूनम सोलंकी व अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags: ChandigarhChandigarh Tricity NewsHaryananav times newsNavtimesNTN newsPanchayat SamitiPanchkulaTricity News By Nav Times NewsZilla Parishad
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

E-learning

ई-अधिगम पर डाइट में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर किया गया आयोजित|

3 years ago
Zilla Parishad

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने जिला परिषद व पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, सरपंचों व पंचों को दिलाई स्वच्छता शपथ|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton

Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

September 13, 2026
PayU

PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

September 13, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In