ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, November 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

IPL Media Rights का नया मालिक कौन? आज होगी IPL पैकेज के विजेताओं के नाम की घोषणा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 14, 2022
in खेल
0
IPL

नई दिल्ली। आइपीएल(IPL) के टीवी और डिजिटल अधिकारों के जरिये बीसीसीआइ (BCCI) को अब तक 46000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है, जिससे खेल जगत में यह सबसे अमीर लीग में से एक हो जाएगी। अब तक मिली सूचना के अनुसार 2023 से 2027 के बीच 410 आइपीएल(IPL) मैचों के लिए पैकेज-ए में भारतीय उपमहाद्वीप के टीवी अधिकार 23575 करोड़ रुपये में बिके हैं यानी प्रति मैच का मूल्य 57.5 करोड़ रुपये होगा।

पैकेज-बी यानी भारतीय उपमहाद्वीप के लिए डिजिटल अधिकार 50 करोड़ रुपये प्रति मैच में बिके हैं, जिसे बोली लगाने वाले एक पक्ष ने पैकेज-ए पाने वाले की चुनौती का सामना करके खरीदा। पैकेज-बी से 20500 करोड़ रुपये मिले हैं यानी दो पैकेज बेचने के बाद बीसीसीआइ की झोली में 44075 करोड़ रुपये आ गए हैं। दूसरे दिन नीलामी रुकने तक पैकेज-सी के लिए 2000 करोड़ रुपये की बोली लग चुकी थी। अब तीसरे दिन इसके आगे से बोली लगेगी। इस तरह बोर्ड को अब तक 46000 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है जो 2018 में मिले 16347 करोड़ रुपये से ढाई गुना से ज्यादा है। बीसीसीआइ को जहां इस नीलामी से ज्यादा कमाई होगी तो वहीं उसने भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व अंपायरों की पेंशन बढ़ाने का फैसला भी किया है।

टीवी के लिए आधार मूल्य 49 करोड़ रुपये और डिजिटल अधिकारों के लिए 33 करोड़ रुपये था। बीसीसीआइ के एक सूत्र ने कहा, ‘डिजिटल अधिकारों के लिए प्रति मैच 50 करोड़ रुपये मिलना बड़ी बात है। दूसरे दिन की नीलामी शाम छह बजे खत्म हुई और हम अभी पैकेज-सी पर हैं, जिसमें पांच साल के लिए 98 मैचों के नान एक्सक्लूसिव डिजिटल अधिकार शामिल हैं। इसके बाद पैकेज-डी आएगा, जो विदेशी टीवी और डिजिटल अधिकारों के लिए है।’

107.5 करोड़ रुपये प्रति मैच की संयुक्त राशि ने आइपीएल(IPL) को दुनिया की सबसे महंगी लीगों की सूची में ला खड़ा किया है। सूत्रों ने बताया कि दो अलग-अलग मीडिया कंपनियों ने टीवी और डिजिटल मीडिया अधिकार हासिल किए हैं। इन कंपनियों के नामों के बारे में अभी आधिकारिक रूप से पता नहीं चल पाया है। आइपीएल पैकेज के विजेताओं के नामों की घोषणा नीलामी की प्रक्रिया खत्म होने से पहले नहीं कर सकती है। हालांकि, सूत्रों से पता चला है कि टीवी अधिकार स्टार डिज्नी दोबारा से अपने पास रखने में सफल रहा है, जबकि डिजिटल अधिकार रिलायंस की हिस्सेदारी वाली वायकाम-18 ने हासिल किए हैं।

इस तरह चार पैकेज में बांटे गए हैं मीडिया अधिकार-

– पैकज-ए में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए टीवी अधिकार

– पैकेज-बी में भारतीय उपमहाद्वीप के लिए डिजिटल अधिकार

– पैकेज-सी में हर सत्र के लिए चुनिंदा 18 मैचों के डिजिटल प्रसारण के अधिकार मिलेंगे, जिनमें सत्र का पहला मैच, सप्ताहंत पर होने वाले हर डबल हेडर में शाम वाला मैच और चार प्लेआफ मुकाबले

– पैकेज-डी में भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर के टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार

Tags: bccicricketcricket newscricket news in HindiDisney StarheadlinesIPL Media RightsIPL Media Rights 2023-2027Viacom18
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

वैट

राहत: यूपी में पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा वैट; योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

4 years ago
Today’s Horoscope 25th July 2023

Today’s Horoscope 25th July 2023 | आज का राशि फल दिनांक 25 जुलाई 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

November 6, 2026
Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

November 6, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In