ADVERTISEMENT
  • About Us
  • Advertisements
  • Terms
  • Contact Us
Friday, October 9, 2026
  • Login
Nav Times News
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs
No Result
View All Result
Nav Times News
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

‘मैं दिल तुम धड़कन’ शो की अभिनेत्री राधिका मुथुकुमार (Radhika Muthukumar) ने अपने ऑन-स्क्रीन मां बनने के अनुभव को किया साझा

नवटाइम्स न्यूज़ by नवटाइम्स न्यूज़
October 22, 2024
in मनोरंजन
0
Radhika Muthukumar

Radhika Muthukumar – एक मां होने के अनुभव को अक्सर प्यार और ताकत की सबसे सुंदर अभिव्यक्ति माना जाता है, और हर स्त्री में यह एक स्वाभाविक भाव होता है। ‘शेमारू उमंग’के शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में वृंदा का किरदार निभाने वाली राधिका मुथुकुमार के लिए ऑनस्क्रीन मां की भूमिका निभाना एक बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है। यह पहली बार है जब राधिका किसी शो में मां का किरदार निभा रही हैं और उन्होंने बताया कि कैसे यह किरदार उनके दिल के करीब आ गया है।

राधिका मुथुमुकर अपने और वृंदा के किरदार के बीच गहरे संबंध को साझा करते हुए बताती हैं, “वृंदा का किरदार निभाना मेरे लिए एक खास यात्रा रही है। पहली बार मुझे ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाने का मौका मिला और जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो मुझे तुरंत लगा कि मैं इसके लिए तैयार हूं। मेरा मानना है कि हर औरत के अंदर एक स्वाभाविक मातृत्व की भावना होती है; मातृत्व का एहसास सिर्फ जैविक संबंधों तक सीमित नहीं होता।

ये भी पड़े– एंड पिक्चर्स पर ‘मिस्टर एंड मिसेज़ माही’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने बताईं कुछ खास बातें

जब मैंने अपने ऑनस्क्रीन बेटे कान्हा के साथ काम करना शुरू किया, तो मैंने उसे कभी सिर्फ एक किरदार के रूप में नहीं देखा। मैंने उसे हमेशा अपने बच्चे की तरह ही महसूस किया। सेट पर और सेट के बाहर भी, हमारी बॉन्डिंग बिल्कुल प्राकृतिक है। हम साथ खेलते हैं, मैं उसकी देखभाल करती हूं और जब मैं सेट पर नहीं होती, तो वो मुझे ढूंढता है। यह जुड़ाव मेरे लिए बिल्कुल स्वाभाविक है।” (Radhika Muthukumar)

वह आगे कहती हैं, “जब भी हम ऐसे सीन शूट करते हैं, जहां कान्हा को वृंदा से अलग किया जाता है, तो यह मेरे लिए बेहद भावुक पल होता है। उस बच्चे से अलग होने का ख्याल, जिसे आपने पूरे दिल से पाला हो वह असहनीय होता है और मैं उस भावनात्मक दर्द को वृंदा में उतारने की पूरी कोशिश करती हूं। यह एहसास बहुत ही सहज होता है शायद इसलिए ही कान्हा के साथ वाले सीन इतने प्रभावशाली लगते हैं।

विज्ञापन– क्या आप कलाकार बनाना चाहते है ? क्या आप फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहते है?

मेरा मानना है कि कोई भी मां ऐसी जुदाई का दर्द बर्दाश्त नहीं कर सकती और यही वजह है कि वृंदा की यात्रा मेरे लिए इतनी रोचक है। दर्शकों ने जिस तरह से हमारी कहानी और किरदारों को अपनाया है, वो मेरे लिए एक आशीर्वाद जैसा है। मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उससे मैं अभिभूत हूं और आशा करती हूं कि ये समर्थन शो के आगे बढ़ने के साथ बना रहेगा।” (Radhika Muthukumar)

शो की कहानी में अब जब केशव को पता चल गया है कि कान्हा उसका बेटा है और वृंदा उसकी असली मां नहीं है, तो भावनाएं अपने चरम पर हैं। क्या नन्हा कन्हा इस जिंदगी बदल देने वाली सच्चाई का सामना कर पाएगा? क्या वृंदा अपने कान्हा को खुदसे दूर जाने देंगी? भावनाओं के इस नए सफर के लिए तैयार हो जाइए और देखिए ‘मैं दिल तुम धड़कन’ शो हर सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे, केवल शेमारू उमंग पर! वृंदा की इस दिल छू लेने वाली मां और ममता की यात्रा को देखने के लिए हर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे शेमारू उमंग पर ‘मैं दिल तुम धड़कन’ देखना न भूलें!

‘विज्ञापन – जाने बेस्ट प्रोडक्शन हाउस इन इंडिया के बारे में | लाइन प्रोडूसर इन इंडिया की पूरी जानकारी |

Tags: entertainmentMain Dil Tum DhadkanRadhika MuthukumarShemaroo Umang
Advertisement Banner Advertisement Banner Advertisement Banner
नवटाइम्स न्यूज़

नवटाइम्स न्यूज़

Digital Head @ Nav Times News

Recommended

haryana roadways

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के साथ स्थानांतरण के नाम से किया गया धोखा: कर्मचारी सांझा मोर्चा|

3 years ago
CDLU

पर्यावरण शुद्धता के लिए सीडीएलयू (CDLU) में किया पौधारोपण

2 years ago
Facebook Twitter Instagram Pinterest Youtube Tumblr LinkedIn

Nav Times News

"भारत की पहचान"
+91 (783) 766-7000
Email: navtimesnewslive@gmail.com
Location : India

Follow us

Recent News

Group 108

Group 108 Showcases Next-Generation Retail Destinations at MAPIC India 2026

October 1, 2026
Ai+ Smartphones

BBD 2026 Smartphone Buying Guide: Ai+ Smartphones to Consider This Festive Season

October 1, 2026

Click on poster to watch

navtimes

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

No Result
View All Result
  • Home
  • चंडीगढ़
  • राज्य
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • महाराष्ट्र
    • जम्मू & कश्मीर
    • हिमाचल प्रदेश
  • राष्ट्रिय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • व्यापार
  • ऑटोमोबाइल्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ज्योतिष
  • वीडियो Video
  • चमकते सितारे
  • Blogs

© 2021-2026 All Right Reserved by NavTimes न्यूज़ . Developed by Msasian Entertainment (MS GROUPE)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In