ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, September 21, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तय किए पांच दावेंदारों के नाम, सीएम धामी को घेरने के लिए पार्टी ने बनाया प्लान

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 30, 2022
in उत्तर प्रदेश
0
उपचुनाव

उपचुनाव

देहरादून। चम्पावत उपचुनाव रोचक होने जा रहा है। कांग्रेस इसमें ढील देने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उपचुनाव में टक्कर देने के लिए रणनीति को धार दी जा रही है। पार्टी चुनाव प्रचार में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी को पूरा उपयोग करने जा रही है। कापड़ी खटीमा सीट पर मुख्यमंत्री को चुनाव हरा चुके हैं।

कांग्रेस को पांचवीं विधानसभा के चुनाव में पराजित होना पड़ा, लेकिन भाजपा के चुनावी चेहरे और मुख्यमंत्री धामी को हराने में उसे सफलता मिली है। भाजपा ने पुष्कर ङ्क्षसह धामी पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया है।

भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी के इस्तीफे से रिक्त चम्पावत सीट से धामी उपचुनाव लड़ रहे हैं। धामी के चुनावी समर में खम ठोकते ही कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। प्रमुख विपक्षी दल मुख्यमंत्री को घेरने के लिए सधे तरीके से काम कर रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी के चयन और वातावरण तैयार करने के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त कर चुकी है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य प्रमुख रणनीतिकार

पार्टी सूत्रों के अनुसार उपचुनाव में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य प्रमुख रणनीतिकार की भूमिका में होंगे। आर्य का कुमाऊं मंडल की राजनीति, विशेष तौर पर चम्पावत में अच्छा प्रभाव माना जाता है। आर्य के कांग्रेस में वापसी करने के बाद चम्पावत जिले में उनके समर्थक पार्टी का दामन थाम चुके हैं।

प्रत्याशी चयन एवं उपचुनाव संबंधी तैयारियों के लिए पार्टी तीन पर्यवेक्षकों के रूप में उपनेता प्रतिपक्ष व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को नामित कर चुकी है।

भाजपा पर दबाव बनाने की है योजना

उपचुनाव में भाजपा और मुख्यमंत्री धामी पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए पार्टी चुनाव प्रचार में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी की मदद लेने जा रही है। कापड़ी की पहचान कांग्रेस में तेजतर्रार युवा नेता की है। ऐसे में पार्टी कोशिश कर रही है कि मुख्यमंत्री धामी की मजबूत घेराबंदी की जाए, ताकि उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर भाजपा पर दबाव बनाया जा सके।

Tags: by electionCM Dhamidehradundehradun-city-politicsnewsstateuttarakhand congressuttarakhand newsuttarakhand politics
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Modi

कैसे करोड़ों भारतीयों के सुरक्षा कवच बन गए Modi ! – डॉ अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

8 months ago
Nursery

साल के जंगली पेड़ों की नर्सरी (Nursery) बनाने में हासिल की बड़ी सफलता

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bajaj Broking

Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

September 16, 2026
volvo

Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

September 16, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In