ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 23, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

उन चार घंटों में क्या हुआ? सुबह 6.30 बजे CCTV में दिखी थीं सोनाली फोगाट, अब शरीर पर मिले नुकीली चीज से चोट के निशान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 26, 2022
in राष्ट्रिय
1
सोनाली फोगाट

पणजी। गोवा पुलिस ने गुरुवार को हरियाणा की भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगट के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी 22 अगस्त को फोगट (42) को लेकर गोवा पहुंचे थे। सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने उनके निजी सचिव सुधीर सांगवान और दोस्त सुखविंदर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अभिनेत्री की मौत के दो दिन बाद गुरुवार को परिवार की सहमति से डाक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। उनके खून के नमूने और बिसरा को जांच के लिए भेज दिया गया है। पोस्‍टमार्टम के बाद भाजपा नेता सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर गुरुवार देर रात दिल्ली हवाईअड्डे पहुंचा। उसके बाद उसे हिसार ले जाया गया। शुक्रवार को उनका अंति‍म संस्‍कार किया जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। सोनाली फोगट को 23 अगस्त की सुबह उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में मृत लाया गया था। डॉक्टरों ने कहा था कि प्रथम दृष्टया उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। गुरुवार सुबह उसके शरीर का पोस्टमार्टम किया गया और इसके तुरंत बाद अंजुना पुलिस ने मामले में हत्या का आरोप जोड़ा और सुधीर सांगवान और सुखविंद वासी को गिरफ्तार कर लिया। मालूम हो कि फिल्म की शूटिंग करने गोवा गईं सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को मौत हो गई थी।

परिवार के प्रक्रिया के लिए सहमत होने के बाद गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्‍टमार्टम किया गया। जीएमसीएच के फॉरेंसिक साइंस विभाग के डॉ सुनील श्रीकांत चिंबोलकर ने अपनी रिपोर्ट में मौत के कारणों पर राय सुरक्षित रखी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेरे सर्वोत्तम ज्ञान और विश्वास के कारण मृत्यु का कारण रासायनिक विश्लेषण लंबित है। ऊतकों की हिस्टोपैथोलॉजी और सीरोलॉजकल रिपोर्ट संरक्षित है। हालांकि, शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। इसके मद्देनजर जांच अधिकारी को पता लगाना है कि किस कारण मौत हुई है।

सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण 4 चोटें और जहर बताया गया है। हम शुरू से ही मौत का कारण हार्ट अटैक नहीं मानते रहे हैं। यह एक सुनियोजित हत्या है। हमें निजी सचिव सुधीर सगवन और सहयोगी सुखविंदर पर शक है। वे समान रूप से शामिल हैं।

भाई जताया था दोनों पर हत्या का शक 

गोवा के आइजी ओमवीर सिंह बिश्नोई का कहना था कि सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने दोनों पर हत्या का शक जताया है। शिकायत में कहा गया है कि सुधीर और सुखविंदर काफी दिनों से सोनाली के खाने में कुछ मिला रहे थे। आइजी ने बताया कि जांच में यदि अन्य लोगों की भूमिका मिलेगी तो उनका नाम भी जोड़ा जाएगा। पुलिस ने सोनाली के गोवा में रुकने के स्थान और नाइट क्लब से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। सोनाली का शव गोवा से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाने के बाद सड़क मार्ग से देर रात हिसार पहुंचेगा। वहां अंतिम संस्कार होगा।

गुरुवार सुबह सोनाली फोगट के भतीजे मोहिंदर फोगट ने बताया कि परिवार ने इस शर्त पर पोस्‍टमार्टम के लिए सहमति दी थी कि इसकी वीडियोग्राफी की जाएगी।  भाई रिंकू ढाका ने आरोप लगाया कि मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगट ने अपनी मां, बहन और देवर से बात की थी। बातचीत के दौरान वह परेशान लग रही थी। उन्होंने दावा किया कि सोनाली ने अपने दो सहयोगियों के खिलाफ शिकायत की थी। रिंकू ढाका ने पुलिस शिकायत में आगे आरोप लगाया कि तीन साल पहले उसके एक सहयोगी ने उसका खाना खाने के बाद उसका यौन शोषण किया और बाद में उसे ब्लैकमेल किया।

सोनाली फोगट की मौत पर गोवा फॉरवर्ड पार्टी विधायक विजय सरदेसाई ने कहा कि कल उन्होंने कहा कि वह दिल का दौरा पड़ने से मर गई। आज पोस्टमॉर्टम में शरीर में कई जगह चोटों का पता चला। यह साबित करता है कि सीएम को क्लीन चिट देना गलत था। इससे गोवा की बदनामी हो रही है। उन्‍होंने मामले में बेवजह कूदने की कोशिश की।

Tags: Goa PoliceHaryana Newsnationalnational newsnewsSonali Phogat DeathSudhir SagwanSukhwinder Wasiसोनाली फोगाट
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Suffocation

Delhi : गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सोना पड़ गया भारी, दम घुटने से सोते हुए 6 लोगो की हुई मौत|

4 years ago
National Service

National Service योजना इकाइयों द्वारा चल रहे सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह का आयोजन।

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

No. 1 Acting School in Chandigarh

No. 1 Acting School in Chandigarh | MS Asian Film Academy

October 19, 2026
SmartKargo

SmartKargo Signs Strategic Agreement with Sun Phu Quoc Airways to Power Digital Transformation of Airline Cargo Operations

July 22, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In