• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 31, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

BJP प्रत्याशी ने सिरसा व ऐलनाबाद हलकों में किया तूफानी दौरा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 23, 2024
in हरियाणा
0
BJP

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा (BJP) प्रत्याशी डा. अशोक तंवर ने बुधवार को सिरसा व ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्रें के गांवों में तूफानी दौरा किया। अपने प्रचार अभियान के तहत सिरसा शहर स्थित अजय वाटिका में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा. तंवर ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरियों में पर्ची व खर्ची का सिस्टम बंद कर योग्य युवाओं के भविष्य को संवारने का काम किया है। इससे पहले नौकरियां नीलाम की जाती थी। नेताओं व सरकार में बैठे लोगों के नजदीकी ही सरकारी नौकरियों पर काबिज हो जाते थे। इंटरव्यू महज दिखावा होता था। उन्होंने कहा कि भर्ती की लिस्ट तो नेताओं की कोठी से जारी होती थी।

ऐसी स्थिति में योग्य युवा नौकरी पाने से वंचित रह जाते थे। वे ये मान बैठे थे कि सरकारी नौकरियां पहुंच वाले लोगों के लिए ही हैं, हमारे लिए नहीं। मगर भाजपा सरकार ने युवाओं की इस सोच को बदलने का काम किया है। सत्ता संभालने के बाद नौकरियों में भाई भतीजावाद व पर्ची खर्ची का सिस्टम खत्म कर सालों साल से चली आ रहे इस सिलसिले पर अंकुश  लगाने का काम सरकार ने कर दिखाया। अब युवाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से नौकरियां मिलती हैं। मजदूर-रिक्शेवाले के बेटे-बेटियों को सरकारी नौकरियां मिली हैं। ऐसे में युवा वर्ग  सरकार की नीतियों से खुश हैं।

ये भी पड़े– Lok Sabha चुनाव को लेकर कालांवाली व औंढा क्षेत्र में डबवाली पुलिस व अर्धसैनिक बल ने निकाला फ्लैग मार्च

अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा लोकसभ क्षेत्र में भी हजारों बच्चों को मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां लगी हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने साढ़े 9 वर्षों में प्रदेश में विकास को गति दी, भ्रष्टचार पर अंकुश लगाया और भाई-भतीजावाद की दुकान को बंद किया। बुजुर्गों की पैंशन 1 हजार रुपए से बढ़ाकर 3 हजार रुपए कर दी है। डा. तंवर ने कहा कि भाजपा राज में सडक़ों का जाल बिछा है। अनेक बाइपास व ओवर ब्रिज बनने से गंतव्य के लिए दूरी कम हुई है। (BJP)

भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर युवा सम्मेलन के बाद गांव केलनिया, राजू की ढाणी, मोहम्मदपुर, सलारपुर, नटार, शहीदांवाली, मोडियाखेड़ा, चौबुर्जा, रंगड़ी, कंगनपुर व बेगू में विशाल सभाओं को संबोधित करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने बड़े उत्साह भाव से डा. तंवर का स्वागत करते हुए उनके समर्थन में मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. तंवर ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय का सपना साकार हुआ है। सरकार की कल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग खुश है। जनता की यही पुकार है कि नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें, ताकि देश और नई ऊचाइंयों को छुए। तंवर ने ऐलनाबाद हलके के गांव माधोसिंघाना, निरबान, कागदाना व दड़बाकलां में आयोजित जनसभाओं में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा शासन में गरीबों का जीवन स्तर सुधरा है।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

आज देश के 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन मिल रहा है। राशन वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए इसे पारदर्शी बनाया गया है। गरीबों को अब राशन ऑनलाइन दिया जा रहा है। सुशासन स्थापित कर लोगों को ऑनलाइन माध्यम से सुविधाओं व योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। (BJP)

तंवर ने कहा कि लोगों के काम घर बैठे एक क्लिक में हो रहे हैं। अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं रही। इस अवसर पर भाजपा नेता भूपेश मेहता, अमन चोपड़ा, श्याम बजाज, मेघ सिंह सियोदिया, धवल कांडा, कर्ण दुग्गल, राजेश जालंधरा, कृष्ण लाल सैनी, राजपाल सिंह, गुरजंट सिंह नंबरदार, गुरदेव सिंह, ओ.पी. ठाकुर, राजकुमार सैनी, रामकुमार सैनी, संतलाल सैनी, सुभाष सैनी, हंसराज सैनी, दुड़ाराम नायक, महेंद्र नायक, बुद्धराम, बीरबल आदि मौजूद थे।

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: BJPEllenabadHaryanaSirsa
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Rahul Gandhi membership

विपक्ष की आवाज दबाने के लिए राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या है- बजरंग गर्ग 

3 years ago
Realme Narzo N53

Realme Narzo N53 : भारत में Realme Narzo सीरीज का अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन हुआ लांच, जाने फ़ोन की कीमत और फीचर्स|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Kirtilals

Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

May 31, 2026
Goa Statehood Day

Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa Culture, Music, and Heritage

May 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)