ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, September 30, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आज पेश करेगी अपने 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, 12 बजे सीएम करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 4, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
रिपोर्ट

लखनऊ। योगी सरकार 2.0 के पहले 100 दिन मंगलवार को पूरे हो रहे हैं। इस अवधि में सरकार की प्रगति क्या रही, इसकी रिपोर्ट जनता के सामने रखी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राज्य स्तर पर तो सभी मंत्री जिलों में संदेश देंगे कि सरकार के ये 100 दिन सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे। इसके साथ ही अगले छह माह के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना भी बताई जाएगी।

योगी सरकार के पहले 100 दिन पांच जुलाई को पूरे हो रहे हैं। चार जुलाई यानी सोमवार को सरकार जनता के बीच अपना पहला रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करेगी। यह प्रगति रिपोर्ट सरकार की रफ्तार का भी आकलन कराएगी, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा द्वारा घोषित लोक कल्याण संकल्प पत्र के अधिकांश संकल्पों को मात्र दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।दूसरे कार्यकाल की शपथ लेते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के मंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को लक्ष्य दे दिया था कि 100 दिन, छह माह, एक वर्ष और प्रतिवर्ष के हिसाब से पांच वर्षों की कार्ययोजना बनाकर काम करें। निर्देश दिया कि पांच वर्ष के लिए घोषित भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र के अधिकांश संकल्पों को मात्र दो वर्ष यानी 2024 तक पूरा करना है।

इस लक्ष्य के साथ सभी विभाग जुट गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि जो टाइम लाइन तय हुई है, उसकी प्रगति को न सिर्फ लगातार परखा जाए, बल्कि जनता को भी बताया जाए। अपने प्रयासों में पूरी पारदर्शिता रखते हुए योगी ने ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित 100 दिन’ कार्यक्रम तय किया है।

चूंकि, मंगलवार को सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं, इसलिए उससे एक दिन पहले वह सोमवार को लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ पत्रकारों के समक्ष बताएंगे कि सरकार ने इस अवधि के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, उनकी प्रगति क्या है। इसी तरह मंत्री जिलों में जनता के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे। अगले छह माह के लिए जो कार्ययोजना तय की गई है, वह भी जनता को बताएंगे।

भाजपा सरकार और संगठन के समन्वित प्रयास 2024 के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत के लिए शुरू हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमर कसी है कि लोकसभा चुनाव से पहले ही लोक कल्याण संकल्प पत्र की अधिकांश घोषणाओं को पूरा कर दिया। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि जनता को यह संदेश दिया जा सके कि डबल इंजन की सरकार यानी प्रदेश और केंद्र में समान सरकार होने पर विकास योजनाएं कितनी तेजी से पूरी होती हैं। इस बार प्रदेश सरकार के मंत्रियों के कामकाज की परख भी इसी के आधार पर की जानी है।

Tags: CM Yogilucknow-city-politicsnewsstateUP new governmentYogi AdityanathYogi government 100 dayYogi Sarkar 2
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Actress Athiya Shetty

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी का आज 30वां जन्मदिन हैं, सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी को अपनी ज़िंदगी मानते हुए बेटी को ख़ास अंदाज़ में किया बर्थडे विश.

4 years ago
पिटबुल

पिटबुल के हमले में महिला की मौत के बाद लखनऊ नगर निगम की एडवाइजरी

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In