• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, June 17, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

तबादलों में हुई गड़बड़ियों पर CM योगी सख्त, इन तीन विभागों में जांच के लिए बनाई कमेटी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 14, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
तबादलों

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग में हुए तबादलों में गड़बड़‍ियों की जांच शुरू हो गई है। दोनों विभागों में हुए तबादलों की जांच के लिए गठित उच्च स्तरीय समितियों ने अपना काम शुरू कर दिया है।

दोनों समितियों ने संबंधित विभागों में तबादलों से जुड़ी फाइलें और अभिलेख तलब कर लिए हैं। संभावना जतायी जा रही है कि जांच समितियां फाइलों का परीक्षण कर गुरुवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपेंगी। स्वास्थ्य विभाग में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के लगभग 2500 डाक्टरों के तबादले हुए हैं। इनमें 450 से अधिक तबादलों को लेकर शिकायतें हुई थीं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस संदर्भ में विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद को पत्र लिखकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। मामले के तूल पकड़ने पर मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों के तबादलों में हुई गड़बड़‍ियों की जांच के लिए मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया था।

समिति ने स्वास्थ्य विभाग से फाइलें तलब कर जांच कार्य शुरू कर दिया है। उधर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के तबादलों में हुई गड़बडिय़ों की जांच के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार स‍िंह और अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय भूसरेड्डी की दो सदस्यीय समिति ने भी काम शुरू कर दिया है। समिति ने लोक निर्माण मुख्यालय से तबादलों से जुड़ी सभी फाइलें मंगा ली हैं और उनका परीक्षण कर रही है।

पशुपालन विभाग में घोटाले की जांच भी आगे बढ़ी: पशुपालन विभाग में पशुओं के लिए घटिया दवा और अस्पतालों की सामग्री अधिक दाम पर खरीदने के घोटाले की जांच भी आगे बढ़ रही है। लगभग 60 करोड़ रुपये के इस घोटाले की जांच के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त और अपर मुख्य सचिव कृषि डा.देवेश चतुर्वेदी की दो सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच समिति ने पशुपालन विभाग से संबंधित फाइलें तलब की हैं।

Tags: CM Yogi AdityanathInvestigationlucknow-city-common-man-issuesnewsstatetransferUP CM Yogi Adityanath Newsup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Jacob Hoggard

Canada के गायक जैकब हॉगर्ड (Jacob Hoggard) को यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया

4 years ago
Sardar

‘शौंकी Sardar’ का टीज़र रिलीज़: गुरु रंधावा और बब्बू मान लेकर आए एक धमाकेदार पंजाबी ब्लॉकबस्टर, ज़ी स्टूडियोज़ करेगा वितरण

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Pramerica Life Insurance

Pramerica Life Insurance Launches Invest Shield with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

June 16, 2026
Doctor-Led Brain

Indian Physician Launches India First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

June 16, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)