Finance Minister मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वित्त मंत्री के रूप में विधान
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, March 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वित्त मंत्री के रूप में विधानसभा में 2023-24 के लिये प्रस्तुत किया गया बजट सर्वसमाज के हित का बजट-हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वित्त मंत्री के रूप में विधानसभा में 2023-24 के लिये प्रस्तुत किया गया|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
March 7, 2023
in हरियाणा
0
Finance Minister

पंचकूला- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा (Finance Minister) कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वित्त मंत्री के रूप में विधानसभा में 2023-24 के लिये प्रस्तुत किया गया बजट सर्वसमाज के हित में है, जिसमें गरीबों, व्यापारियों, किसानों व कर्मचारियों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

गुप्ता सोमवार को सेक्टर-1 स्थित PWD रेस्ट हाउस में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कवर पाल भी उपस्थित थे। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गरीब कल्याण और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को उंचा उठाने की विचारधारा के अनुरूप 23 फरवरी को विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया, जिसकी पूरे प्रदेश में प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में 17 मार्च से 22 मार्च तक बजट पर चर्चा की जायेगी। हालांकि यह बजट अपने आप में पूर्ण बजट है फिर भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि यदि चर्चा के दौरान सार्थक सुझाव आयेंगे तो उन्हें बजट में शामिल करने का प्रयास किया जायेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बजट से पूर्व व्यापारियों, उद्योगपतियों, किसानों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के साथ प्री-बजट चर्चा की गई ताकि उनके सुझावों को बजट में सम्मिलित किया जा सके। इसके अलावा मुख्यमंत्री की (Finance Minister) पहल पर पहली बार विधानसभा के इतिहास में लोकसभा की तर्ज पर बजट सत्र के बीच 20 दिन का अंतराल दिया गया है ताकि सभी विधायक बजट की बारिकीयों का गहनता से अध्यन कर सके और बजट पर एक सार्थक चर्चा की जा सके।

ये भी पड़े – उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 9 मार्च को ऑपरेशन डिविजन पंचकूला में शिकायतों की करी जाएगी सुनवाई|

उन्होंने कहा कि बजट पर सुझाव देने के लिये विभागानुसार विधायकों की आठ स्टेंडिंग कमेटीज का गठन किया गया हैं। विधायकों की रूचि के अनुरूप उन्हें इन समितियों का सदस्य बनाया गया हैं। गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच इस बजट के माध्यम से उपेक्षित वर्ग और गरीब से गरीब व्यक्ति तक अधिक से अधिक लाभ पंहुचाने की है। उन्होंने कहा कि हर परिवार को छत उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वर्ष 2023-24 में 1 लाख घर बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 2750 रुपये मासिक की गई है जोकि देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई आयुष्मान योजना दुनिया की एक अद्वितीय योजना है, जिसके तहत गरीबों को इलाज के लिये पांच लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इसी योजना को आगे बढ़ाते हुये मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चिरायु (Finance Minister) हरियाणा येाजना लागू की है, जिसमें 1 लाख 80 हजार रुपये तक की सालाना आय वाले गरीब परिवारों को सरकारी व निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा करवाई जा रही है। इस प्रकार से प्रदेश में लगभग 29 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में आधारभूत संरचना सुदृढ हुई है, सड़कों का जाल बिछा है और रेल और एयर कनैक्टीविटी बेहतर हुई है। पंचकूला में बरवला, यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-73) का निर्माण वर्षों से लंबित था परंतु वर्तमान सरकार द्वारा 2017 में इस मार्ग का निर्माण पूरा करवाया और आज यह पंचकूला की लाईफ लाईन बन गया है। इसके अलावा पंचकूला में विश्व स्तरीय खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित हुआ है। ताउ देवी लाल खेल स्टेडियम में चोटिल खिलड़ियों के इलाज के लिये विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त रिहेब सेंटर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में 200 बिस्तर क्षमता वाला खेल छात्रावास भी स्थापित किया जायेगा।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

शिक्षामंत्री कंवर पाल ने बजट पर बोलते हुये कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा वित्त मंत्री के रूप में प्रस्तुत किया गया बजट प्रगतिशील बजट है, जिसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश में चार हजार नये प्ले स्कूल खोले जायेंगे। पीएम योजना के तहत हर ब्लाॅक में दो स्कूल (एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और एक प्राथमिक विद्यालय) खोले जाएंगे।

कौशल विकास के लिए 50 राजकीय विद्यालयों और बहुतकनीकी संस्थानों में कौशल स्कूल शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकारी आईटीआई (Finance Minister) में प्रवेश लेने वाली 3 लाख रूपए वार्षिक से कम पारिवारिक आय वाली हर लड़की को 2500 रूपए वित्तीय सहायता दी जाएगी। सूचना प्रोद्योगिकी के विकास के लिये पचंकूला में विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया जायेगा।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, पंचकूला के बीजेपी जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, अंबाला के जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा, पंचकूला के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, सहकोषाध्यक्ष विरेन्द्र गर्ग, नगर परिषद (Finance Minister) कालका के प्रधान कृष्ण लाल लांबा, जिला महामंत्री परमजीत कौर और विरेन्द्र राणा, जिला सचिव राजिन्द्र नोनीवाल, संजय आहूजा, विशाल सेठ, युवराज कौशिक सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Tags: Ayushman YojanaChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़CM Manohar LalEducation Minister Kanwar PalFinance MinisterHaryanaHaryana Assembly Speaker Gyanchand GuptaNavtimes न्यूज़PanchkulaPM Yojana
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

Delhi Tis Hazari Court

Tis Hazari Court Firing Video: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हुई फायरिंग, अधिवक्ताओ के बीच बहस के बाद हुई फायरिंग|

3 years ago
American Space Agency NASA

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अंतरिक्ष से सांझा की पृथ्वी की रात की तस्वीर, भारत चमकीले तारे की तरह आया नज़र| 

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Himalaya Food

Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

March 10, 2026
Apollo Hospitals

Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

March 10, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)