• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Wednesday, May 13, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका के फरार राष्ट्रपति के घर में प्रदर्शनकारियों को मिला करोड़ों का कैश, क्या गोटबया राजपक्षे ने किया भ्रष्टाचार?

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 10, 2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
प्रदर्शनकारियों

कोलंबो। सबसे खराब आर्थिक संकट को झेल रहे श्रीलंका में बीते दिन प्रदर्शनकारियों ने जमकर हिंसा की। हिंसा का आलम ये था कि प्रदर्शनकारियों ने पीएम विक्रमसिंघे के निजी आवास तक को आग के हवाले कर दिया और राष्ट्रपित राजपक्षे के आवास में कब्जा कर लिया। इस बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के घर पर धावा बोलने वाले प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उनके आवास से करोड़ो रुपये की नकदी बरामद हुई है। श्रीलंका के दैनिक समाचार पत्र डेली मिरर के अनुसार, यह बताया गया कि बरामद धन सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया है।

प्रदर्शनकारी नोटों को गिनते हुए दिखे

स्थानीय मीडिया के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो में प्रदर्शनकारी उन नोटों को गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि उन नोटों को राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास से बरामद किया गया था। श्रीलंकाई अधिकारियों ने कहा कि स्थिति को तभी समझा जा सकता है जब वे इसकी जांच करें और प्रासंगिक तथ्य सामने आएं। मीडिया पोर्टल के अनुसार, चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल शैवेंद्र सिल्वा ने सभी नागरिकों से देश में शांति बनाए रखने के लिए सशस्त्र बलों और पुलिस को अपना समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने ये टिप्पणी ट्राई फोर्स कमांडरों के साथ एक विशेष बयान में की।

पर्यटन और श्रम एवं विदेश रोजगार मंत्री का इस्तीफा

इस बीच, श्रीलंका के पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो और श्रम और विदेश रोजगार मंत्री मानुषा नानायकारा ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने मंत्री पद से हटने का फैसला किया है। अभूतपूर्व आर्थिक संकट से नाराज श्रीलंकाई प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में भी तोड़-फोड़ की और आग लगा दी जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है।

बता दें कि इसके चलते राष्ट्रपति को एक अज्ञात स्थान पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग के साथ राष्ट्रपति आवास में घुस गए और पुलिस द्वारा लगाए गए सुरक्षा घेरे को तोड़ दिया। वे स्विमिंग पूल में डुबकी लगाते और उनकी रसोई और घर में हुरदंग मचाते भी देखे गए।

Tags: Gotabaya Rajapaksas houseotherSri Lanka CrisisSri Lankan president houseSri Lankan protestorsworld
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Graduation Courses

सेक्टर -1 राजकीय कॉलेज पंचकूला में ग्रेजुएशन कोर्सेस के दाखिले शुरू, नई शिक्षा नीति के अंतर्गत होंगे दाखिले, 28 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन|

3 years ago
Shri Aggarwal Sabha

Shri Aggarwal Sabha ने धूमधाम से मनाई अग्रसैन जयंती

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Spektrum Capital Advises Vertoz Limited on U.S. Acquisition of WebiMax, Strengthening India-U.S. Cross-Border Expansion

Spektrum Capital Advises Vertoz Limited on U.S. Acquisition of WebiMax, Strengthening India-U.S. Cross-Border Expansion

May 13, 2026
Over 500 Leaders From More Than 50 Countries & Territories Attend 56th Annual World Trade Centers Association Global Business Forum, Philadelphia

Over 500 Leaders From More Than 50 Countries & Territories Attend 56th Annual World Trade Centers Association Global Business Forum, Philadelphia

May 13, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)