ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, November 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने विधायकों को दी हिदायत- ठेके-पट्टों, ट्रांसफर-पोस्टिंग से रहे दूर, मेरिट के हिसाब से करे काम

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 22, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
ट्रांसफर-पोस्टिंग

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा के सदस्यों को ठेके-पट्टे और ट्रांसफर-पोस्टिंग से दूर रहने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की शालीनता और धैर्य उसे आगे बढ़ाते हैं। वहीं उसका उतावलापन, उद्दंडता, ठेके-पट्टे व ट्रांसफर-पोस्टिंग से अनुराग और हर एक मामले में हस्तक्षेप करने की आदत उसे नीचे लुढ़का देती है, चाहे संसद हो या विधान सभा। अच्छी छवि जीवन पर्यन्त आपका साथ देगी लेकिन यदि उस पर थोड़ी भी चोट लगी तो यह अभिशाप बन जाएगी।

अठारहवीं विधान सभा के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम को शनिवार को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नकारात्मकता किसी जनप्रतिनिधि को आगे नहीं बढ़ाती है। एक विधायक का उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि वह हर मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन करते थे लेकिन इस बार विधान सभा चुनाव में चौथे नंबर पर रहे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में राजनीति को आड़े नहीं आने देना चाहिए।

कुछ जनप्रतिनिधि न सिर्फ मंत्रियों से बल्कि विकास कार्यों से भी तटस्थता बना लेते हैं और जब चुनाव आता है तो उनके सामने संकट खड़ा हो जाता है। जनप्रतिनिधि यदि विकास योजनाओं से जुड़़कर उन्हें आगे बढ़ाएंगे तो इसका श्रेय पाएंगे। सदस्यों को जातिवादी मानसिकता से ऊपर उठकर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए काम करने का भी उन्होंने मंत्र दिया। यह कहते हुए कि यदि प्रदेश में जातिवादी राजनीति होती तो वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना लगातार नौवीं बार और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना आठवीं बार चुनाव कैसे जीते।

योगी ने कहा कि आज राजनेता असम्मान और अविश्वास के प्रतीक बन गए हैैं। सदन में हमारा आचरण और सक्रियता हमें विश्वास का प्रतीक बनाएगी। जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उन्होंने विधायकों से अत्यंत आग्रही होने की अपील की। इसी कड़ी में गोरखपुर के सांसद और फिर मुख्यमंत्री रहते हुए जापानी इन्सेफेलाइटिस के उन्मूलन के लिए किये गए प्रयासों का जिक्र किया।

ताकत का बेजा इस्तेमाल न करें सदन की समितियांः योगी ने कहा कि विधान सभा की समितियों की भूमिका सलाहकार के तौर पर होती है। कई समितियां अधिकारियों को बुलाकर सीधे आदेश पारित कर देती हैं। समिति के सदस्य कोई भी ऐसा काम न करें जिससे संकट खड़ा हो। सदन की समितियां मिनी विधान सभा होती हैं लेकिन उन्हें अपनी ताकत का बेजा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने विधान परिषद और विधान सभा की समितियों की बैठकें भी मंगलवार और बुधवार को आयोजित करने का सुझाव दिया।

आदर्श विधायकों को करें सम्मानितः मुख्यमंत्री ने विधायकों को जनता से नियमित संवाद करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जनता के सामने संबोधन से ही हम सम्मोहन पैदा करते हैं। यही सम्मोहन वोट में बदलता है। सदस्यों को सदन में कम से कम शब्दों में अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रखने की सलाह दी। विधान सभा अध्यक्ष से अनुरोध किया कि सदन में सक्रिय और अच्छा आचरण करने वाले दो-तीन आदर्श विधायकों को सम्मानित करने की व्यवस्था की जाए।(ट्रांसफर-पोस्टिंग)

राष्ट्रपति छह को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को करेंगे संबोधितः मुख्यमंत्री ने सदस्यों को बताया कि छह जून को विशेष सत्र में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।

अभ्यास से हो जाएंगे ई-विधान में पारंगतः योगी ने कहा कि ई-विधान लागू होने के बाद देश के सबसे बड़े राज्य उप्र की विधान सभा वैसी दिख रही है जैसी दिखनी चाहिए। ई-विधान के तहत प्रत्येक सदस्य की मेज पर लगाया गया टैबलेट इस्तेमाल करने में उतना ही सरल है जितना आपका स्मार्टफोन। प्रशिक्षण के बाद आप इस पर हाथ आजमाएंगे तो ई-विधान के साथ सदन की कार्यवाही में भी पारंगत हो जाएंगे।

Tags: BJP MLAChief Minister Yogi AdityanathCM Yogi AdityanathCM Yogi strict instructionslucknow-city-politicsnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

Galgotias University-Professor Saumya Sindhwani of Indian School of Business (ISB) Appointed Provost of Galgotias University

6 months ago
Doctor G

हैरान कर देगा आयुष्मान खुराना की Doctor G का ओपनिंग डे कलेक्शन, पहले दिन कमाए इतने करोड़

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

November 5, 2026
Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

November 5, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In