• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, May 11, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हिमाचल प्रदेश

शिमला में आम आदमी पार्टी के वजूद को लेकर गौरव शर्मा ने कही यह बात

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 30, 2022
in हिमाचल प्रदेश
1
आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी

शिमला: शिमला में नगर निगम चुनाव और विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता निगम के 41 वार्डों में जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। शनिवार को भी इसी कड़ी में आमआदमी पार्टी के सदस्यों ने शिमला विधानसभा क्षेत्र व नगर निगम शिमला के समरहिल क्षेत्र का दौरा किया जहां लोगों को आमआदमी पार्टी की नीतियों और योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल में आमआदमी पार्टी जनता की पहली पसंद बन चुकी है यानी कि आमआदमी पार्टी अब लोगों के लिए पहला विकल्प बन चुका है। ऐसे में लोगों का रुझान अब आमआदमी पार्टी की ओर बढ़ता जा रहा है।

क्योंकि दिल्ली में जिस तरह से अरविंद केजरीवाल मॉडल से दिल्ली की स्थिति बेहतर हुई है। केजरीवाल मॉडल से देश की राजधानी दिल्ली आज स्कूल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में नंबर वन पर है और इसके अलावा बिजली में 200 यूनिट और पानी में 20,000 लीटर पानी मुफ्त में दिया जा रहा है। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को काफी राहत मिल रही है। इसके अलावा लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में हर वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं जिसके तहत सवा दो करोड़ लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल की तरह हिमाचल मॉडल लागू किया जाएगा। जिसके तहत यहां के प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव से पहले शिमला शहर में हजारों की संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ गए हैं । इसका फायदा आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी को मिलेगा । उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों का प्रेम और स्नेह है आम आदमी पार्टी को मिल रहा है उससे साफ पता चलता है कि लोगों में कांग्रेस और भाजपा के प्रति कितना रोष है और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता और उसका बढ़ता जनाधार उसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आमआदमी पार्टी की सरकार बनती है तो शिमला की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और शिमला को एक मॉडल टाउन की तर्ज पर विकसित किया जाएगा ताकि पूरे विश्व में इस ऐतिहासिक शहर को विश्व के मानचित्र पर उभारा जा सके। इस मौके पर उनके साथ शिमला विधानसभा के उपाध्यक्ष विजय मट्टू, रवि दत्त, निंदू, प्रेम, और समरहिल वार्ड के लोग उपस्थित रहे।

Tags: breaking newsbreaking news in hindicurrent newsdaily newsgoogle newshindi newshindi samacharlatest news in hindilive newsnational newsnews headlinesnews latestnews todaynews updateonline hindi newstoday news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Penalty

चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन पर अब नहीं लगेगी पेनल्टी, पिकअप और ड्राप करने के लिए अब कम किए गए पेनल्टी चार्ज|

4 years ago
General Secretary

अश्वनी बंसल बने शहरी कार्यकारिणी के महासचिव (General Secretary)

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Indore

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में Indore के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित

May 9, 2026
Manipal University

Manipal University Jaipur Successfully Concludes 5-Day FDP on Foundations of Inspired Teaching

May 9, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)