ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, October 3, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

प्रदेश भर में 10 दिसंबर को आम आदमी पार्टी निकालेगी विजय संकल्प यात्रा : चित्रा सरवारा

आम आदमी पार्टी केवल 10 सालों में ही राष्ट्रीय पार्टी बनी : चित्रा सरवारा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 9, 2022
in चंडीगढ़
0
Vijay Sankalp Yatra

चंडीगढ़, 9 दिसंबर: आम आदमी पार्टी ने केवल 10 सालों में ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर लिया है। इससे साबित होता है कि पूरा देश अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों को पसंद कर रहा है।
आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय विकल्प के रूप में उभरे हैं। ये बात आम आदमी पार्टी नॉर्थ जोन समन्वयक और वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा ने शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पूरा देश आम आदमी पार्टी की शिक्षा, स्वास्थ्य और काम की राजनीति को पसंद कर रहा है। इसके साथ राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विजय संकल्प यात्रा निकलेंगे। (Vijay Sankalp Yatra)

ये भी पड़े – पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल कल 10 दिसंबर को चिरायु हरियाणा योजना के तहत लाभार्थियों को आयूषमान कार्ड करेंगे वितरित|

वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदारी, कट्टर देशभक्ति और इंसानियत की नीतियों पर चलेगी। उन्होंने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी जहां से जीत दर्ज करती थी तो ऐसा बोला जाता था कि आम आदमी पार्टी केवल कांग्रेस पार्टी को हरा सकती है। लेकिन, दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी का 15 सालों का किला ध्वस्त कर दिखा दिया कि केवल आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को हरा सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी 41 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए और करीब 13 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के निकाय के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 10.33 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया था, वहीं इसके 4 महीने बाद ही जिला परिषद के चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 14 प्रतिशत के करीब वोट शेयर हासिल किया। इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ रहा है। वहीं चित्रा सरवारा ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश और प्रदेश में बीजेपी को हटाने के लिए एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभरी है। इसे कुदरत का इशारा समझें कि मोदी जी के गृह प्रदेश गुजरात ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाकर भेज दिया है, 2024 में आम आदमी पार्टी ही बीजेपी को टक्कर देगी। इससे साथ आने वाले दिनों में प्रदेश में संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़, प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील मलिक, नॉर्थ जोन सचिव योगेश्वर शर्मा, रंजीत उप्पल मुख्य रूप से मौजूद रहे। (Vijay Sankalp Yatra)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

प्रदेश भर में विजय संकल्प यात्रा निकलेगी आम आदमी पार्टी: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर पूरे प्रदेश भर में विजय संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी जोन स्तर पर प्रत्येक जिले में वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में विजय संकल्प यात्रा निकलेगी। प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता पानीपत में यात्रा का नेतृत्व करेंगे। वहीं वे स्वयं हिसार में विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

वरिष्ठ नेता अशोक तंवर सिरसा में यात्रा का नेतृत्व करेंगे। प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र चौधरी फरीदाबाद, प्रदेश सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह और पूर्व विधायक बंताराम बाल्मिकी कैथल में परिवर्तन विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व करेंगे। वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नीरज गोयत यमुनानगर में विजय संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। प्रदेश यूथ विंग अध्यक्ष अरुण हुड्डा और प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा रोहतक में विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व करेंगे। अंबाला में वरिष्ठ नेता चित्रा सरवारा यात्रा का नेतृत्व करेंगी। झज्जर में मध्य जोन समन्वयक अश्विनी देशवाल और महिला विंग कार्यकारी अध्यक्ष अनु कादयान यात्रा का नेतृत्व करेंगी। (Vijay Sankalp Yatra)

Tags: aam admi partyaapAap LeaderArvind KejriwalChandigarhChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Chitra SarwaraHaryanaJhajjarNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchkulaVijay Sankalp Yatra
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Jacob Hoggard

Canada के गायक जैकब हॉगर्ड (Jacob Hoggard) को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया

4 years ago
Historic

हरियाणा विधानसभा ने दशम सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर पंचकूला के ऐतिहासिक नाडा साहिब गुरुद्वारा में शीश नवा लिया आशीर्वाद|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

October 1, 2026
A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In