नोएडा में इंजीनियर की हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास, जानिए क्या था मामला
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Monday, January 26, 2026
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

नोएडा में इंजीनियर की हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास, जानिए क्या था मामला

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
May 1, 2022
in उत्तर प्रदेश
1
इंजीनियर

नोएडा। जिला न्यायालय ने ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म स्थित येलो चिली रेस्टोरेंट में हुई इंजीनियर विवेक शर्मा की हत्या के दोषी रवि मावी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना के दौरान रवि 12वीं का छात्र था। उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जेल गए दूसरे आरोपित रामवीर पहलवान को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया है। हत्या रेस्टोरेंट काउंटर पर बिल देने के दौरान फटे नोट को लेकर हुए विवाद में की गई थी। आठ साल तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया है। केस की सुनवाई विशेष न्यायाधीश/अपर जिला जज दिनेश कुमार सिंह ने की।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रोहताश शर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई फोर में इंजीनियर विवेक शर्मा किराए के मकान में रहते थे। विवेक की बहन की शादी मई 2014 में होनी थी। इस वजह से इंजीनियर के पिता गिरीश चंद शर्मा और उसके मामा गंगा प्रसाद दिल्ली व नोएडा शादी का कार्ड बांटने के लिए गए थे।

12 अप्रैल 2014 की रात साढ़े आठ बजे कार्ड बांट कर वापस आने के बाद विवेक अपने पिता व मामा के साथ खाना खाने के लिए जगत फार्म स्थित येलो चिली रेस्टोरेंट में गए थे। खाना खाने के बाद विवेक शर्मा काउंटर पर गए। नौ सौ रुपये का बिल हुआ था।

विवेक ने एक हजार का नोट कैशियर को दिया। नोट कटे होने को लेकर कैशियर से इंजीनियर की बातचीत चल रही थी। तभी वहां मौजूद रवि मावी व रामवीर पहलवान ने जल्द ही कैश काउंटर छोड़ने के लिए कहा। इस बात को लेकर रवि से विवेक का विवाद हो गया।

विवाद होता देख गंगा प्रसाद भी काउंटर पर पहुंच गए। गंगा प्रसाद ने तीनों को अलग-अलग कर दिया। कुछ ही देर बाद रवि वापस काउंटर पर आया और उसने विवेक को तमंचा से गोली मार दी। गोली लगते ही इंजीनियर जमीन पर गिरे, उनको अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

रवि और रामवीर घटनास्थल से भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया था। रवि वर्तमान में जेल में बंद है, जबकि रामवीर जमानत पर बाहर था। कोर्ट ने गांव देवला निवासी रवि मावी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। आरोपित रामवीर पहलवान निवासी बोड़ाकी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया है। केस में विवेक के पिता, मामा मुख्य गवाह रहे।

घटना के दौरान बाउंसर की उड़ी थी अफवाह

वर्ष 2014 में जब घटना हुई तो यह अफवाह उड़ी थी कि बाउंसर ने इंजीनियर की हत्या की है। हालांकि दोषी 12वीं का छात्र था। वह पूर्व में भी जेल जा चुका था। वहीं घटना के बाद से येलो चिली रेस्टोरेंट बंद हो गया है।

जांच अधिकारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि केस की जांच के दौरान यह तथ्य अहम था कि रवि ने गोली मारकर विवेक की हत्या की थी। समय से जांच कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। गहन पैरवी के चलते ही दोषी को सजा हो सकी है।

Tags: इंजीनियर
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Recommended

विजय कुमार

के विजय कुमार ने गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार पद से दिया इस्तीफा, आगे काम करने में जताई असमर्थता

3 years ago
अग्निपथ

थम नहीं रहा अग्निपथ योजना का विरोध, उठते सवालों के बीच आज तीनों सेना प्रमुखों से पीएम मोदी करेंगे मुलाकात

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
Phone : +91 7837667000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

From Diamond to Sun: How Goldi Solar Reignited Navsari's Sparkle

From Diamond to Sun: How Goldi Solar Reignited Navsari's Sparkle

January 25, 2026
Five Climate-Tech Startups Win Rs. 25 Lakhs to Pilot Breakthrough Solutions Across Bengaluru Under Namma Bengaluru Challenge '26

Five Climate-Tech Startups Win Rs. 25 Lakhs to Pilot Breakthrough Solutions Across Bengaluru Under Namma Bengaluru Challenge '26

January 25, 2026

Click on poster to watch

Bhaiya ji Smile Movie
Bhaiya ji Smile Movie

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)