ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Thursday, September 17, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home लाइफस्टाइल

मिनटों में दूर हो जाएगा दांतों का पीलापन, इन घरेलू नुस्खों को आजमाएं

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 12, 2022
in लाइफस्टाइल
0
पीलापन

नई दिल्ली। पीलापन: सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज, पर्याप्त नींद, उचित रहन-सहन जरूरी है। वहीं, खाना खाने यानी भोजन ग्रहण करने के लिए मजबूत और स्वस्थ दांत जरूरी है। अगर दांतों में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो व्यक्ति सही से भोजन चबा नहीं पाता है। इससे पेट संबंधी बीमारियों जैसे पेट फूलना, बदहजमी, कब्ज आदि का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, लंबे समय तक दांतों की समस्या से पीलिया, सेंसटिविटी, दांतों में सड़न, मसूढ़ों से खून निकलना आदि परेशानी हो सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो अत्यधिक चाय-कॉफ़ी के सेवन, स्मोकिंग, सही से ब्रश न करना और आनुवांशिकी कारणों के चलते दांत पीले होते हैं। इसके लिए दांतों की समुचित देखभाल जरूरी है। अगर आप भी अपने पीले दातों से परेशान हैं, तो इन चीजों का इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं-

ब्रश करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स दांतों की देखभाल के लिए रोजाना दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। सुबह में जागने के बाद और रात में सोने से पहले ब्रश करें। ब्रश सॉफ्ट हैंड यानी हल्के हाथों से करें। जल्दी-जल्दी में ब्रश करने से मसूढ़ों में चोट लग सकती है। वहीं, रोजाना दो बार ब्रश करने से दांत स्वस्थ और सफेद रहते हैं।

संतरे के छिलके

संतरा में विटामिन-सी और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से दांत मजबूत होते हैं। वहीं, संतरे के छिलके से दांतों की सफाई करने से पीले दांतों से निजात मिलता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले संतरे के छिलकों की मदद से दांतों की सफाई करें।

लौंग पाउडर

डेंटिस्ट भी लौंग पाउडर से दांतों की सफाई करने की सलाह देते हैं। इसके लिए लौंग पाउडर में जैतून तेल मिलाकर दांतों की सफाई करें। इससे न केवल पीले दांतों की समस्या से छुटकारा मिलता है, बल्कि सांसों की बदबू भी दूर होती है।

नींबू

नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही दांतों की समस्या में भी आराम मिलता है। अगर आप भी पीले दांतों से परेशान हैं, तो नींबू रस को नमक और सरसों के तेल में मिलाकर दांतों की सफाई करें। इससे भी पीले दांतों की समस्या दूर होती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Tags: healthlifestyleYellow TeethYellow Teeth CausesYellow Teeth Problemपीले दांतों के उपायपीले दांतों के कारणपीले दांतों से कैसे छुटकारा पाएं
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Equatorial Guinea

अफ्रीकी देश इक्वेटोरियल गिनी में पिछले 80 दिनों से फंसे है 16 भारतीय नाविक मदद की लगा रहे गुहार |

4 years ago
Samantha Ruth Prabhu

क्या करके और किस तरह के खान-पान से Samantha Ruth Prabhu रहती हैं इतनी फिट? जानें सीक्रेट

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

Ravi Kishan Actor and Parliamentarian Joins Ralfh Senses Agarbatti & Dhoop as Brand Ambassador

September 16, 2026
National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

National Edition of MATECIA Exhibition and THE WADE ASIA Attracts 350 Brands and 65,000 Visitors from 700 Towns and Cities

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In