ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Sunday, October 18, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home राज्य हरियाणा

पहरावर गांव में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव: नवीन जयहिंद

104 वर्षीय दादा दुलीचंद होंगे कार्यक्रम के मुख्यातिथि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को भेंट किए जाएंगे फरसे|

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
April 4, 2023
in हरियाणा
0
Lord Parshuram

सिरसा। (सतीश बंसल) रोहतक जिले के गांव पहरावर में भगवान परशुराम (Lord Parshuram) का भव्य मंदिर बनेगा। आगामी 23 अप्रैल को इसी स्थान पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। हरियााणा के अलावा राजस्थान, यूपी, उतराखंड, मध्य प्रदेश सहित अनेक राज्यों से सर्वसमाज के लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि 104 वर्षीय दादा दुलीचंद होंगे। हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी, जोकि आकर्षण का केंद्र रहेगी। उक्त जानकारी नवीन जयहिंद ने मंगलवार को गीता भवन मंदिर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। सर्वप्रथम ब्राह्मण सभा के प्रधान प्रो. दयानंद शर्मा द्वारा उनका स्वागत किया गया।

नवीन जयहिंद ने बताया कि इस जमीन पर दो सरकारों ने काफी समय से कब्जा किया हुआ था, जिसको लेकर समाज की ओर से संघर्ष किया गया और अब इसी जगह पर भगवान परशुराम का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा तो वहीं पहरावर गांव में भगवान परशुराम मंदिर बनेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम किसी एक समाज का नहीं, बल्कि सर्वसमाज का है, (Lord Parshuram) इसलिए कार्यक्रम में उन्होंने किसी विधायक, सांसद या मंत्री को नहीं, बल्कि 104 वर्षीय दादा दुलीचंद को मुख्यातिथि बनाया, क्योंकि उनकी बदौलत ही लाखों लोगों को कटी हुई पेंशन नसीब हो पाई थी।

ये भी पड़े – 14 घंटे में सिरसा से सालासर डाक ध्वजा लेकर पहुंची बजरंगी सेना|

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू की गई है, जिसके लिए बकायदा 70278-22822 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। पत्रकारों द्वारा सीएम के एक जज पर टिप्पणी के सवाल के जवाब में जयहिंद ने कहा कि अगर जज को कोई दिक्कत है (Lord Parshuram) तो उसे घर भेजकर उपचार करवाएं। ओलावृष्टि व बरसात से नष्ट हुई फसल के सवाल के जवाब में नवीन ने कहा कि सरकार को ऑनलाइन की बजाय अधिकारियों को खेतों में भेजकर गिरदावरी करवाकर तुरंत मुआवजा जारी किया जाना चाहिए।

वहीं उन्होंने सर्वसमाज से भी आह्वान किया कि जिन किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई है, वे उनके सहयोग के लिए आगे आएं, ताकि उन्हें कुछ सहायता मिल सके। इस मौके पर रोशनलाल वशिष्ठ कार्यकारी प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान बंसीधर, महासचिव रितेश जोशी, खजांची रामप्रकाश शर्मा, उपप्रधान रवि शास्त्री जमाल, सुरेश दड़बा, सुभाष बायं वाले, सुशील शर्मा पेट्रोल पंप वाले, युवा प्रधान रोहित शर्मा, (Lord Parshuram) सचिव नितिश भारद्वाज, वरिष्ठ उपप्रधान प्रवीन अत्री, गौरव शर्मा एडवोकेट, सतनारायण शास्त्री, सुरेंद्र शास्त्री, सुभाष शर्मा, अर्जुन पंडित, मोहित जोशी, विनय शर्मा, सचिन, परिक्षित गौड़, रोबिन बिश्नोई उपस्थित थे। जयहिंद ने कहा परशुराम जयंती के अवसर पर 22 अप्रैल को पहरावर की जमीन पर ही दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से हवन का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पड़े –  क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

नवीन जयहिंद ने बताया कि वे पीले चावल देकर आम आदमी से लेकर पंच, सरपंच, पार्षद, विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री व सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव का निमंत्रण दे रहे हैं। आयोजन पहरावर की उसी जमीन पर होगा, (Lord Parshuram) जिसको फरसाधारियों ने सर्वसमाज के साथ मिलकर फरसे के दम पर सरकार के कब्जे से छुड़वाया था।

जयहिंद ने कहा कि जन्मोत्सव में शामिल होने वाले सभी लोग फरसा लेकर पहुंचे, क्योंकि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर इस बार चढ़ावा और प्रसाद भी खास होगा। इस बार भगवान को फरसे प्रसाद स्वरूप चढ़ाए जाएंगे। साथ ही फरसे और देसी घी का प्रसाद ही बांटा जाएगा। (Lord Parshuram) नवीन जयहिंद ने कहा कि इस कार्यक्रम में पहली बार होगा कि शासन व प्रशासन से पीडि़त लोगों के लिए एक पेटी रखी जाएगी। इस पेटी में कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत डाल सकता है। इसके बाद का काम हमारा है। शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी और संबंधित विभाग व अधिकारी से उसका समाधान करवाया जाएगा।

Tags: HaryanaHaryana News By NavTimes न्यूज़Lord ParshuramLord Parshuram birth anniversaryMadhya PradeshNaveen JaihindPahrawar villageRajasthanSirsauputtarakhand
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

Government

Government को कर्मचारियों की अनदेखी पड़ेगी भारी: मनमोहन समोरा

2 years ago
Today’s Horoscope 17th October 2022

Today’s Horoscope 17th October 2022 | आज का राशि फल दिनांक 17 अक्टूबर 2022

4 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

"Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

"Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

October 17, 2026
"Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

"Hong Kong Wine & Dine Festival" Returns with Global Flavours, Celebrity Chefs and Exclusive Dining Experiences

October 17, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In