• About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, July 5, 2026
Nav Times News
Best Acting School in Chandigarh
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home खेल

जोस बटलर की शतकीय आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स ने बनाया विशाल स्कोर

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 29, 2022
in खेल
0
राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 34वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर हुआ। इस मैच में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के शानदार शतक की मदद से 20 ओवर में 2 विकेट पर 222 रन का  बड़ा स्कोर बनाया और दिल्ली को जीत के लिए 223 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 207 रन बनाए और रिषभ पंत की टीम को 15 रन से हार मिली।

राजस्थान रॉयल्स का ये सातवां मैच था और इसमें से 5 मैच जीतकर ये टीम 10 अंक के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं दिल्ली की टीम ने सात मैचों में से सिर्फ तीन मैचों में जीत दर्ज की है और 6 अंक के साथ ये टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर है।

दिल्ली की पारी, कप्तान पंत ने बनाए 44 रन

दिल्ली का पहला विकेट डेविड वार्नर के तौर पर गिरा जिन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन पर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवा दिया तो वहीं सरफराज खान को एक रन पर अश्विन ने आउट करके राजस्थान को दूसरी सफलता दिला दी। पृथ्वी शा को आर अश्विन ने 37 रन पर बोल्ट के हाथों कैच करवा दिया। कप्तान रिषभ पंत को प्रसिद्ध कृष्णा ने 44 रन पर आउट कर दिया। अक्षर पटेल को चहल ने एक रन पर बोल्ड कर दिया। शार्दुल ठाकुर 10 रन पर रन आउट हो गए। पावेल ने 15 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली और आउट हो गए। राजस्थान की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए और सबसे सफल गेंदबाज रहे।

राजस्थान की पारी, बटलर का शतक जबकि पडीक्कल ने लगाया अर्धशतक

राजस्थान के लिए देवदत्त पडीक्कल और जोस बटलर ने बेहतरीन शुरुआत की और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की शतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी को खलील अहमद ने पडीक्कल को पगबाधा आउट करके तोड़ा। उन्होंने 35 गेंदों पर 2 छक्के व 7 चौकों की मदद से 54 रन की पारी खेली। बटलर ने इस मैच में 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इस मैच में 65 गेंदों पर 9 छक्के व 9 चौकों की मदद से 116 रन की पारी खेली और मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर वार्नर के हाथों लपके गए। कप्तान संजू सैमसन 19 गेंदों पर 46 रन बनाकर नाबाद रहे। संजू ने अपनी इस पारी के दौरान 3 छक्के और 5 चौके लगाए। दिल्ली की तरफ से खलील अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान को एक-एक सफलता मिली।

दिल्ली और राजस्थान ने नहीं किया कोई बदलाव

दिल्ली और राजस्थान की टीम ने इस मुकाबले के लिए अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया और पिछले मैच वाली प्लेइंग इलेवन के साथ ही मैदान पर उतरी।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शा, डेविड वार्नर, रिषभ पंत (विकेटकीपर व कप्तान), रोवमैन पावेल, सरफराज खान, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

राजस्थान रायल्स की प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, करुण नायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककाय, युजवेंद्र चहल।

Tags: cricketDC newsDC vs RRIPL 2022IPL Match reportmatch reportrr newsRR vs DCदिल्ली कैपिटल्सदिल्ली बनाम राजस्थानराजस्थान रायल्स
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Animal Smuggler

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक गोतस्कर घायल, दूसरा आरोपी फरार

4 years ago
Qubool Hai

सीरियल ‘क़ुबूल है’ से पायल ने रची अपनी हत्या की साज़िश|

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

DS Group

DS Group to Launch Marriott International W Hotels Brand In NCR

July 5, 2026
Tamchy

Tamchy Special Financial Investment Territory on Issyk-Kul Launched in Kyrgyzstan

July 5, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)