• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 24, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

इजराइल में संसद भंग करने के लिए गठबंधन शीघ्र विधेयक लाने में जुटा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 22, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
विधेयक

यरूशलम। विधेयक: इजरायल में तीन साल के भीतर अब पांचवें चुनाव की तैयारियां तेज जो गई हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन इस सप्ताह संसद भंग करने के लिए फास्ट ट्रैक विधेयक लाएगा। इसकी घोषणा कल्याण मंत्री मेइर कोहेन ने मंगलवार को की। इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने घोषणा की थी कि वह आठ विचारधाराओं वाली विभिन्न पार्टियों में सामंजस्य नहीं बिठा पा रहे हैं और देश में अब नए चुनाव होंगे। एक साल पहले सत्ता जाने के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सरकार गिराने के प्रयास में लगे हुए थे। सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार इस महीने उस समय आई थी जब वेस्ट बैंक शरणार्थियों को विशेष कानूनी दर्जा देने को लेकर आपसी मतभेद सामने आ गए।

वहीं, गठबंधन के मुख्य सहयोगी दल के नेता व विदेश मंत्री यायिर लैपिड समझौते के तहत चुनाव होने तक देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगे। नए चुनाव अक्टूबर में संभावित हैं। नेतन्याहू की वापसी रोकने का लिया संकल्प इजरायल की निवर्तमान गठबंधन सरकार के दो सहयोगियों ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की वापसी को रोकने का संकल्प लिया। साथ ही भविष्यवाणी की कि किसी को स्पष्ट बहुमत मिलने वाला नहीं है।

बेनेट के गठबंधन में मौजूदा भागीदारों में शामिल वित्त मंत्री एविग्डोर लिबरमैन और न्याय मंत्री गिदोन सार ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमे झेल रहे नेतन्याहू की किसी कीमत पर वापसी नहीं होने देंगे। उनसे कोई गठबंधन नहीं करेंगे।उधर, इजरायल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेतन्याहू ने कहा कि नए सिरे से चुनाव होंगे, ये बड़ा अच्छा हुआ। उन्होंने सोमवार को दावा किया था कि उनकी कंजरवेटिव लिकुड पार्टी अगली सरकार का नेतृत्व करेगी। सर्वेक्षणों ने लिकुड पार्टी को 120 में से 30 सीटें मिलने की संभावना जताई है। नेतन्याहू ने कहा कि उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और समान विचारधारा के लोगों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी।

Tags: fast track billisrael fifth electionIsraeli parliamentotherworldपूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहूप्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेटवित्त मंत्री एविग्डोर लिबरमैन
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

BSH Home Appliances

होम एप्लायंसेस के भविष्य का अनुभव करें: बीएसएच होम एप्लायंसेस (BSH Home Appliances) ने गुवाहाटी में पहला बॉश और सीमेंस स्टोर खोला

3 years ago
Galgotias University

Galgotias University Redefines Experiential Learning with Advanced Semiconductor, Drone & Simulation Labs

7 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Finance

Loan Fest 2026: Apply for a Bajaj Finance Personal Loan Online with Attractive Offers

July 23, 2026
California Walnut

Spread the Goodness: Homemade California Walnut Spreads You ,l Want to Keep on Hand

July 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)