ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, October 6, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

हमीरपुर में गर्भवती पत्नी को भर्ती कराने के लिए भटक रहा था पति, डिप्टी CM ने CMS से मांगा स्पष्टीकरण

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 20, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
गर्भवती

हमीरपुर। जिला महिला अस्पताल पहुंची गर्भवती का प्रसव न हो पाने से परेशान महिला गुरुवार को थकहार कर डीएम कार्यालय पहुंची। इस गर्भवती का वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर चला। जिसे संज्ञान में लेते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महिला को भर्ती कराने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से गर्भवती के पति के पास फोन के बाद सीएमओ को भी फोन किया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मच गई। तत्काल एसीएमओ डा. पीके सिंह ने स्वयं महिला अस्पताल पहुंचकर गर्भवती को भर्ती कराया और उसके सीजर की व्यवस्था कराई।

मुख्यालय के मांझखोर रमेड़ी मोहल्ला निवासी अखिलेश ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते तीन दिनों से उसकी गर्भवती पत्नी सपना को महिला अस्पताल में भर्ती नहीं कर उसे टरकाया जा रहा है। शिकायत करने पहुंचे पति के साथ गर्भवती पत्नी सपना व बच्चे भी थे। गर्भवती महिला की समस्या का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ और फिर क्या था। तत्काल इस वीडियो को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लेते हुए महिला को उचित इलाज कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद डिप्टी सीएम कार्यालय से महिला के पति अखिलेश के पास फोन आया और समस्या जानी गई और फिर सीएमओ डा. एके रावत को फोन कर तत्काल महिला को भर्ती कर प्रसव कराने के निर्देश दिए गए। डिप्टी सीएम कार्यालय से फोन आते ही स्वास्थ्य महकमे में अफरा तफरी मच गई। सीएमओ ने तत्काल एसीएमओ डा. पीके सिंह को महिला अस्पताल भेजा और गर्भवती को भर्ती कराया। एसीएमओ डा.पीके सिंह ने इस संबंध में महिला डाक्टर अंशू मिश्रा से बात की और स्थिति समझने के बाद मौदहा में तैनात बेहोशी के डाक्टर को फोनकर तत्काल महिला अस्पताल आने के निर्देश दिए। जिसके बाद पीड़ित पति ने राहत महसूस की।

डिप्टी सीएम ने महिला सीएमएस से मांगा स्पष्टीकरण

गर्भवती को भर्ती न करने व जिला महिला अस्पताल की लापरवाही को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट करते हुए महिला अस्पताल की सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके साथ ही मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की आख्या 23 मई तक उनके समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। रमेड़ी निवासी गर्भवती सपना के प्रसव के मामले में जिला महिला अस्पताल के द्वारा घोर लापरवाही बरती गई। महिला को बार बार वहां से टरकाया जाता रहा। महिला का वीडियो गुरुवार को वायरल होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया और यह खबर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंच गई। जिसको लेकर उन्होंने गर्भवती को तत्काल भर्ती करते हुए प्रसव कराने के निर्देश दिए थे। वहीं प्रसव के बाद डिप्टी सीएम ने महिला सीएमएस डा.फौजिया अंजुम नोमानी से स्पष्टीकरण मांगा है।

Tags: Brajesh PathakDeputy Cm Brajesh pathak TweetHamirpur Jila HospitalHamirpur Newskanpur-city-common-man-issuesnewsstate
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

पुल

ऋषिकेश-बद्रीनाथ NH पुल हादसा मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर-सहायक इंजीनियर को जेल, अब तक तीन मजदूरों की मौत

4 years ago
कल्याण बोर्ड

सीएम योगी ने पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश, जानिये किसे होगा फायदा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In