• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, July 31, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य

ज्ञानचंद गुप्ता ने श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से जानिए क्या क्या वितरित किया

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 5, 2022
in राज्य, हरियाणा
0
गुप्ता

गुप्ता

पंचकूला, 4 मई- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की ओर से 5 स्कूलों को 5-5 पंखें और गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिये आवश्यक सामान वितरित किया। इसके अलावा उन्होंने चार बाल देख-रेख संस्थानों में अनाथ बच्चों के लिये 10-10 किलो देसी घी व 10-10 लीटर सरसों का तेल भी वितरित किया।
श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अशोक कुमार बंसल भी उपस्थित थे।
श्री गुप्ता ने जिन स्कूलों को पंखे वितरित किये उनमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला सेक्टर-15, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर-15, श्री माता मनसा देवी सरकारी संस्कृत महाविद्यालय, सरकारी माध्यमिक स्कूल सेक्टर-10/21 तथा सरकारी मिडल स्कूल देवी नगर शामिल है।
इसके अलावा श्री गुप्ता ने चार परिवारों को बेटियों के विवाह के लिये आवश्यक सामान भी वितरित किया। उन्होंने प्रत्येक परिवार को एक सीलिंग फैन, 10 सूट, पांच साड़ी, पांच स्टील की थाली और एक शाॅल भेंट किया।  श्री गुप्ता ने इस पुनित कार्य के लिये श्राईंन बोर्ड की सराहना की और कहा कि इससे गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता मिलेगी।
इसके साथ साथ उन्होंने बाल निकेतन सेक्टर-2, बाल सदन सेक्टर-12ए, आशियाना बाल गृह सेक्टर-16 और शिशु गृह सेक्टर-15 पंचकूला को अनाथ बच्चों के लिए 10-10 किलो देसी घी व 10-10 लीटर सरसों का तेल वितरित किया।
श्री माता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अशोक बंसल ने बताया कि प्रतिवर्ष समय-समय पर बोर्ड की ओर से स्कूलों और गरीब परिवारों की मांग के अनुरूप पंखों और गरीब बेटियों के विवाह के लिये सामान वितरित किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अप्रैल 2021 से अप्रैल 2022 तक 15 स्कूलों को पंखे वितरित किये गये। इसी प्रकार इसी अवधि के दौरान 105 गरीब लड़कियों की शादी के लिये आवश्यक सामान वितरित किया गया।
इस अवसर पर श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर के सचिव पृथवी राज, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद सोनिया सूद, बोर्ड के सदस्य श्याम लाल बंसल, एसडीओ राकेश पाहूजा, स्कूलों व बाल देख-रेख संस्थानों के प्रतिनिधि व लाभार्थी परिवार उपस्थित थे।

Tags: breaking newsbreaking news in hindicurrent newsdaily newsgoogle newshindi newshindi samacharlatest news in hindilive newsnational newsnews headlinesnews latestnews todaynews updateonline hindi newstoday news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

3 Ekka' breaks

3 Ekka ने गुजराती बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए

3 years ago
Tappy Technologies

Wear the Speed, Live the Convenience: Tappy Technologies Powers the Launch of High Performance Payment Bands in Collaboration with First Abu Dhabi Bank and Mastercard

8 months ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Ai+ Smartphone

Ai+ Smartphone Targets Rs 7,500 Crore Revenue in FY27 after Crossing 2 Million Units Sold Since Launch

July 31, 2026
OKAYA Infocom

OKAYA Infocom Private Limited Announces its New Corporate Identity as VERITASOURCE Private Limited

July 31, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)