ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

‘हमने ना लुलु देखा ना टीलू…’, Lulu Mall विवाद पर बोले आजम खान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
Lulu Mall

लखनऊ। Lulu Mall: राजधानी लखनऊ का लुलु माल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां नमाज पढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राजनीतिक दल के नेता भी अब इसमें कूद पड़े हैं। इसी क्रम में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक आजम खां ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में लखनऊ के लुलु माल से जुड़े सवाल पर सपा नेता आजम खां ने कहा कि ना तो उन्होंने लुलु माल देखा है ना उनको उसके बारे में कुछ पता है। उन्होंने कहा कि ‘अमां हमने लुलु नहीं देखा। हम आज तक किसी माल में गए ही नहीं। जो लोग जानते हैं उनसे पूछिए लुलु, लोलो, टीलू, टोलू…क्या मतलब है और कोई काम ही नहीं है।’

लखनऊ में लुलु माल खुलने के बाद से ही चर्चा में है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 जुलाई को इसका उद्घाटन किया था और 11 जुलाई से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। उद्घाटन के तीन दिन बाद ही 13 जुलाई को लुलु माल के भीतर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो गया। लेकिन ये मामला यहीं तक नहीं थमा।

इसके बाद कुछ संगठनों ने वहां हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पढ़ने की धमकी दी। कुछ लोग तो माल में हनुमान चालीसा पढ़ने तक पहुंच गए। विरोध के बाद लुलु माल(Lulu Mall) प्रशासन को नोटिस लगाने पड़े थे कि माल में पूजा या नमाज की इजाजत नहीं है। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 जुलाई की रात कहा कि लखनऊ प्रशासन को बहुत गंभीरता से इसे लेना चाहिए और इस प्रकार की किसी भी शरारत को स्वीकार नहीं करना चाहिए। उसे ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटना चाहिए जो अनावश्यक मामलों को बढ़ावा देकर माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं।

एक्शन में आई यूपी पुलिस ने 19 जुलाई को लुलु माल(Lulu Mall) में नमाज पढ़ने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि चार अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस कहना है कि कि आरोपियों में से कोई भी लुलु मॉल का कर्मचारी नहीं है। उनकी पहचान मो रेहान और आतिफ खान, मो लोकमान और मो नोमान के रूप में की गयी। सभी लखनऊ के रहने वाले हैं।

Tags: Azam KhanAzam Khan Newslucknow-city-politicsLulu Mall ControversynewsSamajwadi PartySP MLA Azam Khanstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

तेजस

मलेशिया की हवाई शक्ति को बढ़ाएगा तेजस, चीन और दक्षिण कोरिया के विमानों को दरकिनार कर भारत के फाइटर जेट पर भरोसा जताया

4 years ago
आई वेंचर्स

अमल पारेख ने 8 आई वेंचर्स की भागीदारी के साथ कोशियो में 1.8 मिलियन डॉलर का निवेश किया, जिससे कुल 3 मिलियन डॉलर का सीड राउंड पूरा हुआ।

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

October 19, 2026
From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

October 19, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In