• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, May 2, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Force Motors ने वित्‍त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में रचा इतिहास, अब तक का सर्वोच्‍च एबिट्डा दर्ज किया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
February 5, 2026
in व्यापार
0
Force Motors

इंदौर, फरवरी, 2026: Force Motors लिमिटेड, जो कि भारत की सबसे बड़ी वैन निर्माता और शेयर्ड तथा विशेष मोबिलिटी समाधानों में प्रमुख कंपनी है, ने आज 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही (वित्‍त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही) के अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

पहली छमाही के मजबूत मोमेंटम को जारी रखते हुए, कंपनी ने रिकॉर्ड एबिट्डा और प्रॉफिट मार्जिन दर्ज किए। ये आँकड़ें पिछली तिमाहियों से बेहतर रहे हैं और कंपनी के मजबूत परिचालन मॉडल, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तथा निष्‍पादन क्षमताओं की पुष्टि करते हैं।

प्रमुख वित्‍तीय आँकड़ें: (स्‍टैंडअलोन, एक्‍सेप्‍शनल से पूर्व)

विवरण वित्‍त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही वित्‍त वर्ष 26 के नौ महीने
राजस्‍व 2,155 करोड़ रुपए, वार्षिक आधार पर 13% की वृद्धि 6,583 करोड़ रुपए, वार्षिक आधार पर 14% की वृद्धि
एबिट्डा 401 करोड़ रुपए, वार्षिक आधार पर 63% की वृद्धि 1,145 करोड़ रुपए, वार्षिक आधार पर 43% की वृद्धि
कर पूर्व लाभ (एक्‍सेप्‍शनल आइटम से पूर्व) 328 करोड़ रुपए, वार्षिक आधार पर 91% की वृद्धि 931 करोड़ रुपए, वार्षिक आधार पर 62% की वृद्धि
कर पूर्व लाभ (पीबीटी) (एक्‍सेप्‍शनल आइटम के पश्‍चात) 539 करोड़ रुपए, वार्षिक आधार पर 214% की वृद्धि 1,142 करोड़ रुपए, वार्षिक आधार पर 99% की वृद्धि
कर पश्‍चात लाभ (पीएटी) (एक्‍सेप्‍शनल आइटम के पश्‍चात) 403 करोड़ रुपए, वार्षिक आधार पर 266% की वृद्धि 938 करोड़ रुपए, वार्षिक आधार पर 153% की वृद्धि
कुल ऋण नगण्‍य
सीएजीआर >35% 3 सालों में

परिचालन आँकड़ों पर एक नजर (वित्‍त वर्ष 26 के नौ महीने):
 घरेलू बिक्री वॉल्यूम में 25% की वृद्धि दर्ज की गई, जिसे अर्बानिया, ट्रैवेलर, गुरखा (डिफेंस वैरिएंट), मोनोबस और ट्रैक्स की मजबूत और लगातार माँग का समर्थन मिला।
 निर्यात वॉल्यूम में सालाना आधार पर 30% की बढ़ोतरी हुई, जिसमें लाइट कमर्शियल व्हीकल्स, स्पेशल व्हीकल्स डिवीजन और यूटिलिटी व्हीकल्स का अहम् योगदान रहा।
 कंपनी ने अपना जीरो-डेट स्टेटस बरकरार रखा, जो मजबूत वित्तीय अनुशासन और सतर्क प्रबंधन को दर्शाता है।
 ट्रैवेलर प्लेटफॉर्म ने अपने सेगमेंट में नेतृत्व बनाए रखा, जहाँ इसकी बाजार हिस्सेदारी लगातार 70% से अधिक रही।
कंपनी के प्रदर्शन पर अपनी बात रखते हुए, श्री प्रसन फिरोदिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, फोर्स मोटर्स लिमिटेड ने कहा, “तीसरी तिमाही का हमारा प्रदर्शन मुख्य प्रोडक्ट सेगमेंट्स में मजबूत और स्थिर माँग, साथ ही पूरे वर्ष वॉल्यूम में आई निरंतर वृद्धि का स्पष्ट प्रमाण है। शेयर्ड मोबिलिटी, रक्षा उपयोगों और निर्यात बाजारों में हमारी बढ़ती मौजूदगी ने इस व्यापक विकास को मजबूती दी है, जिससे परिचालन दक्षता और लाभप्रदता दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।”

उन्होंने कहा, “माँग की दृश्यता लगातार मजबूत बनी हुई है, विशेष रूप से इंट्रा-सिटी और इंटर-सिटी पैसेंजर मोबिलिटी सेगमेंट में। संस्थागत और फ्लीट ग्राहक तेजी से भरोसेमंद, उद्देश्य-आधारित प्लेटफॉर्म्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। मजबूत ऑर्डर बुक और डीलर-लेवल पर बढ़ती पूछताछ हमें वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में प्रवेश करते समय स्थिर विकास और निरंतर प्रदर्शन को लेकर स्पष्ट भरोसा देती है।”

उन्‍होंने आगे कहा, “अब तक हासिल किए गए मजबूत मोमेंटम और चौथी तिमाही की ठोस शुरुआत को देखते हुए हमें वित्त वर्ष का समापन सकारात्मक रूप से करने और अब तक का सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन दर्ज करने का पूरा भरोसा है। यह विश्वास प्रस्तावित आम बजट से और मजबूत हुआ है, जिसमें विनिर्माण, इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई-चेन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ भारत की दीर्घकालिक आर्थिक बुनियाद को मजबूती देने पर निरंतर जोर दिया गया है।”

प्रमुख अपडेट:
तिमाही के दौरान Force Motors के निदेशक मंडल को तीन स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के साथ और सशक्त किया गया। इनमें पूर्व भारतीय राजनयिक गौतम बम्बावाले शामिल हैं, जो अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, रणनीतिक नीति और भू-राजनीति में दशकों के अनुभव के साथ कंपनी के बोर्ड को एक व्यापक वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करेंगे।

नितिन करीर, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मुख्य सचिव, सार्वजनिक प्रशासन, शहरी शासन और वित्तीय प्रबंधन में अपनी गहरी समझ के साथ बोर्ड को मजबूती देंगे, जो लोक सेवा में उनके विशिष्ट करियर का परिणाम है। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल विनोद गुलाबराव खंदारे (सेवानिवृत्त), पूर्व भारतीय सेना अधिकारी, लगभग चार दशकों की सेवा के अनुभव के साथ रक्षा रणनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और संस्थागत नेतृत्व में अहम् विशेषज्ञता लेकर आए हैं।

इनकी विविध पृष्ठभूमि और व्यापक अनुभव मिलकर निदेशक मंडल की निगरानी भूमिका को और मजबूत करेंगे तथा कंपनी की दीर्घकालिक रणनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। (Force Motors)

Advertisement – Accounting Partner –Accutech , Publicity Partner- BDRINGESTA , Branding Partner – Ayuvista,Best Acting Classes Near me-  MS Asian Film Academy , Supported by Nav Times News , Powered by MSasian Entertainment , Pickle Partner- Foodco , Hospitality Partner – Health Mark Food 

Tags: ebitdaForce motorsin Q3 FY 2025-26records highest
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

आगा खान एजेंसी

आगा खान एजेंसी फॉर हैबिटैट इंडिया ने छत्रपति संभाजीनगर में किया बायोडायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन

4 months ago
Ration Distribution

आरकेपी स्कूल में 201वें मासिक राशन वितरण (Ration Distribution) कार्यक्रम का आयोजनअग्रवाल सभा प्रधान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Chandigarh University Student Sarvesh Gupta Tops IIT JAM 2026 (Physics) Exam with All India Rank 1

Chandigarh University Student Sarvesh Gupta Tops IIT JAM 2026 (Physics) Exam with All India Rank 1

May 2, 2026
Dudigital Global Limited

Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

May 2, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)