ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 25, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य चंडीगढ़

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री ने जिला के नवनिर्वाचित सदस्य जिला परिषद एवं पंचायत समिति, सरपंच व पंचों से किया सीधा संवाद|

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित करने की परिकल्पना को साकार करने के लिए टीम के रूप में कार्य करने का किया गया आह्वान|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
December 15, 2022
in चंडीगढ़
0
Elected Members

पंचकूला, 15 दिसंबर– हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली ने जिला के नव निर्वाचित सरपंचों, पंचों, ब्लाॅक समिति व जिला परिषद सदस्यों से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित करने की परिकल्पना को साकार करने के लिए एक टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। बबली आज पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित PWD रेस्ट हाउस में जिला स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन (जनप्रतिनिधि संवाद) में जिला के नवनिर्वाचित सदस्य जिला परिषद एवं पंचायत समिति, सरपंच व पंचों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह भी उपस्थित थे। बबली ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि ग्रामीण आंचल के लोगों ने जिस सोच और विश्वास के साथ उन्हे चुन कर भेजा है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि लगभग 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ग्रामीण आंचल में रहने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं । इन योजनाओं को धरातल पर लागू करने में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों का अह्म योगदान है। (Elected Members)

ये भी पड़े – Vishwas Foundation: विश्वास फाउंडेशन द्वारा सूरजपुर में जरूरतमंदों को बांटे गए 100 गर्म कंबल

उन्होंने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता गांव से होकर गुजरता है इसलिये वे मिलकर गांव के विकास में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गांवों को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिये प्रत्येक ग्राम पंचायत हर हफ्ते दो घंटे स्वच्छता अभियान चलाकर गांव की नालियों के साथ साथ खेल मैदान, चैपाल और पंचायत के अन्य भवनों की साफ सफाई सुनिश्चित करें और इस कार्य में गांववासियों और सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लें। बबली ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में सभी ग्राम पंचायतों की संपत्तियों का ब्लयू पिं्रट तैयार करने के निर्देश दिये है ताकि आवश्यकतानुसार नये ग्राम सचिवालय, चैपाल, खेल स्टेडियम व जिम इत्यादि का निर्माण करवाया जा सके। विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव के विकास के लिये कृतसंकल्प है और इस दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है। प्रदेश में 18 हजार तालाबों का जीर्णोंद्धार किया जा रहा है और पहले चरण में मार्च-2023 तक लगभग 3500 तालाबों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि शहरों की तर्ज पर गांव की फिरनियों पर लाईटिंग और CCTV लगाने की योजना है। हरियाणा में 3.50 लाख किलोमीटर क्षेत्र गांव की फिरनियों के तहत आता है और प्रथम चरण में 1 लाख किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया जायेगा। इसी प्रकार गांवों में पुराने भवनों की मरम्मत करवाकर वहां आवश्यकतानुसार लाईब्रेरी और जिम स्थापित किये जा रहे है। बबली ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है। विकास कार्यों में पारदर्शीता सुनिश्चित करने के लिये ई-टेंडरिंग प्रणाली शुरू की गई है। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे सुनिश्चित करें कि जितना फंड सरकार द्वारा भेजा जाता है, वह शत-प्रतिशत विकास कार्यों पर खर्च हो। उन्होंने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में अभी तीन माह का समय शेष है। इसलिये ग्राम पंचायतें विकास कार्यों के लिये ऐस्टिमेट तैयार करवाकर सरकार को भिजवायें ताकि फंड उपलब्ध करवाकर शीघ्रातिशीघ्र कार्यों को शुरू किया जा सके। (Elected Members)

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

उन्होंने कहा कि इस बार पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में 50 प्रतिशत महिलायें चुनकर आई है। इसलिये उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने कत्र्तव्यों का भलीभांति निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आज बहन, बेटियां किसी से कम नहीं है और हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। उन्होंने आह्वान किया कि महिला प्रतिनिधियों का हौंसला बढ़ाये ताकि वे मजबूती के साथ आगे बढ़े और अपने गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर बबली ने चारों खंडो से आये पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की और गांव के विकास के लिये सुझाव आमंत्रित किये। इसके अलावा उन्होंने गांवों की विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिये मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह ने विश्वास दिलाया कि वे एक टीम के रूप में कार्य करते हुये ग्रामीण आंचल के विकास के लिये कार्य करेंगे और पंचकूला को नई बुलंदियों पर लेकर जायेंगे। इस मौके पर DDPO राजन सिंगला, BDPO बरवाला विशाल पराशर, BDPO पिंजौर मारर्टिना महाजन, जेजेपी के जिलाध्यक्ष ग्रामीण भाग सिंह दमदमा सहित पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। (Elected Members)

Tags: ChandigarhChandigarh tricity News By NavTimes न्यूज़Development and Panchayat MinisterDevendra BabliElected MembersHaryanaManohar Lal KhattarMinister of HaryanaNavtimesNavtimes न्यूज़NTN newsPanchayat MinisterPanchayat SamitiPanchkulaSarpanch and PanchesZila Parishad
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Today’s Horoscope 20th May 2023

Today’s Horoscope 20th May 2023 | आज का राशि फल दिनांक 20 मई 2023

3 years ago
Blood Donation

विश्वास फाउंडेशन व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ज़िला शाखा मोहाली ने मिलकर मार्केट फेज 3बी2 में Blood Donation का आयोजन किया

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

October 24, 2026
L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

October 24, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In