ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, September 11, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

दिन भर चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद देर रात अपने घर पहुंचे तजिंदर पाल बग्गा, छोड़ने आई दिल्ली पुलिस

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 7, 2022
in दिल्ली, राष्ट्रिय
0
बग्गा

नई दिल्ली: शुक्रवार को दिनभर चले नाटकीय घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस ने देर रात गुरुग्राम में मजिस्ट्रेट सिद्धा त्रिपाठी के आवास पर पेश किया। जिसके बाद वह अपने घर के लिए रवाना हो गए, बयान सोमवार को दर्ज होंगे। मजिस्ट्रेट ने बग्गा और उनके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया। साथ ही बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट के सामने पेशी से पहले बग्गा को मेडिकल जांच के लिए दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया था। बग्गा की पीठ और कंधे में चोट लगी है।

मीडिया से बातचीत में AAP पर साधा निशाना

बग्गा ने अपने आवास के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए समर्थन करने के लिए हरियाणा और दिल्ली पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग मानते हैं कि वे पुलिस की मदद से कुछ भी कर सकते हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि भाजपा कार्यकर्ता किसी से नहीं डरेगा। मैं हरियाणा और दिल्ली पुलिस और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं। दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और लोग संबंधितों को दंडित किया जाएगा।

छापा मारकर बग्गा को किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उन्हें उनके जनकपुरी स्थित आवास से शुक्रवार सुबह अचानक छापा मारकर गिरफ्तार किया गया। बग्गा की गिरफ्तारी की भनक लगते ही दिल्ली में भाजपा का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। वहीं, स्वजनों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण, लूट, डकैती सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर हरियाणा पुलिस के सहयोग से बग्गा को मुक्त करा लिया।

हाई कोर्ट पहुंची पंजाब पुलिस

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ पंजाब पुलिस ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गई है। कोर्ट ने शनिवार तक हरियाणा सरकार और दिल्ली पुलिस को जवाब दाखिल करने के आदेश दिए। शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए बग्गा को गिरफ्तार किया। जिसके बाद वो उसे लेकर घर से पंजाब के लिए रवाना हो गए। बग्गा की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही दिल्ली का सियासी पारा चढ़ गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में अन्य कार्यकर्ता तेजिंदर के पिता प्रीतपाल को लेकर जनकपुरी थाने पहुंचे और पंजाब पुलिस के खिलाफ अपहरण, लूट, डकैती, मारपीट व अन्य धाराओं में शिकायत दी।

नाटकीय ढंग से हुई बग्गा की दिल्ली वापसी

दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, हरियाणा पुलिस को वायरलेस मैसेज भेजकर पंजाब पुलिस की गाड़ियों को राउंड अप करने का आग्रह किया। बताया गया कि बग्गा का अपहरण किया गया है। कुरुक्षेत्र पुलिस ने सुबह 10:30 बजे गांव खानपुर कोलिया में विश्वास फिलिंग स्टेशन के सामने जीटी रोड पर नाका लगा दिया। उसने करीब 10:45 बजे पंजाब नंबर की दो बोलेरो गाडि़यों को रुकवाया। तभी वहां हरियाणा के अन्य जिलों के पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। लंबी बातचीत के बाद दोपहर करीब 2:45 बजे दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर रवाना हो गई। इसके बाद शाम को करीब सवा चार बजे पंजाब पुलिस के एडीजीपी शरद चौहान कुरुक्षेत्र पहुंचे। यहां हरियाणा व पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों के साथ लंबी बैठक चली।

बग्गा के इस बयान पर है बवाल

बग्गा ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने कश्मीर पर बयान दिया था। जिस पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा था कि जब तक केजरीवाल कश्मीरियों के खिलाफ अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगते हैं तब उन्हें जीने नहीं देंगे। लेकिन, उनके इस बयान को काट कर पेश कर दिया गया कि उन्होंने कहा है की वह जीने नहीं देंगे। आप के पंजाब प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया की शिकायत पर गत एक अप्रैल को मोहाली साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाकर क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (सीआइए) मोहाली ने गुरुवार को बग्गा के खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज की थी।

Tags: Arvind KejriwalnationalnewsPunjab PoliceTajinder Pal Singh BaggaTajinder Pal Singh Bagga Arrestतजिंदर पाल सिंह बग्गापंजाब पुलिस
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Bail

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की जमानत पर सुनवाई 17 अक्टूबर को, 22 साल पुराना है केस

4 years ago
चहल

चहल का नया रिकार्ड, IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर बने

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ramaiah Memorial Hospital

Ramaiah Memorial Hospital Hosts Organ Donation Awareness Drive; Karnataka Health Minister Graces the Occasion

September 11, 2026
PayU

Meet PayU Agent HQ: Merchants' Own AI Agents Team, Built to Power Their Agentic Commerce Journey End-to-End

September 11, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In