• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, May 10, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

डेवोन कॉनवे ने अपनी 87 रन की पारी का श्रेय कप्तान एमएस धोनी को दिया, कह दी बड़ी बात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 10, 2022
in खेल
0
डेवोन कॉनवे

नवी मुंबई। चेन्नई सुपरकिंग्स के बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को खेली गई बड़ी पारी का श्रेय महेंद्र सिंह धौनी को देते हुए कहा कि कप्तान ने उन्हें स्पिनरों के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल करते हुए बड़े शाट लगाने की सलाह दी थी।

डेवोन कॉनवे की 49 गेंद में 87 रन की पारी के दम पर चेन्नई ने दिल्ली को हराकर सत्र की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कोन्वे ने अपनी पारी के दौरान शानदार लय में चल रहे कुलदीप यादव के खिलाफ सहजता से छक्के जड़े। कोन्वे ने कहा, ‘मुझे इसका श्रेय धौनी को देना होगा। पिछले मैच में मैंने स्वीप शाट का काफी इस्तेमाल किया था और इसी शाट के कारण आउट भी हुआ। धौनी ने मुझे कहा था कि मेरे खिलाफ स्पिनर इस मैच में ‘फुल लेंथ’ गेंद फेंकेंगे, ऐसे में मुझे क्रीज से बाहर निकल कर बड़े शाट मारने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने मुझे बताया कि इसे कैसे करना है।’

डेवोन कॉनवे ने इससे पहले दो मैचों में नाबाद 85 और 56 रन बनाए थे। वह रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ वानिंदु हसरंगा की गेंद पर स्वीप करने के प्रयास में आउट हो गए थे। धौनी के अलावा कोन्वे को आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज और टीम के सहायक कोच माइक हसी से भी काफी मदद मिल रही है। हसी से तुलना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने कई बार इस बारे में सुना है, जो अच्छा लगता है। ऐसे महान खिलाड़ी से तुलना के बारे सुनना काफी खास है। हसी को खेल का काफी ज्ञान और अनुभव है। सिर्फ आईपीएल ही नहीं उन्हें क्रिकेट की पूरी दुनिया के बारे में पता है। मेरे लिए उनसे बात करना काफी खास हो जाता है।’

Tags: cricketcsk newsCSK vs DCDC newsDC vs CSKDevon ConwayIndian premier leagueiplIPL 2022IPL apni baatMS Dhoni
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Manohar Lal

विधायकों के लिए बजट की बारीकियों को सीखने का एक बेहतरीन मौका- मनोहर लाल

3 years ago
कुशा कपिला अपनी नई शॉर्ट फिल्म 'व्यर्थ' के साथ दर्शकों का दिल जीतने को तैयार

“कुशा कपिला की नई उड़ान: ‘व्यर्थ’ में दिखेगा एक नया अंदाज़!”

10 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Indore

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में Indore के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

May 9, 2026
Manipal University

Manipal University Jaipur Successfully Concludes 5-Day FDP on Foundations of Inspired Teaching

May 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)