• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Tuesday, July 21, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

ऑटो चालक की हत्या में इंस्पेक्टर निलंबित, एसीपी के खिलाफ जांच

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
August 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य
0
इंस्पेक्टर

इंस्पेक्टर: लखनऊ पीजीआई इलाके में अवैध स्टैण्ड संचालक चंदन मिश्रा ने अपने साथियों के साथ वसूली देने से मना करने वाले ड्राइवर सुभाष पाल की डंडो से पीट कर हत्या कर दी थी। इंस्पेक्टर देवेन्द्र विक्रम सिंह ने दबंग चंदन पर कार्रवाई करने की बजाये उसे बचाने में लग गये। इस मामले में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की और अफसरों को भी गुमराह किया। मंगलवार को इस सम्बन्ध में खबर छपने पर पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने इसका संज्ञान लिया।

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एडीसीपी पूर्वी सै. अली अब्बास ने जांच की तो यह आरोप सही पाये गये। एडीसीपी की रिपोर्ट पर ही पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर देवेन्द्र विक्रम सिंह को निलम्बित कर दिया। इस मामले में एसीपी कैंट की भूमिका को भी संदिग्ध बताया गया है। एसीपी व अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। इस जांच के बाद इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

हत्या को हादसा बताने में लगे रहे थे इंस्पेक्टर 

बाराबंकी के लोनी कटरा निवासी ऑटो ड्राइवर सुभाष चंद्र पाल से स्टैण्ड संचालक चंदन मिश्रा वसूली मांगता था। सुभाष लगातार वसूली देने से मना करता रहा। इस पर ही रविवार रात को चंदन से अपने साथियों के साथ उसे घेर बेरहमी से मार डाला था। उसके सिर पर पत्थर से भी हमला किया था। इंस्पेक्टर देवेंद्र विक्रम सिंह ने इसे हत्या मानने से इनकार कर दिया और परिवारीजनों को यही समझाने में लगे रहे थे कि टेम्पो के शीशे पर किसी ने पत्थर फेंक दिया था। उससे ही उसकी मौत हुई है। उन्होंने मुकदमा भी हत्या का न लिखकर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट लिखी थी। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि जांच में देवेन्द्र की भूमिका संदिग्ध मिली है। इस पर ही उन्हें निलम्बित कर दिया गया है। उधर एक पुलिस अफसर ने बताया कि इस मामले में एसीपी कैंट की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

वसूली न देने वाले ड्राइवर पर ही एफआईआर हो गई 

एक जून की रात सुभाष आटो लेकर घर जा रहा था। वसूली नहीं मिलने से बौखलाए चंदन मिश्रा ने सुभाष को रोक कर उसकी पिटाई कर दी थी। इसकी सूचना पर वहां पहुंची पीजीआई पुलिस ने उसके साथ मारपीट की थी। विरोध करते हुए सुभाष भी चंदन से भिड़ गया था। झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंची पीजीआई पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए चंदन मिश्रा की तहरीर लेकर सुभाष के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया था। तब वहां के इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह थे। सुभाष के भाई रवि प्रताप पाल के मुताबिक जमानत पर छूटने के बाद चंदन मिश्रा ने दोबारा से धमकी दी थी। उसने कहा था कि पीजीआई में आटो चलाना है तो मुझे रुपये देने ही पड़ेगें। यह बात सुभाष ने भाई रवि को भी बताई थी।

मोबाइल बंद कर भागा आरोपी, तीन टीमें तलाश में लगी

कार्यवाहक इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि चंदन मिश्रा की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसका मोबाइल फोन घटना के बाद से ही बंद है। घर पर भी छापा मारा गया है। जहां से चंदन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि चंदन के साथ स्टैण्ड संचालन में शामिल रहे अन्य लोगों का ब्योरा जुटाया जा रहा है।

Tags: crime newslucknow newsLucknow PGI
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Nikhil Kamath

Nikhil Kamath Tells Brian Armstrong That Crypto Became the Thing It Was Built to Escape on the Latest Episode of People by WTF

3 days ago
Essay Writing

राजकीय महाविद्यालय कालका में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अरविंदो घोष की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया आयोजन|

3 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

ANHAD Group Enters the Delhi-NCR Real Estate Market, Building on a Legacy of Over Three Decades

ANHAD Group Enters the Delhi-NCR Real Estate Market, Building on a Legacy of Over Three Decades

July 20, 2026
CloudifyOps Launches MIXIMO, an AI-Driven Cloud Migration and Modernization Platform

CloudifyOps Launches MIXIMO, an AI-Driven Cloud Migration and Modernization Platform

July 20, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)