• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, July 11, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने राहगीरी कार्यक्रम में की शिरकत

राहगीरी जैसे कार्यक्रमों के आयोजन से भाग दौड़ भरी जिंदगी में आमजन में उत्साह एवं उमंग पैदा होती है- गुप्ता

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 7, 2022
in चंडीगढ़, हरियाणा
0
Raahgiri program made with pomp

Raahgiri program made with pomp

Raahgiri program made with pomp : पंचकूला, 7 मई- 4 से 13 जून तक आयोजित होने खेलो इंडिया यूथ गेम्ज-2021 के आयोजन के संबंध में लोगों को जागरूक करने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित टाउन पार्क के मुख्य द्वार पर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त श्री महावीर कौशिक भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम तथा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

इस अवसर पर श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने राहगीरी कार्यक्रम स्थल से खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की एक वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । यह वैन हरियाणा के सभी जिलों से होते हुए पंचकूला में अपनी यात्रा समाप्त करेगी और लोगों को खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़-2021 के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिए खेलों का हिस्सा बनने के लिए लोगो को आमंत्रित भी करेगी।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि पुष्ट और स्फूर्तिमय शरीर ही मन को स्वस्थ बनाता है। खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं जिसके लिए मनोरंजन (Raahgiri program made with pomp) व खेलों का अपना महत्व है।
उन्होंने कहा कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में आमजन में उत्साह एवं उमंग पैदा करने हेतु हरियाणा सरकार के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करना अपने आप में एक मिसाल है ।

श्री गुप्ता ने कहा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के प्रचार प्रसार हेतु चलाए जा रही खेलो इंडिया वैन के माध्यम से इस आयोजन का पूरे हरियाणा में प्रचार-प्रसार होगा व युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा ।उन्होंने कहा कि पंचकूला के लिए सौभाग्य की बात है कि इस आयोजन के ज्यादातर मुकाबले इस शहर में होंगे और इसको लेकर यहां के नागरिकों में विशेष उत्साह का वातावरण बना है । खेलों का महासंग्राम कहे जाने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में 8000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे । इसके अलावा लाखो दर्शक इन खेलों के गवाह बनेंगे।

ये भी पड़े –Today’s Horoscope 8th May 2022 | आज का राशि फल दिनांक 8 मई 2022

उन्होंने कहा कि इस बड़े आयोजन को लेकर जहां प्रदेश सरकार बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है वही पंचकूला की जनता इस खेल महाकुंभ का बेसब्री से इंतजार कर रही है । यहां के प्रशासनिक मशीनरी पिछले कई माह से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 की तैयारी में जुटी है। इस निमित्त यहां शानदार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है और खेलों के लिए कई बहुउद्देशीय हाल, सिंथेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया गया है ।इसके अलावा बैडमिंटन हॉल, राजकीय महिला विद्यालय सेक्टर 14 पंचकूला में ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया गया है। पंचकूला और शाहबाद में शानदार हाकी स्टेडियम बनकर तैयार हैं ।उन्हें कहा कि हर पंचकूला वासी और देशवासियों इन खेलों को लेकर उत्साहित है ।खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन 4 जून से 13 जून 2022 तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रुप से किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे। यह खेल पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे।

श्री गुप्ता ने कहा कि वे विश्वास दिलाते हैं कि पंचकूला की तरफ से खेल इंडिया यूथ गेम्स को सफल बनाने और यहां आने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों और खेल प्रेमियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

राहगीरी कार्यक्रम में स्कूली छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम (Raahgiri program made with pomp) प्रस्तुत किए गए तथा सेल्फ डिफेंस के गुरू भी सिखाए गए। इसके अलावा सार्थक पब्लिक स्कूल सैक्टर 12 के विद्यार्थियों द्वारा पंजाबी गिद्धा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर हरियाणवी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रशंसा की। इस अवसर पर खिलाड़ियों द्वारा बॉक्सिंग तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों द्वारा योग क्रियाओं की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा राहगीरी कार्यक्रम में स्किट तथा समूह नृत्य, इत्यादि भी प्रस्तुत किये गए।

इस अवसर पर खेलो इंडिया यूथ गेम्ज़ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए ‘चक दे इंडिया’ गाना भी चलाया गया जिस पर बच्चों और युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग भी झूम उठे। कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों, बूढ़ों, युवाओं, महिलाओं ने खूब आनंद लिया और कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री महावीर कौशिक, नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल, एसडीएम ऋचा राठी और एसीपी ममता सौदा, खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक सतबीर, डी एस ओ शीरपाल तथा काफी संख्या में पंचकुलवासी उपस्थित थे।

Tags: Gyan Chand GuptaPanchkula eventsPanchkula NewsRaahgiri EventRaahgiri program made with pomp
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Mahasanskrit Mahotsav

यवतमाल में आयोजित महासंस्कृति महोत्सव (Mahasanskrit Mahotsav) में धार, मध्य प्रदेश की शान और लोकप्रिय कवि संदीप शर्मा का हुआ सम्मान

2 years ago
HDFC Life

HDFC Life and Muthoot FinCorp Ltd. Collaborate to Secure Customers Financially

5 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

HiLITE Group

Neka Sulaiman Takes Charge of HiLITE Group Hospitality Division

July 10, 2026
PNB MetLife

PNB MetLife Recognized Among India Top 20 Best Companies To Work For 2026

July 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)