ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Saturday, November 7, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home Filmi Gossips

ज़ी Cinema पर धमाकेदार एक्शन के लिए हो जाइए तैयार, वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ आ रहा है ‘युधरा’

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 24, 2025
in Filmi Gossips, चमकते सितारे, मनोरंजन, राष्ट्रिय
0
Cinema

पुलिस, अपराधी और तबाही – जब तीनों साथ हों, तो ऐक्शन का असली धमाका होता है। इस हफ्ते ज़ी सिनेमा (Cinema) लेकर आ रहा है एक ऐसा ही ज़बर्दस्त तूफान, जहां एक जांबाज़ योद्धा अपने अतीत की आग में जलता है और एक ऐसी लड़ाई में उतरता है जो सब कुछ बदल सकती है। ‘युधरा’ – एक ज़बर्दस्त ऐक्शन थ्रिलर, जिसका वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर हो रहा है इस रविवार, 27 अप्रैल दोपहर 12 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर। ‘युधरा’ यानी फाइटर – और यही उसकी पहचान है। यह कहानी है एक ऐसे योद्धा की, जो सिर्फ लड़ने के लिए पैदा हुआ है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन, राघव जुयाल, राम कपूर और गजराज राव जैसे शानदार कलाकार नज़र आएंगे। सिद्धांत इस किरदार में जबर्दस्त तेजी और बेपरवाही के साथ नजर आते हैं, वहीं मालविका कहानी में जज़्बातों की गहराई लाती हैं। हमेशा मस्ती से जुड़े राघव जुयाल इस बार एक डरावने विलेन के रूप में चौंकाते हैं। राम कपूर और गजराज राव भी अपने रफ और टफ  किरदारों से एक अलग छाप छोड़ते हैं। (Cinema)

ये भी पड़े – Adani का खुफिया वार, हिंडनबर्ग की हार

यह फिल्म सिर्फ ऐक्शन नहीं, बल्कि इमोशंस, स्टाइलिश लुक्स और रहस्यमय मोड़ से भरपूर है। हर किरदार के पास कोई न कोई राज़ है। और जैसे ही आप सोचते हैं कि कहानी कहां जा रही है, फिल्म अचानक करवट बदल देती है। निर्देशक रवि उद्यावर ने कहा, “युधरा असल में एक रॉ और दमदार बदले की कहानी है। जब मैंने इसकी बुनियादी कहानी सुनी, तभी समझ गया था कि ये एक मजबूत नींव है जिस पर फिल्म को खड़ा किया जा सकता है। ये एक ऐसे नौजवान की कहानी है जो गुस्से और आक्रोश से भरा हुआ है, उसे काबू में नहीं रख पाता और फिर उसके क्या नतीजे होते हैं, यही फिल्म दिखाती है। ये फिल्म इंटेंस है, रॉ है और बहुत ही इमोशनल भी है। मुझे उस वक्त बेसब्री इंतजार है जब लोग 27 अप्रैल को इसे ज़ी सिनेमा पर देखेंगे।” (Cinema)

ये भी पड़े – डॉ. Ambedkar के वि चार सामाजिक समरसता, समानता और न्याय की राह दि खाते हैं : संजय टंडन

सिद्धांत कहते हैं, “मैं हमेशा से एक दमदार एक्शन फिल्म करना चाहता था, और युधरा ने मुझे वो मौका दिया। ये फिल्म जबर्दस्त है – तेज़ रफ्तार, रोमांच से भरपूर और आपको हर पल सीट से बांधे रखती है। मैंने इसे अपना पहला बड़ा सोलो एक्शन प्रोजेक्ट माना और इसमें पूरी जान लगा दी। युधरा एक ऐसा किरदार है जो बेखौफ है, जिसे खोने का डर नहीं, बेहद चालाक है, खतरनाक है और अपने बीते कल से प्रभावित है। अब बस इंतज़ार है कि सब इसे ज़ी सिनेमा पर देखें!” मालविका मोहनन बताती हैं, “युधरा में एक्शन करना मेरे लिए एक मज़ेदार चुनौती थी! मुझे डांस हमेशा से पसंद है, लेकिन स्टंट्स ने मेरे अंदर का एक नया रूप बाहर लाया। सिड ने इस दौरान मुझे बहुत सपोर्ट किया — वो हमेशा कहता रहता है कि मुझे इसके बारे में ज़्यादा बात करनी चाहिए क्योंकि उसे मुझ पर गर्व है। आज भी ऐसे महिला किरदार बहुत कम होते हैं जो मज़बूत भी हों, सच्चे भी लगें और फिर भी अपनी नर्मी को बनाए रखें। मेरे दोस्त तो मुझे मज़ाक में ‘फीमेल ब्रूस ली’ भी कहने लगे हैं! अब मुझे इंतज़ार है कि सभी लोग 27 अप्रैल को ज़ी सिनेमा पर युधरा देखें।” (Cinema)

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अप ना नाम  बनाना चाहते है?

राम कपूर ने कहा, “युधरा को जो चीज़ खास बनाती है वो सिर्फ इसका हाई-ऑक्टेन एक्शन नहीं, बल्कि इसकी इमोशनल गहराई और जबर्दस्त कहानी भी, जो इसे भीड़ से अलग करती है। हर किरदार की अपना एक अनोखा पहलू है और फिल्म आपको लगातार नए मोड़ों से चौंकाती रहती है। इमोशन्स, ट्विस्ट और विजुअल्स — सब कुछ इस फिल्म में दमदार है। इस सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास रहा, और अब मुझे खुशी है कि पूरे देश के दर्शक इसे अपने घर पर बैठकर ज़ी सिनेमा पर देख पाएंगे।” इस फिल्म की सबसे खास बात इसका विजुअल ट्रीटमेंट जो कि रफ, रियल और बेहद स्टाइलिश है। साथ ही इसका ऐक्शन कोरियोग्राफी आपकी धड़कनें तेज़ कर देती है। सिद्धांत चतुर्वेदी का किरदार युधरा, एक दर्दनाक अतीत की वजह से गुस्से से भरा एक गंभीर युवा बन चुका है। बचपन की दोस्त निखत (मालविका मोहनन) के साथ उसे कुछ पल की राहत तो मिलती है, लेकिन जब वह एक ड्रग कार्टेल की साजिशों में फंसता है, तब उसके सामने एक चौंकाने वाली सच्चाई आती है। तो इस रविवार, 27 अप्रैल, हो जाइए तैयार एक ज़बर्दस्त ऐक्शन के सफर के लिए – देखिए युधरा का तूफान,  दोपहर 12 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर! (Cinema)

Tags: World Television PremiereYudhraZee Cinema
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

वैट

राहत: यूपी में पेट्रोल-डीजल पर नहीं बढ़ेगा वैट; योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

4 years ago
Today’s Horoscope 25th July 2023

Today’s Horoscope 25th July 2023 | आज का राशि फल दिनांक 25 जुलाई 2023

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

November 6, 2026
Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

November 6, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In