• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, June 5, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

रूस अपने सैनिकों को क्यों दे रहा है Viagra? UN अधिकारी ने किया चौंकाने का दावा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 19, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Viagra

Viagra to Russian Soldiers: रूस और यूक्रेन का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है, इस बीच रूस का एक युद्धक विमान दक्षिणी रूसी शहर येस्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया हे जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, इस हादसे में 19 लोगों के घायल होने की सूचना भी मिली है. सोमवार को कामिकेज़ ड्रोन से किए गए हमलों में कीव में 8 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों की बारीश कर दी. विमान क्रैश और ड्रोन हमलों में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है.

यूएन अधिकारी ने की है चौंकाने वाली बात

इसी बीच, संयुक्त राष्ट्र की एक अधिकारी ने चौंकाने वाली बात कही है. यूएन अधिकारी ने दावा किया है कि यूक्रेनी महिलाओं के साथ बलात्कार करने के लिए रूसी सैनिकों को वियाग्रा(Viagra) दी जा रही है. इतना ही नहीं, रूसी सैनिक महिलाओं के साथ बच्चों और पुरुषों को भी अपना निशाना बना रहे हैं.

यूएन की विशेष प्रतिनिधि प्रामिला पैटन के अनुसार, यूक्रेनी महिलाओं के साथ बलात्कार करने और उनके साथ बर्बरता करने के लिए रूसी सैनिकों को वियाग्रा(Viagra) की सप्लाई की जा रही है. पैटन का दावा है कि ऐसा रूस जान बूझकर किया जा रहा है ताकि यूक्रेन के लोगों से बर्बरता की जा सके, जो रूसी सेना की रणनीति का एक हिस्सा भी है.

महिलाओं, छोटे बच्चों और पुरुषों के साथ भी बर्बरता

प्रामिला पैटन ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि, ‘जब महिलाओं को कई दिन बंधक बनाकर रेप किया जा रहा है, जब छोटे बच्चों और पुरुषों का भी शारीरिक शोषण शुरू कर दिया गया हो, जब महिलाओं के जननांगों को नुकसान पहुंचाया जा रहा हो, जब महिलाएं रूसी सैनिकों के पास वियाग्रा(Viagra) होने की गवाही दे रही हों, तो यह साफ तौर पर एक सैन्य रणनीति है.’

यूएन की प्रामिला पैटन ने आगे कहा कि पीड़ितों ने बताया है कि उनके साथ रेप के दौरान क्या कहा जा रहा है, उससे साफ जाहिर होता है उनके साथ जान-बूझकर हैवानियत दिखाई जा रही है.

महिलाओं को शिकार बना रहे हैं रूसी सैनिक

पैटन ने यूएन में जानकारी देते हुए बताया कि जब से यूक्रेन और रूस का युद्ध शुरू हुआ है, तब से अभी तक 100 से ज्यादा रेप और शारीरिक शोषण के मामले में यूक्रेन में सामने आ चुके हैं. उन्होंने बताया कि जितने मामले सामने आए हैं, यह सिर्फ सभी मामलों में से कुछ ही हैं. अधिकतर मामले तो ऐसे हैं जिनकी रिपोर्ट ही नहीं की गई है.

पैटन ने आगे कहा कि रूसी सेना की अधिकतर शिकार महिलाएं हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात है कि इसमें पुरुष और बच्चे तक भी शामिल हैं. पिछले महीने यूएन की एक रिपोर्ट में भी यह खुलासा हुआ था कि रूसी सैनिकों ने कई बच्चों के साथ भी रेप किया और इनका शिकार हुआ सबसे छोटा बच्चा सिर्फ चार साल का था.

Tags: NavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsRussia Ukraine warrussia war plane crashRussian troopsRussian war planeUNun envoyViagra to rape UkrainiansViagra to Russia Soldier
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bundelkhand

पृथक बुंदेलखंड (Bundelkhand) राज्य की मांग को लेकर ‘5 लाख हस्ताक्षर’ अभियान शुरू

2 years ago
दांत

अगर आपको भी चाहिए स्वस्थ और मजबूत दांत, तो इन चीजों का बिल्कुल न करें सेवन

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

NKN Media Brings International Property Expo to India

NKN Media Brings International Property Expo to India

June 4, 2026
Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

Mumbai Leads Grand Celebration of Global Exhibitions Day 2026, Showcasing the Exhibition Industry's Role in Driving Economic Growth and Opportunities

June 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)