• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, April 28, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

अग्निपथ के विरोध में यूपी में अब तक 1551 उपद्रवी गिरफ्तार, 81 मुकदमे दर्ज

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 25, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
अग्निपथ

लखनऊ। सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर चल रहे प्रदर्शनों में अब तक उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में 81 मुकदमे दर्ज कर 1551 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें शांतिभंग के आरोप में सीआरपीसी की धारा 151 के तहत 1064 तथा अन्य मुकदमों में गिरफ्तार 487 आरोपित शामिल हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि हिंसा व आगजनी में सबसे ज्यादा 69 आरोपित अलीगढ़ से गिरफ्तार किए गए हैं। सीआरपीसी की धारा 151 में सबसे ज्यादा 478 लोग जौनपुर में गिरफ्तार हुए हैं। इसके अलावा चंदौली में 60, जौनपुर में 57, मथुरा में 55, बलिया में 49, गाजीपुर में 41, वाराणसी कमिश्नरेट में 36, मीरजापुर में 23 व देवरिया में 18 आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं।

इसी तरह सीआरपीसी की धारा 151 के तहत बलिया में 173, चंदौली में 150, अलीगढ़ में 86 और मऊ में 25 को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, जुमे की नमाज के बाद गत तीन जून को हुए उपद्रव के बाद अब तक 424 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में 10 जिलों में कुल 20 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन में हुए थे। प्रदर्शन को लेकर खुफिया एजेंसियों के हाथ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। इनमें कैंपस फ्रंट आफ इंडिया का नाम भी सामने आ रहा है, जो पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की छात्र इकाई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि ‘खुफिया एजेंसियों के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। इनकी जांच की जा रही है। जांच सामने आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ कुछ युवाओं के द्वारा आक्रोश दिखाया गया है।

खुफिया एजेंसियों को कैंपस फ्रंट आफ इंडिया के नाम से एक वाट्सएप  चैट भी हाथ लगा है। इसमें 17 जून को अग्निपथ योजना के खिलाफ सड़कों पर उतरने और माहौल बिगाड़ने की अपील की गई थी। अब खुफिया एजेंसी इस चैट के माध्यम से अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि खुफिया एजेंसियों को कुछ संगठनों के नाम मिले हैं। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Agneepath schemeAgnipath Bharti Yojana 2022lucknow-city-common-man-issuesnewsprotest against Agneepath schemestate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Nicole Junkermann

Nicole Junkermann Outlines The Human Code for India’s AI Era and Responsible Innovation

5 days ago
भाजपा नेता

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: ऊधम सिंह नगर में खनन पट्टे को लेकर बढ़ा विवाद, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Industry Experts, HR Leaders Strengthen Ties at Galgotias University at the Annual HR Symposium Parisamvad 2026

Industry Experts, HR Leaders Strengthen Ties at Galgotias University at the Annual HR Symposium Parisamvad 2026

April 27, 2026
Casio India Strengthens Commitment to Music Education – Extends CSR Support to *India's First Mobile Music Classroom & Recording Studio – The Musical Bus

Casio India Strengthens Commitment to Music Education – Extends CSR Support to *India's First Mobile Music Classroom & Recording Studio – The Musical Bus

April 27, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)