• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 5, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने में देरी पर इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी निलंबित

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
July 7, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
इंस्पेक्टर

लखनऊ। काकोरी इलाके के एक गांव में बीते 25 जून को दो छात्राओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में सुनवाई न करने वाले इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने निलंंबित कर दिया। बुधवार शाम उन्होंने यह कार्रवाई दोनों के खिलाफ की। दोनों पीडि़ताएं घटना के बाद से दहशत में थीं और शोहदे धमकी दे रहे थे। वहीं, इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी, शोहदों पर कार्रवाई करने के बजाए उन्हें बचाने में जुटे थे।

एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो छात्राएं एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। बीती 25 जून की रात करीब नौ बजे वह गांव के बाहर स्थित दूसरे मकान में रहने वाली दादी को खाना देने जा रही थीं। आरोप है कि इस दौरान बाइक सवार दो शोहदों ने उन्हें खींचा और छेड़छाड़ करने लगे। दोनों ने उनके साथ अश्लीलता की। विरोध पर छात्राओं को पीटा और धमकी दी।

डरी सहमी छात्राएं किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकलीं। शोहदों ने उनके मोबाइल भी छीन लिए थे। छात्राओं ने घटना की जानकारी परिवारजन को दी। इसके बाद सभी पहले चौकी इंचार्ज अभिमन्यू के पास पहुंचे। उन्होंने टरका दिया तो थाने पहुंचे। थाने में इंस्पेक्टर जितेंद्र बहादुर सि‍ंह ने भी सुनवाई नहीं की। पुलिस में सुनवाई न होने से छात्राएं डरी सहमी थीं।

छात्राओं का कहना है कि उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया था। मंगलवार शाम इंटरनेट मीडिया और मीडिया के माध्यम से उच्चाधिकारियों को जानकारी हुई। पुलिस कमिश्नर ने तत्काल मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी की भूमिका की जांच की गई। दोनों की भूमिका संदिग्ध मिली और मामले में लापरवाही बरतने की पुष्टि हुई।

इसके बाद इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। एडीसीपी ने बताया कि पूरे मामले की अब विस्तृत जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मंगलवार शाम दोनों शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

छेड़छाड़ के दौरान भिडऩे से घायल भी हुई थी छात्राएं : शोहदों ने जब दोनों छात्राओं को खींचा और छेड़छाड़ करने लगे तो वह भिड़ गई। अदम्य साहस का परिचय देते हुए छात्राओं से भिड़ीं रहीं और अपनी अस्मत बचाकर किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागी थीं। भिड़ंत के दौरान दोनों घायल भी हो गई थीं। इस कारण डरी हुई भी थीं।

Tags: crime newsInspector suspendedlucknow crimelucknow-city-crimemolestationnational newsnewsstateUP Crimeup news
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Alt Capital

Alt Capital Launches AYF III; Partners with FundsIndia Private Wealth to Raise Rs. 1,000 Crore

3 months ago
Central Government

केंद्रीय सरकार द्वारा PFI (पॉपुलर फण्ड ऑफ़ इंडिया) को किया बैन|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

DS Group to Launch Marriott International's W Hotels Brand In NCR

July 4, 2026
Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

July 4, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)