• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में युवक के सिर पर मारी गोली: प्रेम-प्रसंग में हुई वारदात; हालत गंभीर, हमलावर मौके से फरार

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गोली

सुलतानपुर। कादीपुर कस्बे के चांदा मार्ग पर दो बदमाशों ने स्थानीय निवासी गौरव सिंह को‌ गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुुुलिस की टीम ने घायल युवक को अस्‍पताल पहुंचाया जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना स्‍थल से फारेंसिक टीम ने जांच के लिए सभी सबूत जुटाए।

घटना कादीपुर कोतवाली अंतर्गत कस्बे की है। बनके गांव निवासी गौरव सिंह रविवार की रात करीब दस बजे के आस पास कहीं से घर लौट रहा था। कस्बा स्थित पटेल चौराहे के पास सरकारी ट्यूबवेल के पास पहुंचते ही घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं परिवार वालों को भी सूचना दी गई।

इमरजेंसी में तैनात डा. अविनाश गुप्ता ने बताया कि गौरव की हालत अत्यंत नाजुक है। उसके सिर में गोली लगी है इसलिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। गौरव के पिता लखनऊ में सफाई कर्मचारी हैं। गौरव ब्याज पर पैसे बांटता था। बताया जा रहा है की गौरव का पड़ोसी गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह घटना भी इसी को देखते हुए बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, घायल गौरव के विरुद्ध भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गौरव के पिता लखनऊ में सफाई कर्मी हैं। गोली चलने की सूचना मिलते ही एसपी सोमेन वर्मा, दोस्तपुर थाना प्रभारी अनिल मिश्रा, कादीपुर कोतवाल उमेश्वर प्रताप यादव के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। एसपी ने बताया की आरोपितों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन कर दिया गया है, जल्द ही राजफाश कर दिया जायेगा।

Tags: crimeLucknowlucknow-city-crimeMiscreants killed youthMiscreants killed youth in SultanpurnewsstateSultanpur Crime
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Fiber

Fiber की कमी बढ़ाता है ब्रेस्ट कैंसर- हार्ट अटैक का खतरा, बिना देरी डायट में शामिल करें ये फूड

4 years ago
Police Personnel

Police Personnel ने युवाओं के साथ मैच खेल कर उन्हें नशा मुक्ति का संदेश दिया।

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

Pramerica Life Delivers Third Straight Year of Double-Digit Growth; Expands Insurance Reach Across India

June 1, 2026
Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

Jeena Dil Se Continues to Surprise; Collects Rs 3.36 Crore Worldwide in Opening Weekend

June 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)