ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, November 2, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Uncategorized

क्यों न इस बार Diamond की तरह चमकें! शानदार कट और आकार के साथ पाएँ बेशकीमती हीरे

चमकदार हीरे ने पुरानी चट्टान को लुभाते हुए उससे क्या कहा? "अब मुझे अकेला छोड़ दो! इतने समय से मैं बहुत दबाव में था"

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
September 15, 2023
in Uncategorized
0
Diamond

हीरे (Diamond) पर पड़ने वाली प्रकाश की यह अनोखी लय अपनी दुर्लभता और चमक के लिए इसे देखने वाले लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेने के लिए काफी हैक्या हम हीरे के उत्पादन के बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) में भी गहन दिलचस्पी ले सकते हैं? इसका विज्ञान और शिल्प वास्तव में आकर्षक है

जीवन के बड़े अवसरों को सबसे खास और यादगार बनाने के लिए जल्दबाजी कभी-भी सटीक विकल्प नहीं होती है। इसके लिए हमें खरीदारी के दौरान निर्धारित समय की सबसे अधिक जरुरत होती है। जहाँ एक तरफ हमारे कलेक्शन का अद्भुत पेंडेंट आपके उन खास पलों का पूरक है, वहीं दूसरी तरफ सगाई की अँगूठी आपके होने वाले हमसफर के लिए आपके अटूट प्रेम का प्रतीक है, जो आपके इस नए रिश्ते को एक नई राह पर ले जाता है। इस बेशकीमती ज्वेलरी के कलेक्शन के साथ हम अपने जीवन के इस अद्भुत क्षण को और भी अधिक खास बना सकते हैं। लेकिन इसकी सुंदरता आखिर किस वजह से सदाबहार है, इसके बारे में जानना भी महत्वपूर्ण है।

ये भी पड़े-Algi ने भारत में आरम्भ किया एयर अलर्ट कम्‍प्रेस्‍ड एयर सिस्‍टम्‍स के लिये स्मार्ट मॉनिटरिंग और अलर्ट सिस्टम

एक हीरे (Diamond) की गुणवत्ता और मूल्य का आकलन 4सी (कट, कैरेट, कलर और क्लैरिटी) के द्वारा किया जाता है, जिनमें से पहला है कट। इसका पाँचवाँ पैरामीटर ‘एस’ होता है, जो हीरे के आकार को दर्शाता है। हीरे के ये गुण अक्सर व्यक्तियों में भ्रम पैदा करते हैं। हालाँकि, कट आकार से पहले होता है। वास्तव में, कट का चयन हीरे के अंतिम आकार का निर्माण करता है। उदाहरण के लिए, कुछ ही समय पहले दुल्हन बनीं कियारा आडवाणी की सगाई की अँगूठी को ही देख लें। उनकी अँगूठी में एक बैंड पर विशाल अंडाकार का सॉलिटेयर सजा हुआ था, जिसे पेव-सेटिंग में गोल शानदार कट डायमंड्स के साथ सेट किया गया था।

कट से हीरे में समरूपता आती है, और यह इस बात पर निर्भर करता है कि संभावित खंडों और एंगल्स के लिए हीरे का कितनी बेहतरी से विश्लेषण किया गया है और फिर उसे पॉलिश किया गया है। यह विश्लेषण इस बात पर प्रभाव डालता है कि हीरा अपने भीतर कितनी रोशनी उत्सर्जित करता है और परिणाम के रूप में कितनी चमक प्रदान करता है। लाइट रिफ्लेक्शन के इन विभिन्न प्रकारों को ब्रिलियंस, फायर (रंग की चमक) और झिलमिलाहट (गति के साथ प्रकाश का प्रतिबिंबित होना) के रूप में जाना जाता है।(Diamond)

डी बियर्स फॉरएवरमार्क में हम कट को 4-बिंदु पैमाने पर ग्रेड करते हैं, जिसमें उचित, अच्छा, बहुत अच्छा और उत्कृष्ट शामिल होता है। कलेक्शन के शानदार हीरों को देखकर ग्राहक निश्चित ही इस बात की सराहना करेंगे कि हीरों  ((Diamond) ) में सिर्फ बहुत अच्छे या उत्कृष्ट श्रेणी में ही कट्स प्रदान किए गए हैं।जहाँ तक ​​आकार की बात है, तो हीरे ज्यामिति और कला के स्पेक्ट्रम तक फैले हुए हैं। इसमें कुछ विशिष्ट आकार उपलब्ध हैं, जैसे- गोल, चौकोर, आयताकार, अंडाकार, प्रिंसेस, एमराल्ड, कुशन, दिल, रेडियंट, मार्कीज़, एस्चर, पियर, ट्रैपेज़ और बगुएट। क्लासिक गोल आकार से लेकर, गोल कोनों के साथ पुरानी शैली के कुशन तक, अधिक कंटेम्पररी प्रिंसेस स्टाइल तक, आधुनिक दुल्हनों के लिए सगाई की अँगूठियों के रूप में हीरों के शानदार विकल्प उपलब्ध हैं। फिर चाहे दुल्हनों का मिजाज़ रोमांटिक हो या फिर सोफिस्टिकेटेड, यह कलेक्शन सभी पर खूब जचेगा।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

नॉन-प्रोफेशनल्स के लिए हीरे के कट काफी जटिल विषय है। प्रारंभिक खुरदरे पत्थर से चमकीला हीरा निकालने के लिए यह सबसे अधिक जरुरी है कि मास्टर डायमंड कटर में उच्च स्तर की स्किल्स, मैथमेटिकल कैल्क्युलेशन्स, शिल्प कौशल और निर्णय लेने की क्षमता हो। इसलिए, यदि अपनी पसंद के अनुरूप शैली के हीरे से आप शुरुआत करना चाहते हैं, जिसे आप पहनना चाहते हैं, तो इसके कट पर ध्यान देना सबसे जरुरी है। कहने का अर्थ यह है कि अपनी पसंद के आकार का चयन करते समय जिस बात पर विशेष रूप से ध्यान देना होता है, वह है हीरे का कट, क्योंकि वही आपके हीरे की चमक की तीव्रता और अनूठेपन को निर्धारित करेगा।प्रकाशिकी का विज्ञान यह स्पष्ट करता है कि हीरे की रूपरेखा और आकार में जितने अधिक खंड होंगे, प्रकाश के पास उनसे टकराने, परावर्तित होने, अपवर्तित होने या फैलने के उतने ही अधिक अवसर होंगे।

यह हीरे  (Diamond)की सुंदरता को दर्शाते हुए प्रकाश की एक अद्भुत लय बनाता है।यह राउंड ब्रिलियंट में सबसे स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, जो कि सबसे लोकप्रिय है। कारण यह है कि इसके 58 खण्डों को चमक और झिलमिलाहट को अधिकतम करने के उदेश्य से डिज़ाइन किया गया है। पियर, मार्कीज़, ओवल और कुशन में भी शानदार कट्स व्याप्त हैं, जो कि विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। हालाँकि, हर कोई इस व्हाइट-हॉट फ्लैश को पसंद नहीं करता है। प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों ग्रेस केली और एलिजाबेथ टेलर की सगाई की अँगूठियाँ स्टेप कट एमराल्ड आकार की हैं। स्टेप कट को सुदृढ़ और स्पष्ट लाइन्स एवं आर्ट डेको फील के लिए विशेष पहचान प्राप्त है, जो वास्तव में ‘बहुत सारे दर्पण वाले हॉल’ में होने का एहसास कराता है।

विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

जैसे-जैसे कटिंग टेक्निक्स और टेक्नोलॉजीस का विकास हो रहा है, वैसे-वैसे विभिन्न पारम्परिक कट्स पर दोबारा विचार किया जा रहा है। उदाहरण के लिए, रोज़ कट या हैंड कट ‘पुराने यूरोपीयन स्टाइल’ को ले सकते हैं, जो कुशन आकृतियों को मंद चमक प्रदान करता है। याद रखें, यदि कट में कमजोर खंड व्याप्त होते हैं, तो यह परिणाम के रूप में असंतुलित और असममित रूपरेखा प्रदान कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, कुछ ऐसा जो आमतौर पर खराब कट की वजह से पियर आकार के हीरे को प्रभावित करता है। जिस हीरे में गलत प्रकार से कट्स दिए जाते हैं, उनमें हर तरफ फैलने के बजाए पूरा प्रकाश ऊपर की तरफ जाता हुआ और किनारों से बाहर निकलता हुआ दिखाई देता है। अंततः इसमें फीकापन दिखने लगता है।

हमारा शोध यह स्पष्ट करता है कि देश में हीरे  (Diamond) की खरीद में जेन जेड और लेट मिलेनियल्स (18-35 वर्ष का आयु समूह) का योगदान आधे से अधिक यानि 56% है। यदि आप भी हमारे युवा खरीदारों में से एक हैं, और सोच रहे हैं कि हीरे की खरीद में कैसे आगे बढ़ना है, तो अपनी पसंद और इच्छा के अनुसार आकार का चयन करें और दुनिया के सबसे दुर्लभ रत्नों में से एक के मालिक बनने के लिए तैयार हो जाएँ।

Tags: amazing cuts of diaminddiamonddiamond stone
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Deputy Commissioner

नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं समाधान शिविर : उपायुक्त (Deputy Commissioner) आर.के. सिंह

2 years ago
इरफान पठान

भुवनेश्वर कुमार से 19वां ओवर कराए जाने पर इरफान पठान ने रोहित शर्मा को दी ऐसी ‘खास’ सलाह

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026
Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

October 31, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In