ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 3, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

ज़ी सिनेमा एक शानदार अंदाज़ में लेकर आ रहा है ‘गदर (Gadar) 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 24, 2023
in मनोरंजन
0
Gadar 2

मुंबई के कार्टर रोड पर रखे गए विशाल ‘गदर (‘Gadar) 2’ टैंक के जरिए दर्शकों को दिखाई जा रही है इस फिल्म की भव्यता और विराट दुनिया की झलकएक महायुद्ध, एक मेगा ब्लॉकबस्टर और एक ऐसी फिल्म, जिसने सारे देश को एकजुट कर दिया… अब फिर मचेगा गदर, क्योंकि ज़ी सिनेमा ने शनिवार 4 नवंबर को रात 8 बजे ‘गदर 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर दिखाने का ऐलान कर दिया है। लोगों के लिए बनाई गई और लोगों द्वारा बेहद पसंद की गई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस के सभी कलेक्शन्स से पार निकल गई और लोगों को थिएटर में वापस ले आई! ‘गदर 2’ एक फिल्म से कहीं ज्यादा बन गई है। यह एक जज़्बात, एक आंदोलन बन गई है।

फिल्म के ग्रैंड टेलीविजन प्रीमियर से पहले ज़ी सिनेमा ने बड़े खास तरीके से ‘गदर (‘Gadar) 2’ की दुनिया को दर्शाया है। मुंबई के कार्टर रोड पर इस फिल्म की भव्यता की झलक दिखाता एक खास टैंक प्रदर्शित किया गया है, जो दर्शकों को इस फिल्म की आन, बान और शान से रूबरू करा रहा है। इस मौके पर उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा जैसे सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। इस शानदार शाम में फैंस के बीच गज़ब का उत्साह था, जहां उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर्स को करीब से देखा। इस दौरान फैंस इस फिल्म के डायलॉग्स बोलते और फिल्म के स्टेप्स करते नजर आए। इस नज़ारे ने हमें उसे दीवानगी की याद दिला दी, जिसे हम ‘गदर’ के नाम से जानते हैं। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं! जब यह पूरी कास्ट टैंक पर सवार हुई तो माहौल में एक अलग तरह का जोश भर गया! इस कार्यक्रम ने उस खास अनुभव की झलक दिखाई, जो ज़ी सिनेमा पर ‘गदर 2’ के प्रीमियर के साथ दर्शकों का इंतजार कर रहा है।

ये भी पड़े – शेमारू उमंग (Shemaroo Umang) के इन मुख्य कलाकारों ने कुछ इस तरह मनाई साल 2023 की नवरात्रि, जानिए !

दर्शकों को इस फिल्म का एहसास कराने के लिए ज़ी सिनेमा ने हर संभव कोशिश करते हुए इस टैंक को शहर में लाया।इस घोषणा को लेकर उत्कर्ष शर्मा ने कहा, “यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा है कि किस तरह हमें लोगों का इतना प्यार मिल रहा है। इससे पता चलता है कि वे कितनी गहराई से इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। ‘गदर 2’ भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म है और पब्लिक से मिली तमाम तारीफें इस बात की जीती जागती मिसाल है। अब जब यह फिल्म टीवी पर प्रीमियर हो रही है, तो मुझे यकीन है कि यह हर घर की ब्लॉकबस्टर बनेगी। अब हर घर में मचेगा गदर!”

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

सिमरत कौर ने कहा, “गदर (‘Gadar) 2 अब एक फिल्म नहीं बल्कि दर्शकों की भावना बन गई है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इस फिल्म से अपना डेब्यू करने का मौका मिला और मैं उन सभी की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे यह मौका दिया। लोग मुझे सिमरत के नाम से नहीं बल्कि सिर्फ मुस्कान के नाम से जानते हैं और किसी भी एक्टर के लिए इससे बड़ी कोई सफलता नहीं होती। मैंने ‘गदर 2’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा है और अब इस फिल्म के साथ अपना टेलीविजन डेब्यू करने का वक्त आ गया है। 4 नवंबर को ज़ी सिनेमा पर हमारे साथ एक बार फिर शामिल हो जाइए।”मनीष वाधवा कहते हैं, “लोगों ने थिएटर में बहुत गदर मचाया! मुझे यकीन है कि जिन लोगों ने यह फिल्म देखी है, वो इसे फिर से देखेंगे और जो इसे नहीं देख पाए, वो 4 नवंबर को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर इसे देख सकते हैं। मुझे यकीन है कि अब इस फिल्म के टेलीविजन प्रीमियर के साथ फिर से गदर मचेगी।”

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, “गदर 2 की रिलीज़ से ही यह एक शानदार सफर रहा है और दर्शकों के बीच इस फिल्म की अपील देखना कमाल का अनुभव है। ‘गदर 2’ यह साबित करती है कि किस तरह सिनेमा और कहानी का जादू हम सभी को बांधता है। ‘गदर’ वर्षों से दर्शकों के दिलों में बसी है और ‘गदर 2’ के साथ गदर के वही जज़्बात और खासियतें सामने लाने का मौका मिलना बड़ी खुशकिस्मती की बात है। मुझे खुशी है कि ज़ी सिनेमा इस फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचा रहा है। यह सिर्फ हमारी मूवी नहीं है, यह जनता की मूवी है और ज़ी सिनेमा इस जनता की मूवी को जनता के घर ला रहा है।”

अनिल शर्मा के निर्देशन और सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा और लव सिन्हा जैसे शानदार कलाकारों के अभिनय से सजी यह सीक्वल ‘गदर – एक प्रेम कथा’ की विरासत को आगे बढ़ाती है और प्यार, परिवार और एक बाप-बेटे के मजबूत रिश्ते की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाती है।तो आप भी प्यार, जज़्बात, शान और बेशक, लेजेंडरी सनी देओल के साथ सिनेमा के इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बन जाइए। ज़ी सिनेमा पर महसूस कीजिए ‘गदर (‘Gadar) 2’ की भव्यता, एक ऐसी फिल्म जिसने लाखों दिलों को जीत लिया! ज़ी सिनेमा के साथ ‘गदर 2’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में शामिल हो जाइए, शनिवार 4 नवंबर को रात 8 बजे!

Tags: blockbusterentertainmentGadar 2television premiereZee Cinema
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Jacob Hoggard

Canada के गायक जैकब हॉगर्ड (Jacob Hoggard) को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया

4 years ago
Historic

हरियाणा विधानसभा ने दशम सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर पंचकूला के ऐतिहासिक नाडा साहिब गुरुद्वारा में शीश नवा लिया आशीर्वाद|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

October 1, 2026
A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In