• Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
Wednesday, August 5, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राष्ट्रिय

लव जिहाद : इमरान ने हिन्दू बनकर मंदिर में की हिन्दू लड़की से शादी अब घर पर चला हथौड़ा, पढ़ें पूरी खबर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 27, 2022
in राष्ट्रिय
0
लव जिहाद

लव जिहाद

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के जंगीपुरा में लव जिहाद के आरोपित इमरान के मकान पर सोमवार को प्रशासन का हथौड़ा चला। दरअसल, उसका घर संकरी गली में था और वहां बुलडोजर नहीं जा सका था। इमरान और उसके परिवार ने ग्वालियर की नवग्रह कालोनी गोल पहाडि़या निवासी 26 वर्षीय हिंदू युवती को सात माह तक बंधक बनाकर रखा था। इनके चंगुल से मुक्त होने के बाद शनिवार को युवती बड़ी बहन के साथ महिला थाने पहुंची।

बंधक बनाकर रखा, निकाह कराया

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि इमरान राजू जाटव बनकर उससे मिला और शीतला माता मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से उससे शादी की थी। बाद में उसके मुस्लिम होने का पता चला तो उसने इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया। मौलाना ओसामा ने इस्लाम कबूल कराने के बाद उसका इमरान के साथ निकाह कराया।

मौलाना और देवरों ने किया दुष्कर्म

उसी रात मौलाना ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। निकाह के बाद से यह लोग उसके साथ मारपीट करने लगे और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। सास की मौजूदगी में दो देवरों पुन्नी व अमन ने भी युवती से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही सास सुग्गा बेगम के साथ आए दो लोगों ने भी उसके साथ गलत काम किया।

महिला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म व बंधक बनाकर प्रताड़‍ित करने का मामला दर्ज किया है। डबरा पुलिस ने मुख्य आरोपित इमरान और उसकी मां सुग्गा बेगम को रविवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अमन और पुन्नी अभी फरार चल रहे हैं।

सोमवार को एसडीएम प्रदीप शर्मा और एसडीओपी विवेक शर्मा की मौजूदगी में इमरान के घर पर हथौड़ा चलाने की कार्रवाई हुई। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यह मकान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ था। उधर, लव जिहाद की पीड़ि‍ता सोमवार को ग्वालियर एसएसपी आफिस पहुंची और आरोपितों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की।

एसएसपी अमित सांघी ने पीडि़ता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पूरा मामला महिला थाना पुलिस को सौंप दिया। इस पूरे मामले में विश्व हिंदू परिषद ने शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए डबरा पुलिस थाने पर प्रदर्शन भी किया।

Tags: Dabra tehsilGwalior districtHammer on houseJangipuraLove Jihad newsMadhya Pradesh NewsMP Newsnationalnews
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Yash Chopra

रोमांटिक फिल्मों के शहंशाह यश चोपड़ा की पत्नी का 74 साल की उम्र में हुआ निधन|

3 years ago
KL Rahul

पहले वनडे में जिम्बाब्वे को धूल चटाने के बाद कप्तान KL Rahul ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Air Fryer

Crompton Launches Ameo Edge Air Fryer, Bringing Together Healthier Cooking and Everyday Convenience

August 4, 2026
Somaiya Vidyavihar University

From One Man Vision to a Shared Dream: Somaiya Vidyavihar University Opens the 2026 FISU World University Championship Squash

August 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)