ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 20, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home व्यापार

Green Hydrogen में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनाने की तैयारी, फ्रांस की टोटल एनर्जीज ने अडाणी ग्रुप में खरीदी 25% हिस्सेदारी

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
June 15, 2022
in व्यापार
0
Green Hydrogen

नई दिल्ली। देश में ग्रीन हाइड्रोजन(Green Hydrogen) क्षेत्र में बड़े मुकाबले की तैयारी है। रिलायंस के बाद अब अदाणी समूह ने भी ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में बड़ी तैयारी के साथ उतरने का एलान किया है। अदाणी समूह की कंपनी अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) ने फ्रांस की मशहूर ऊर्जा कंपनी टोटल एनर्जीज (Total Energies) से हाथ मिलाया और कहा है कि वह अगले दस वर्षों में 50 अरब डालर का निवेश करेगी। इस निवेश का मकसद दुनिया में सबसे सस्ती दर पर ग्रीन हाइड्रोजन का निर्माण करना है। कुछ महीने पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एलान किया था कि वह भारत में एक रुपये प्रति किलो की दर से ग्रीन हाइड्रोजन(Green Hydrogen) बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके अलावा सरकारी क्षेत्र की गेल लिमिटेड, आइओसी और एनटीपीसी जैसी ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियां भी ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में महत्वाकांक्षी योजना बना रही हैं।

एएनआइएल में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी टोटल एनर्जीज ने खरीदी है। दोनों कंपनियां मिलकर ग्रीन हाइड्रोजन का एक पूरा इकोसिस्टम स्थापित करेंगी। कंपनी का कहना है कि पहले चरण में वह वर्ष 2030 तक दस लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन(Green Hydrogen) बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। 50 अरब डालर का निवेश अगले दस वर्षों में किया जाएगा।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी का कहना है, ‘कंपनी अभी सबसे किफायती इलेक्ट्रान बनाती है जिससे कंपनी को सबसे कम कीमत वाली ग्रीन हाइड्रोजन बनाने में मदद मिलेगी। यह साझेदारी कई रोमांचक खुदरा कारोबार का रास्ता भी खोलेगी।’

वहीं टोटल एनर्जीज के चेयरमैन और सीईओ पैट्रिक पायने ने कहा, ‘एएनआइएल में टोटल एनर्जीज का इक्विटी खरीदना हमारी रिन्यूएबल और कार्बन उत्सर्जन को कम करने की हाइड्रोजन रणनीति को लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भविष्य में होने वाली ग्रीन हाइड्रोजन(Green Hydrogen) की प्रति वर्ष 10 लाख टन की उत्पादन क्षमता, नए डीकार्बोनाइज्ड मालीक्यूल के साथ बायो फ्यूल, बायोगैस, हाइड्रोजन और ई-फ्यूल में टोटल एनर्जीज की हिस्सेदारी को 2050 तक इसके ऊर्जा उत्पादन और बिक्री में 25 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कदम होगा।’

दोनों समूहों के बीच चौथी साझेदारी

अदाणी समूह और टोटल के बीच यह चौथी साझेदारी है। इससे पहले दोनों कंपनियां एलएनजी टर्मिनल, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन और सोलर पावर में पार्टनरशिप कर चुकी हैं। ग्रीन हाइड्रोजन(Green Hydrogen) पानी और क्लीन इलेक्ट्रिसिटी से बनती है और इसे भविष्य का ईंधन कहा जाता है।

Tags: Adani New Industries LimitedANILbizbusinessGAIL LimitedGreen HydrogenIOCNTPCReliance IndustriesTotal Energies
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

तेजस

मलेशिया की हवाई शक्ति को बढ़ाएगा तेजस, चीन और दक्षिण कोरिया के विमानों को दरकिनार कर भारत के फाइटर जेट पर भरोसा जताया

4 years ago
आई वेंचर्स

अमल पारेख ने 8 आई वेंचर्स की भागीदारी के साथ कोशियो में 1.8 मिलियन डॉलर का निवेश किया, जिससे कुल 3 मिलियन डॉलर का सीड राउंड पूरा हुआ।

1 year ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

Bata India's 'Comfort, But Make it Festive' Campaign Draws 6,000+ Footfalls for Dandiya Night at Vegas Mall

October 19, 2026
From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

From Vision to Experience: TREVOC Royal Residences Opens Sample Apartment and Sales Gallery

October 19, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In