ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

केवल राजनीति (Politics) पर क्यों उठे सवाल

अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक रणनीतिकार)

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 16, 2024
in राष्ट्रिय
0
Politics

आज कल एक शब्द बड़ा प्रचलित हो चला है, जो आपने भी अक्सर सुना होगा, नेपोटिज़्म, या हिंदी में कहें तो भाई-भतीजावाद । आज हर क्षेत्र और स्तर पर आपको इसका असर देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस आरोप से सबसे ज्यादा राजनीति (Politics) बदनाम है। हालाँकि ज्यादा दूर ना जाए ; आप अपने आस-पास ही देखें तो आपको इसके उदाहरण बड़ी आसानी से देखने को मिल जाएँगे। ऐसे में मेरे मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि जब यह चलन हर स्तर और हर क्षेत्र में हैं तो फिर क्यों इस आरोप से केवल राजनीति या राजनेता ही बदनाम हैं…..?

भले ही यह शब्द आजकल कुछ ज्यादा ही चलन में है। लेकिन यह प्रथा सालों से हमारे देश में है। तभी तो पुराने समय में राजा का बेटा राजा बनाता था और शिक्षक का बेटा शिक्षक। यह तो हमारी प्राचीन सभ्यता का सामाजिक चलन रहा है। आज भी एक व्यापारी अपनी अगली पीढ़ी को अपने व्यापर में ही शामिल करना चाहता है या एक डॉक्टर अपनी संतान को भी डॉक्टर बनाने की चाह रखता है। यह एक सामान्य मनोविज्ञान है कि कोई व्यक्ति जिसने बड़ी मेहनत से किसी क्षेत्र में सफलता पाई, एक विरासत खड़ी की, वह इसे आगे बढ़ाने के लिए बेशक किसी परिचित और विश्वसनीय हाथों में सौपना चाहेगा। यह सामान्य इंसानी सोच है।

ये भी पड़े– पृथक बुंदेलखंड (Bundelkhand) राज्य की मांग के लिए जारी गांव-गांव पांव-पांव यात्रा से जुड़ रहे सैकड़ों लोग

आप भी मेरी इस बात से सहमत होंगे इसलिए हमें यह मान लेना चाहिए कि थोड़ा-बहुत नेपोटिज्म हम सबके अंदर भी है। लेकिन यह आपराधिक नहीं होना चाहिए। अगर आप बिना किसी योग्यता के अपने सगे सम्बन्धी को उच्च पद दे रहे हैं या अपनी पहचान के दम पर उसे आगे बढ़ने का कोई अवसर दिलवा रहे हैं, तो यह बिलकुल गलत है। इसका खुलकर विरोध होना चाहिए। लेकिन आज के समय में राजनीति (Politics) इससे सबसे ज्यादा बदनाम है। हाँ इसका एक कारण यह हो सकता है कि राजनीति में भाई-भतीजावाद के उदाहरण बहुतायत में मिल जाते हैं। एक परिवार की कई पीढ़ियों के राजनीति में सक्रिय रहने के कारण यह हमारी सोच बन गई है और राजनीति को नेपोटिज्म का गढ़ मान लिया गया है।

परंतु, अगर हम अन्य क्षेत्रों पर नजर डालें तो वहाँ भी स्थिति बहुत अलग नहीं है। मनोरंजन उद्योग में भी अक्सर देखा गया है कि फिल्मी हस्तियों के बच्चे आसानी से अवसर प्राप्त करते हैं। खेलों में, कई बार खिलाड़ी अपने परिवारिक संबंधों के आधार पर चयनित हो जाते हैं। व्यापार में, बड़े व्यापारिक घरानों के वारिस बिना किसी विशेष योग्यता के महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हो जाते हैं। बस बात इतनी है कि इनमें से कुछ क्षेत्र छुपे हुए हैं या छोटे हैं, जहां लोगों का ध्यान नहीं जाता। लेकिन राजनीति का क्षेत्र हर किसी की नजर में है इसलिए इसके बारे में हमें पता चल जाता है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

यहाँ मैं भाई-भतीजावाद की पैरवी नहीं कर रहा हूँ, लेकिन केवल एक क्षेत्र विशेष को निशाना बनाने वाली विचारधारा का भी समर्थन नहीं करता हूँ। वैसे भी क्षेत्र कोई भी हो मैं योग्यता के आधार पर ही अवसर या पद मिलने का पक्षधर हूँ। लेकिन राजा का बेटा योग्य होने के बावजूद भी केवल भाई-भतीजावाद के आरोप के डर से राजा न बनें, यह भी अन्याय ही होगा। हमें यहाँ यह भी समझना होगा कि कोई चलन सही या गलत नहीं होता। गलत होती है उसके पीछे की सोच। कोई केवल अपना स्वार्थ देख रहा है और केवल अपनों के हित का सोच रहा है तो यह सरासर गलत है। लेकिन उस काम के पीछे देश और समाज का कल्याण और सद्भावना छुपी है तो यह गलत नहीं होगा । (Politics)

इसी संदर्भ में, नेपोटिज्म एक ऐसी समस्या है जो समाज के हर क्षेत्र में मौजूद है। इसे केवल राजनीति से जोड़ना और अन्य क्षेत्रों को नजरअंदाज करना समस्या को और बढ़ावा देने जैसा है। क्योंकि जब हम भाई-भतीजावाद को केवल एक क्षेत्र तक सीमित कर देते हैं, तो हम इस महत्वपूर्ण मुद्दे की जड़ तक नहीं पहुँच पाते। हमें समझना होगा कि जब तक हम हर क्षेत्र में समान रूप से नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक इसका समाधान संभव नहीं है। समाज में योग्य व्यक्तियों को उचित अवसर देने के लिए हमें हर क्षेत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता को प्राथमिकता देनी होगी। इस प्रकार ही हम एक समतावादी और योग्यता-आधारित समाज की स्थापना कर सकते हैं

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: Atul MalikramNepotismpolitics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 20th May 2023

Today’s Horoscope 20th May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 20 मई 2023

3 years ago
Blood Donation

विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ज़िला शाखा मोहाली ने मिलकर मार्केट फेज 3बी2 में Blood Donation का आयोजन किया

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In