• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, June 21, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

क्या है Tomato Flu, कितनी खतरनाक है ये बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचने के उपाय

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 22, 2022
in लाइफस्टाइल
0
Tomato Flu

नई दिल्ली। Tomato Flu: कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स के अलावा मेडिकल एक्सपर्ट्स देश में एक और वायरस से जूझ रहे हैं। लेंसेट स्टडी से पता चलता है कि भारत में टोमैटो फ्लू(Tomato Flu) के अभी तक 82 मामले सामने आ चुके हैं। आपको बता दें कि 6 मई को केरल में इस फ्लू का पहला मामला सामने आया था।

शोध के अनुसार, एक से पांच साल की उम्र के बच्चों और जिन लोगों की प्रतिरक्षा कमज़ोर है, उनमें ये आम संक्रामक रोग हाथ, पैर और मुंह की बीमारी का एक नया रूप हो सकता है।

क्या है टोमैटो फ्लू?

इसी साल मई के महीने में केरल में टोमैटो फ्लू(Tomato Flu) का पहला मामला सामने आया था। रिसर्च से पता चलता है कि टोमैटो फ्लू वायरस में भी कोविड-19 जैसे ही लक्षण नज़र आते हैं, हालांकि, यह SARS-CoV-2 से जुड़ा वायरस नहीं है। यह वायरल संक्रमण नही है, बल्कि बच्चों में चिकंगुनिया या फिर डेंगू बुखार के बाद का असर हो सकता है।

इस फ्लू में पूरे शरीर में लाल और दर्दनाक छाले पड़ जाते हैं, जो धीरे-धीरे टमाटर के साइज़ के होते जाते हैं। इसलिए इसे टोमैटो फ्लू कहा जाता है।

टोमैटो फ्लू के लक्षण क्या हैं?

बच्चों में देखे जाने वाले टोमैटो फ्लू के शुरुआती लक्षण चिकनगुनिया के समान होते हैं, जिसमें तेज़ बुखार, चकत्ते और जोड़ों में तेज़ दर्द शामिल है। इसके कुछ लक्षणों में शरीर में दर्द, बुखार और कमज़ोरी भी शामिल है, जो आमतौर पर कोविड-19 से जूझ रहे मरीज़ों में देखे जाते हैं। दूसरे लक्षणों में जोड़ों में सूजन, मतली, शरीर में पानी की कमी, जोड़ों में दर्द और तेज़ बुखार शामिल है। कुछ मामलों में मरीज़ों की त्वचा पर चकत्ते भी देखे गए हैं।

स्टडी के अनुसार, इसके और भी लक्षण हैं, जिसमें कमज़ोरी, मतली, उल्टी, दस्त, बुखार, पानी की कमी, जोड़ों में दर्द, बदन दर्द और आम सर्दी-ज़ुकाम जैसे लक्षण दिखते हैं, जो कि डेंगू में भी देखे जाते हैं।

टोमैटो फ्लू का पता कैसे लगाया जाता है?

अगर ऊपर बताए गए लक्षण महसूस होते हैं, जो मरीज़ को डेंगू, चिकनगुनिया, ज़ीका वायरस, वैरिसेला-ज़ोस्टर वायरस और हर्पीज़ के निदान के लिए मोलिक्यूलर और सीरोलॉजिकल टेस्ट से गुज़रना होता है। जब टेस्ट में बाकी के वायरल इंफेक्शन नहीं देखे जाते, तब टोमैटो फ्लू(Tomato Flu) की पुष्टि की जाती है।

क्या है टोमैटो फ्लू का इलाज?

टोमैटो फ्लू का इलाज भी चिकनगुनिया, डेंगू और हैंड, फुट एंड माउथ बीमारी की तरह का ही होता है। मरीज़ों को सलाह दी जाती है कि वे आइसोलेट करें, आराम करें, खूब सारा फ्लूएड्स लें और चकत्तों में दर्द और खुजली से राहत पाने के लिए गर्म पानी की पट्टियां का इस्तेमाल करें। इसके अलावा डॉक्टर आपको कुछ एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह देंगे।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: health tipshealthy lifestyleTomato flutomato flu preventiontomato flu symptoms
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

तेज बहाव

रामनगर में बड़ा हादसा, नदी के तेज बहाव में बही पंजाब के पर्यटकों की कार, 9 की मौत

4 years ago
Semolina

सूजी खाने के ये खास फायदे आपको कर देंगे हैरान

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HOPE Foundation

BD India and the HOPE Foundation Committed to Helping Upskill Young Adults

June 21, 2026
Hyderabad

Hyderabad- Come to Telangana with Ideas, We Assure Encouragement to Turn them into Reality: Sridhar Babu, IT Minister

June 21, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)