मृतक रश्मि के परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, बेटी को न्याय दिलाने का दिया भरोसा
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, April 1, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

मृतक रश्मि के परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, बेटी को न्याय दिलाने का दिया भरोसा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 25, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
रश्मि

रश्मि

लखनऊ। अमेठी जिले में तैनात रही गोसाईगंज के मलौली गांव की महिला उप निरीक्षक रश्मि यादव की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में राजनीति पारा भी चढऩे लगा है। रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गोसाईगंज के मलौली गांव स्थित रश्मि यादव के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी रश्मि की मौत के मामले में सदन में सवाल उठाएगी। रश्मि की मौत के लिए दोषी लोगों को सजा दिलाने की मांग की जाएगी।

अखिलेश ने रश्मि के पिता अधिवक्ता मुन्नालाल यादव, मां, बहनों व भाई से बात की। उन्होंने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी। परिवारीजन ने अखिलेश को बताया कि रश्मि आत्महत्या नहीं कर सकती। वह कुछ देर पहले तक ड्यूटी पर थी। ऐसे में अचानक से आत्महत्या क्यों करेगी। अखिलेश ने कहा कि पीडि़त परिवार से मुलाकात के बाद उन्हें जानकारी मिली है कि रश्मि काफी मेहनती थी, उसने कई परीक्षाएं पास कर नौकरी हासिल की थी। वह ऐसा कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि महिला उप निरीक्षक को प्रताडि़त किया गया, उसे गाली दी गई और उसको जाति से संबोधित करके परेशान किया गया।

उन्होंने सरकार पर भी निशाना साधा। बोले, सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार और अस्पतालों में अव्यवस्था की बात कह रहे हैं। मंत्रियों को मुख्यमंत्री से मिलकर सारी बात बतानी चाहिए। अखिलेश यादव के साथ सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक अंबरीष पुष्कर, जिलाध्यक्ष जयङ्क्षसह जयंत, बृजेश यादव, आशिक अली, महिला सभा की मोहनलालगंज विधानसभा प्रभारी अर्चना रावत, अकरम, राम समुझ रावत, सीएल वर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, अमेठी के मोहनगंज थाने पर तैनात महिला चौकी प्रभारी रश्मि यादव के आत्महत्या कांड के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अधिकारी गुत्थी सुलझाने में नाकाम हैं। महिला दारोगा के आत्महत्या के बाद फोरेंसिक टीम समेत पुलिस अधीक्षक दिनेश सि‍ंह ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए उनके मोबाइल फोन व तमाम जरूरी चीजें कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की, लेकिन अधिकारी अब तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंचे हैं, जो महकमें के लिए शर्मशार करने वाला है। वहीं पिता ने साजिशन हत्या का आरोप लगाया है।

Tags: Akhilesh YadavAkhilesh Yadav in lucknowlucknow-city-politicsnewsSamajwadi Party Chief Akhilesh YadavSP presidentstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Seminar On Suvichar

Smt. Aruna Asaf Ali Government PG College:- श्रीमती अरुणा आसफ अली राजकीय पी जी महाविद्यालय, कालका में सुविचार पर सेमिनार का किया गया आयोजन|

3 years ago
Rally of Amit Shah

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर डा. विनोद स्वामी ने चलाया महासंपर्क अभियान|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

Vedica Brings Premium Hydration to Def Leppard's India Tour Across Three Cities

April 1, 2026
Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

Study Medicine in Dubai, Graduate with a Global Degree, Thumbay Pathway Starting from Rs. 15 Lakhs a Year

April 1, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)