• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 11, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

झोपड़ी में लगी आग तो जिंदा जली दो बहनें, बेटियों को राख में ढूंढती रही बेबस मां

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 26, 2022
in हरियाणा
0
जिंदा

जिंदा

शाहाबाद(करनाल)। एक मां के सामने उसकी दो फूल जैसी बेटियां जिंदा जल जाए तो उस मां के कलेजे पर क्या गुजरेगी?, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ऐसी परिस्थिति में एक मां की जैसी व्यथा होनी चाहिए, वैसी ही व्यथा थी लक्ष्मी की। लक्ष्मी बार-बार आग में कूद जाना चाहती थी और अपनी बच्चियों को आग से जिंदा वापस लाना चाहती थी, लेकिन होनी के आगे लक्ष्मी को झुकना पड़ा और विलाप करते-करते कई बार बेसुध हो गई।

आग अभी पूरी तरह से बुझी नहीं थी कि रोती-बिलखती लक्ष्मी आग में जल चुकी बेटियों व झोपड़ी की राख में जा बैठी और अपनी बच्चियों को ढूंढने लगी। जिनको वह सुबह इसी झोपड़ी में सुला कर गई थी। दुर्भाग्य यह था कि वहां न तो झोपड़ी बची थी और न ही दोनों बच्चियां। लक्ष्मी का दर्द लक्ष्मी ही समझ सकती थी। वह अपनी भाषा में दर्द को बयान कर रही थी लेकिन वहां खड़ा हर व्यक्ति उसकी आंखों से गिर रहे आंसुओं से उसकी पीड़ा को महसूस कर रहा था और स्वयं भी आंसू बहा रहा था। मौके पर मौजूद प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी आंखों से आंसुओं को नहीं रोक पाए। आग में जिंदा जली दोनों बहनों का शोर तक बाहर नहीं आया। उन बेटियों के साथ क्या हुआ होगा यह सोच कर हर किसी की रूह कांप जाती है।

भगवान की कृपा से बच गया सन्नी

अरूप नगर की माया कालोनी में बनी झोपड़ी में जब आग लगी तो उस समय शारदा व राधिका के साथ लक्ष्मी का छह वर्षीय बेटा सन्नी भी झोपड़ी के अंदर ही था। यह सौभाग्य था कि सन्नी सोया नहीं था और खेल रहा था, लेकिन जैसे ही सन्नी ने आग देखी तो वह नन्हा बच्चा झोपड़ी से बाहर की ओर आ भागा। दो बेटियों के जिंदा जलने के बाद लक्ष्मी बार-बार अपने बेटे सन्नी व मन्नी को चूम रही थी। हालांकि मन्नी लक्ष्मी का सबसे छोटा बेटा है और सुबह काम पर जाते समय लक्ष्मी मन्नी को कमर पर बांध साथ ले गई थी।

हेल्पिंग हेंड बनाएगा लक्ष्मी का आशियाना

शाहाबाद की हेल्पिंग हेंड संस्था ने लक्ष्मी का आशियाना बनाने का बीड़ा उठाया है। हेल्पिंग हेंड के प्रधान प्रदीप कुकरेजा ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि जल्द से जल्द इस परिवार के लिए आशियाने व राशन पानी की व्यवस्था की जाए।

Tags: Fire Broke Out in KarnalHaryana crimeKarnal Newsnewspanipat-common-man-issuesstateTragic Accident in KarnalTwo Girl burn Alive
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bheed

Bheed Movie Leaked :- राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘भीड़’ हुई ऑनलाइन लीक|

3 years ago
Nails

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन नाख़ून काटना माना जाता है शुभ, व्यापार के साथ-साथ जीवन में भी मिलती है तरक्की|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HiLITE Group

Neka Sulaiman Takes Charge of HiLITE Group Hospitality Division

July 10, 2026
PNB MetLife

PNB MetLife Recognized Among India Top 20 Best Companies To Work For 2026

July 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)