• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, June 23, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य दिल्ली

जहांगीरपुरी केस में ED की एंट्री, मुख्य आरोपी अंसार के खिलाफ शुरू की जांच

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 22, 2022
in दिल्ली
0
जहांगीरपुरी

जहांगीरपुरी

नई दिल्ली। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने का सिलसिला लगातार जारी है। इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी क्रम में शुक्रवार को ईडी की एंट्री हो चुकी है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने ईडी को पत्र लिखकर मामले की जांच करने के लिए कहा। इसके साथ ही हिंसा के आरोपितों के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने अंसार के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग के तहत कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। इसके साथ ही पुलिस की जांच में सामने आया है कि अंसार का कई बैंक खातों में पैसा जमा है और उसके पास कई संपत्तियां भी है, जिन्हें जुए के पैसे से खरीदा गया था। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ईडी से अंसार के तमाम खातों की जांच और सभी संपत्तियों का पता लगाने के लिए कहा गया है।

पुलिस का कहना है कि जांच होने के बाद ही खुलासा होगा कि आरोपित अंसार को विदेशी मुल्क या किसी आतंकी संगठन से तो फंडिंग नहीं हो रही थी।  दिल्ली पुलिस आयुक्त ने ईडी को पत्र लिखकर कहा है कि जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपित अंसार के खिलाफ धन-शोधन निवारण अधिनियम यानी पीएमएलए के तहत कार्रवाई की जाए।

दरअसल, 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के धार्मिक जुलूस के दौरान जहांगीरपुरी हिंसा हुई थी। इसमें मुख्य आरोपी असलम व अंसार हैं। जिन्होंने शोभायात्रा के दौरान पथराव व फायरिंग की थी। हिंसा के दौरान आठ पुलिस कर्मियों और एक नागरिक सहित नौ लोग घायल हुए थे। दिल्ली पुलिस ने आरोप लगाया था कि मुख्य आरोपी अंसार और असलम को 15 अप्रैल के दिन निकने वाली शोभा यात्रा के बारे में जानकारी पहले से थी।

दरअसल, जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपितों को खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए कई आरोपितों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगा दिया गया था । दिल्ली पुलिस ने इसके लिए गृहमंत्रालय से अनुमति मांगी थी, जो मिल गई। ध्यान देने की बात है कि गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही साफ कर दिया था कि देश की राजधानी में हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई एक नजीर बनेगी। जिन आरोपितों पर रासुका लगाई गई उनमें अंसार, सलीम, सोनू उर्फ इमाम उर्फ यूनुस, दिलशाद और आहिर है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जहांगीरपुरी में हिंसा के पहले दिन से ही स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने हिंसा वाले दिन से ही दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को हिंसा में शामिल आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

बताया गया कि अमित शाह ने आयुक्त से कहा था कि आरोपितों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें कि दोबारा कोई हिंसा या दंगा करने के बारे में न सोचे। इसके अलावा उन्होंने मामले की तेजी से जांच करने के भी निर्देश दिए। अभी तक की जांच से इस बात के ठोस सबूत मिले हैं कि हिंसा स्वत:स्फूर्त नहीं थी, बल्कि इसकी साजिश पहले ही रची गई थी। फिलहाल, दिल्ली पुलिस कमिश्नर की मांग पर ईडी इस पूरे मामले की जांच करेगी।

Tags: Delhi crimeDelhi crime newsdelhi newsJahangirpuri riotsJahangirpuri Violencenew-delhi-city-crimenewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Sonu Nigam

उद्धव ठाकरे की पार्टी के विधायक के बेटे ने गायक सोनू निगम पर किया हमला साथ ही दो अन्य सहयोगियों को भी किया ज़ख़्मी|

3 years ago
Today’s Horoscope 1st February

Today’s Horoscope 1st February 2024 | आज का राशि फल दिनांक 1 फरवरी 2024

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

fischer is the Fastening Expert for Estadio Azteco, Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

fischer is the Fastening Expert for Estadio Azteco, Mexico – Iconic Venue for 5 World Cup Matches

June 23, 2026
DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

DuDigital Global Launches Indian Consular Application Centre (ICAC) Operations in Kuwait from 1 July 2026

June 23, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)