• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 14, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

वेव्स, दूरदर्शन और संदीप सिंह की ‘फौजी 2.0’ म्यूजिक एल्बम लॉन्च

पहलगाम शहीदों और भारतीय सेना को श्रद्धांजलि, और 100 एपिसोड्स का जश्न

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 17, 2025
in मनोरंजन
0
म्यूजिक एल्बम

मुंबई, जून, 2025: साहस, संगीत और देशभक्ति की एक अद्भुत संध्या में, दूरदर्शन, वेव्स और निर्माता संदीप सिंह ने अपनी सराहनीय देशभक्ति टीवी सीरीज़ ‘फौजी 2’ के 100 एपिसोड्स पूरे होने की खुशी में ‘फौजी 2.0’ म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है। यह एल्बम हाल ही में पहलगाम में शहीद हुए सैनिकों और समर्पित सशस्त्र बलों को समर्पित एक भावनात्मक श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनेता मनोज बाजपेयी रहे, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गरिमा प्रदान की। उन्होंने कहा, “संदीप मेरे 20 साल पुराने दोस्त हैं। मैंने हमेशा नए टैलेंट को सपोर्ट किया है, कुछ लोग मुझे मजाक में कास्टिंग डायरेक्टर भी कहते हैं। इस इंडस्ट्री में जहाँ रिश्ते बदलते रहते हैं, संदीप हमेशा सच्चे रहे हैं। यह प्रोजेक्ट उसी सच्चाई को दर्शाता है।”

ये भी पड़े –पोडमास्टर्स 2025: भारत के फलते-फूलते पॉडकास्टिंग लैंडस्केप का उत्सव

इस शाम की एंकरिंग मीरा चोपड़ा ने की। यह एंकरिंग का उनका पहला अनुभव था। उन्होंने इस श्रद्धांजलि को गरिमामय और भावनात्मक स्पर्श दिया।

इस 10 गानों वाली एल्बम में सोनू निगम, रेखा भारद्वाज, कुणाल गांजावाला, जावेद अली, प्रतिभा सिंह बघेल, रवि त्रिपाठी, शहज़ाद अली, जज़ीम शर्मा, अब्दुल शेख और उभरते कलाकार ज़ैद दरबार और पवनीत सिंह ने अपनी आवाज़ दी है।

‘बघीरा’ नामक गाना इस एल्बम का मुख्य आकर्षण है, यह ज़ैद दरबार के निर्देशन में बना उनका पहला गाना है। ज़ैद ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं डायरेक्टर बनूँगा। लेकिन, संदीप सर ने मुझमें कुछ खास देखा। उनके विश्वास ने मुझे यह मौका दिया।”

पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में पिछले 6 सालों से संघर्ष कर रहे पवनीत सिंह ने कहा, “मैं आर्मी परिवार से आता हूँ, ऐसे में यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बहुत करीब है। ‘बघीरा’ में मैंने दिल से काम किया है। संदीप सर का धन्यवाद्, जो उन्होंने मुझ पर भरोसा किया।”

इस इवेंट ने ‘फौजी 2’ के 100 सफल एपिसोड्स का जश्न भी मनाया। यह शो सच्ची घटनाओं और भारतीय सेना के प्रेरणादायक किस्सों पर आधारित है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

निर्माता संदीप सिंह ने कहा, “यह मेरी ओर से भारतीय सेना को सलाम है। ‘सफेद’ से शुरू हुआ सफर अब ‘फौजी 2.0’ तक पहुँच गया है, जिसमें 15 नए कलाकारों को लॉन्च किया गया है। यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि यह ईमानदारी और ऊर्जा से भरा हुआ संकल्प है।”

गौहर खान ने कहा, “यह सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि यह एक जीवित श्रद्धांजलि है। हर शब्द और फ्रेम में देशभक्ति है।” विक्की जैन ने कहा, “इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए एक भावनात्मक यात्रा रही है।” अंकिता लोखंडे ने कहा, “यह प्रोजेक्ट रील नहीं, बल्कि रियल हीरोज़ को सेलिब्रेट करता है, यह मेरे लिए गर्व की बात है।”

बलिदान को सलाम और प्रेरणा की विरासत को जीवित करने वाला ‘फौजी 2.0’ सिर्फ एक एल्बम नहीं, बल्कि यह एक कल्चरल प्रतीक है।

अब यह एल्बम सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Tags: DoordarshanFauji 2.0music album launchedSandeep SinghWavesम्यूजिक एल्बम
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Wheat & Mustard

अब तब पंचकूला की तीनों मंडियों में 1134 मीट्रिक टन सरसों व 22281 मिट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद,115 मीट्रिक टन सरसों व 6895 मीट्रिक टन गेहूं का किया जा चुका है उठान|

3 years ago
Rahane

विराट के बाद अब रहाणे भी फॉर्म में लौटे, 6 छक्के, 18 चौके जड़ ठोका दोहरा शतक

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

CGH Earth Wellness Introduces The Metabolic Reset

July 13, 2026
For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

For Kiro, Every Day is Clean Beauty Day

July 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)